Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026

    Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»40 लाख करोड़ का पड़ेगा राहुल गांधी का गरीब महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रु देने का वादा! इतनी तो देश की कमाई भी नहीं !
    Featured

    40 लाख करोड़ का पड़ेगा राहुल गांधी का गरीब महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रु देने का वादा! इतनी तो देश की कमाई भी नहीं !

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता से ऐसा वादा कर डाला कि अच्‍छे-अच्‍छे अर्थशास्त्रियों के भी कान खड़े हो गए. ऐसा भी नहीं कि राहुल गांधी ने सिर्फ कहने के लिए यह बोला है, बल्कि यह वादा कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी शामिल है.

    जब हमने इस वादे का विश्‍लेषण करना शुरू किया तो जो आंकड़े हमारे सामने आए, वह बेहद चौंकाने वाले हैं. आंकड़े देख आपके मन में भी बरबस यह सवाल उठ खड़ा होगा कि आखिर इस वादे को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा, जबकि इसकी कुल लागत देश के मौजूदा बजट से भी ज्‍यादा दिखाई देती है.

    हम बात कर रहे हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल महालक्ष्‍मी योजना (Mahalakshmi Scheme) की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि इस योजना के तहत हम देश के गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये देंगे. यह पैसा बिना किसी शर्त और नियम के दिया जाएगा, ताकि उन्‍हें गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा सके. जब हमने इस योजना के तहत आने वाले परिवारों की संख्‍या और उस पर खर्च होने वाली राशि का आंकड़ा निकाला तो आश्‍चर्य का ठिकाना नहीं रहा.

    कितने गरीब परिवार हैं देश में

    सबसे पहला सवाल ये उठता है क‍ि आखिर देश में कितने गरीब परिवार हैं, जिन्‍हें राहुल गांधी 1 लाख रुपये सालाना की सहायता मुहैया कराएंगे. इसके लिए हमने नीति आयोग की ओर से जनवरी, 2024 में जारी एक आंकड़े का सहारा लिया. इसमें बताया गया है कि मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में 24.82 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले. इस तरह, गरीबी में रह रहे लोगों का अनुपात 2013-14 के 29.17 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 11.28 प्रतिशत रह गया. इसी आंकड़े को पकड़कर चलें तो संयुक्‍त राष्‍ट्र के अनुमान के मुताबिक देश की मौजूदा जनसंख्‍या 1.44 अरब है. इस हिसाब से 16.24 करोड़ लोग अभी गरीबी में जीवन जी रहे हैं. अगर एक परिवार में औसतन 4 सदस्‍य हैं तो कुल 4 करोड़ परिवार गरीबी रेखा में जीवन बिता रहे हैं.

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    कितना खर्चा आएगा इन परिवारों पर

    अब हमारे सामने गरीब परिवार का एक मोटा-मोटा आंकड़ा है, जो 4 करोड़ आया है. राहुल गांधी के वादानुसार इन परिवारों को सालाना 1 लाख रुपये सीधे बैंक खाते में दिया जाएगा. इस तरह, हर साल का कुल खर्चा आएगा 40 लाख करोड़ रुपये. चौंक गए न, हम भी ऐसे ही चौंक गए थे. सिर्फ एक वादे को पूरा करने के लिए हर साल 40 लाख करोड़ रुपये खर्च करने होंगे, जिसका फायदा देश के महज 11 फीसदी लोगों को मिलेगा.

    इसके मुकाबले कहां खड़ा है देश

    सरकार ने साल 2022 में देश का कुल बजट 39 लाख करोड़ रुपये जारी किया था, जबकि 2023 में संशोधित बजट 41.9 लाख करोड़ रुपये रहा. फरवरी, 2024 में 2024-25 के लिए कुल 47.66 लाख करोड़ रुपये का बजट जारी करने का अनुमान लगाया गया. इसमें साफ कहा गया कि सरकार को टैक्‍स व अन्‍य मदों से कुल कमाई 30.80 लाख रुपये की होने का अनुमान है. इसी आंकड़े से देखें तो राहुल गांधी का वादा सरकार की कुल कमाई से भी करीब 9.20 लाख करोड़ रुपये ज्‍यादा है.

    भरपाई के क्‍या-क्‍या रास्‍ते

    अगर हम राहुल गांधी के इस वादे को पूरा करने के लिए पैसों के जुगाड़ का रास्‍ता देखें तो सबसे पहले सरकार के सबसे बड़े खर्च वाले सेक्‍टर को पकड़ते हैं. मोदी सरकार ने साल 2020 में नेशनल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पाइपलाइन योजना तैयार की थी. इसमें वित्‍तवर्ष 2025 तक 111.30 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान था, यानी हर साल 22 लाख करोड़ रुपये. यानी राहुल गांधी का वादा इस लक्ष्‍य का भी करीब दोगुना बैठता है. अगर इन्‍फ्रा के सभी प्रोजेक्‍ट रोक भी दिए जाएं तो यह पैसा पूरा नहीं पड़ेगा. वैसे हकीकत ये रही कि 2022 से 24 तक 3 साल में सिर्फ 23 लाख करोड़ रुपये ही इन्‍फ्रा पर खर्च किए जा सके.

    यह भी पढ़ें :  Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    यह भी पढ़ें: जैन मुनियों से अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश, देखें वायरल वीडियो

    यह भी पढ़ें: चीन की आखिरी मस्जिद पर भी चला जिनपिंग का बुलडोजर, विरोध पर उतरे मुस्लिमों पर जमकर बरसी लाठी, भारत में ऐसी कार्रवाई होती तो मच जाता बवाल..

    यह भी पढ़ें: 4 जून लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर क्या कहते हैं देश के जानेमाने ज्योतिषाचार्य !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026

    Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    April 29, 2026

    कोरबा में मातृ शक्ति का महोत्सव: “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” का भव्य आयोजन 10 मई को

    April 29, 2026

    पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के ‘सिंघम’

    April 29, 2026

    Bilaspur: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा

    April 28, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026911 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026846 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026807 Views
    Don't Miss

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन ने देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या…

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026

    Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    April 29, 2026

    कोरबा में मातृ शक्ति का महोत्सव: “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” का भव्य आयोजन 10 मई को

    April 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.