Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’

    September 16, 2026

    Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    September 16, 2026

    Korba: एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Jharkhand news: झारखंड के आरिफ ने Maruti 800 को बना दिया देसी लैंबॉर्गिनी, कार का लुक देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर दाँतो तले उँगली दबाने को हो गए मजबूर
    Featured

    Jharkhand news: झारखंड के आरिफ ने Maruti 800 को बना दिया देसी लैंबॉर्गिनी, कार का लुक देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर दाँतो तले उँगली दबाने को हो गए मजबूर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7035687651772867438007b0e160ff4d734bd077d58861c9ba6557c1578f7896f612e228145ac409a88918
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    झारखंड
    रांची/स्वराज टुडे: कहते हैं भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इतिहास गवाह है कि भारतीयों ने अपनी काबिलियत के बल पर ऐसे ऐसे निर्माण किये हैं जिसे देखकर सारी दुनिया दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो जाए । लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी का दीवाना कौन नहीं है? करोड़ों की कीमत वाली इस कार को सड़क पर देखकर ही लोग खुश हो जाते हैं। कई लोगों के लिए तो यह एक सपना है। इसे खरीदना भले ही मुमकिन न हो, लेकिन कम से कम एक बार इसमें बैठने की ख्वाहिश कई कार लवर्स रखते हैं। लेकिन एक नौजवान मैकेनिक ने इस सपने को अपने तरीके से पूरा कर लिया। उसने पुरानी मारुति 800 को ही लैंबॉर्गिनी जैसी दिखने वाली कार में बदल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस मैकेनिक आरिफ के टैलेंट के फैन हो गए हैं।

    सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

    जी हां, झारखंड के चांडिल के रहने वाले आरिफ ने ही यह कमाल किया है। उन्होंने अपनी पुरानी मारुति 800 को अपने हुनर से लैंबॉर्गिनी कार में बदल दिया है। इस कार का ज्यादातर डिजाइन उन्होंने खुद तैयार किया है और जरूरी पार्ट्स बाजार से खरीदे हैं। एक आम लड़के की इस क्रिएटिविटी को देखकर लोग हैरान हैं और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आरिफ के टैलेंट और लगन की सराहना कर रहे हैं।

    आरिफ एक ट्रेंड मैकेनिक हैं। उन्होंने अपनी टेक्निकल नॉलेज और कल्पना का इस्तेमाल करके इस हैचबैक कार को एक स्पोर्ट्स कार का लुक दिया है। महंगे पार्ट्स खरीदने के बजाय, आरिफ ने गाड़ी बनाने के लिए ज्यादातर अपनी हाथ की कारीगरी का इस्तेमाल किया है।

    यह भी पढ़ें :  अरबपति बीजेपी विधायक 'भिखारी' बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये 'ज्ञान'

    कार तैयार करने में कितनी लागत और कितना समय ?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बाजार से सिर्फ कुछ बेसिक चीजें जैसे शीशे और कार के ग्लास ही खरीदे हैं। बाकी पूरा ढांचा, जिसमें कार की बॉडी का डिजाइन और स्टाइलिंग शामिल है, आरिफ ने खुद बनाया है। मारुति 800 के ओरिजिनल फ्रेम को मॉडिफाई करके, उन्होंने लैंबॉर्गिनी मॉडल से मिलती-जुलती एक शानदार स्पोर्ट्स कार तैयार की है। इसका नतीजा ऐसा है कि देखने वालों की आंखें खुली रह जाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो साल की कड़ी मेहनत के साथ इस कार को बनाने में करीब 4 लाख रुपये का खर्च आया है और इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

    लोगों ने कार को नाम दिया ‘देसी लैम्बोर्गिनी’

    इस कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग आरिफ के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे। खासकर इस बात से लोग ज्यादा प्रभावित हैं कि उन्होंने बिना किसी प्रोफेशनल ऑटोमोबाइल वर्कशॉप की मदद के यह शानदार कार तैयार की है। कई लोग इसे ‘देसी लैंबॉर्गिनी’ कह रहे हैं, तो कुछ लोग इस युवा टैलेंट के आविष्कार को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “इस लड़के को किसी कार कंपनी के डिजाइन डिपार्टमेंट में होना चाहिए, मैकेनिक की दुकान पर नहीं।”

    https://x.com/IndianTechGuide/status/2029187608530592229?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2029187608530592229%7Ctwgr%5E67af5bc726a2a294664f2ca6cd961f56882c555e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    यह भी पढ़ें: Agra news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा: साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे सीएम, ये है पूरा शेड्यूल

    यह भी पढ़ें: मादक द्रव्य पदार्थ में मिलावट के आरोप में हटाए गए 6 कर्मचारी, आबकारी मंत्री के निर्देश पर विभाग ने की कार्यवाही

    यह भी पढ़ें :  महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म! पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता ने सहेली को सुनाई आपबीती..

    यह भी पढ़ें: Indian Army Agniveer 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’

    September 16, 2026

    Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    September 16, 2026

    Korba: एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    September 16, 2026

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    अरबपति बीजेपी विधायक ‘भिखारी’ बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये ‘ज्ञान’

    September 16, 2026

    घाटकोपर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र का घाटकोपर शहर. तारीख 7 सितंबर. एक भिखारी दिन भर सड़क पर…

    Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    September 16, 2026

    Korba: एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    September 16, 2026

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.