Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज चंद्रमा का संचार दिन श्रवण नक्षत्र से मकर राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज मई महीने के पहले दिन चंद्रमा का गुरु के साथ चतुर्थ दसम उपरांत नवम पंचम योग बनेगा। दरअसल आज गुरु का गोचर भी मेष राशि से वृषभ राशि में होने जा रहा है। गुरु और चंद्रमा के इस गोचर से मई महीने के पहले दिन मेष, कन्या और मकर राशि के जातकों को आज लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं मई महीने का पहला दिन किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि

    आज मई महीने का पहला दिन मेष राशि के जातकों के लिए उम्मीद और आशा से भरपूर रहेगा। आपको आज अचानक ही लाभ का अवसर मिल सकता है या आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। आप अपने काम में सफल होंगे और अपने सपनों को साकार कर पाएंगे। आपको अपने करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके प्रयास आज सफल होंगे। कुछ नए लोगों और वरिष्ठजनों से मिलने का भी आपको मौका मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं साथ ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। दिन भर की भागदौड़ के बाद आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए आज मई महीने के पहला दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने काम में सफल होंगे और आपका मनोबल आज ऊंचा रहेगा। आपको अपने विचारों और क्षमताओं पर विश्वास करना चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए इससे आपकी सफलता की संभावना बढ जाएगी। वैसे आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा और अपनी योजना को आज किसी से नहीं कहना चाहिए। पारिवारिक जीवन के मामले में आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के बड़ों से आज आपको स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपका मन आज धर्म कर्म की ओर भी लगेगा।

    ​मिथुन राशि

    सितारे कहते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खर्चीला रह सकता है। आपको आज अपने कामकाज में भी सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने निजी जीवन में भी कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित घटनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने बिजनेस में भी सावधानी बरतनी होगी। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने व्यक्तित्व में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत पड़ सकती है नहीं तो आपके कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अध्यात्म और दर्शन की ओर आज ध्यान देना चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता पाने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें :  संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है और कुछ विशेष उपहार भी आज आपको मिल सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा और आप अपने साथी के साथ प्रेम का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी। जो लोग नौकरी या कोई टेंडर पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी भी काम में ज्यादा उत्साहित होने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करें।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। दिन का दूसरा भाग आज आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम पनपेगा और आप अपने साथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। नौकरीपेशा लोग आज काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी और आप सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए मई का पहला दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आपको अपने काम में अपेक्षा से बढ़कर सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने निवेश में भी अच्छा मुनाफा मिलता दिख रहा है। आप अपने व्यापार में पैसा कमाने के कई रास्ते बना सकते हैं। आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का मौका मिलेगा और आप उसमें बहुत सफल भी रहेंगे। आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। आप एक-दूसरे के साथ आराम के पलों का आनंद लेंगे और अपने भविष्य के लिए योजनाएं भी बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज 1 मई का दिन गुरु गोचर से कुछ उतार चढाव भरा रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपकी सोच और कार्यशैली को लेकर भी आज सवाल उठ सकते हैं इसलिए अपने काम पर आज फोकस बनाए रखें। आपके लिए सलाह है कि आज उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी। बिजनस में आज आपकी कमाई तो होगी लेकिन परिश्रम भी आपको खूब करना होगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको अपने निजी जीवन में भी कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर भी आज आपको चिंता हो सकती है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको अपने काम में आज उलझन और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने की भी आवश्यकता हो सकती है। इससे आज आपको सफलता की राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आपको अपने खान-पान और व्यायाम का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि शरीर में सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में सफल होंगे, जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्य में आज आप सहभागी हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता दायक रहने वाला है। आज आपको अपने सभी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी और आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। आज आपको अपने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि का मौका मिल सकता है। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और आपको उत्तम आर्थिक सुख-समृद्धि मिलेगी। अगर कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला चल रहा है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  डाबर के इन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद, FSSAI का ''100% Pure'' दावों पर बड़ा एक्शन

    ​मकर राशि

    आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आज आपको अपना काम पूरा करने के लिए कोई साहसिक निर्णय भी लेना होगा। आपको अपनी परियोजनाओं पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपको आज नुकसान हो सकता है। धर्म कर्म और अध्यात्मिक विषयों में भी आज आपकी रुचि रहेगी।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज महीने के पहला दिन उलझन वाला हो सकता है। आपको अपना काम सावधानी से करना होगा नहीं तो आपको अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना होगा। आज आपको अपने आस-पास के लोगों से सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है और कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों से आज आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र सहकर्मियों से भी आपका तालमेल आज बना रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको संभलकर चलना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं और बातों पर गौर करने की जरूरत हैं नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

    ​मीन राशि

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में लाभकारी रहेगा। आपको आज मेहनत के साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। लेकिन आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और क्रोध पर काबू करना होगा। धैर्य और साहसिक निर्णय से आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। लेकिन आज आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा, स्वास्थ्य नरम रह सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम आज आपका बन सकता है। बच्चों की कामयाबी से खुशी मिलेगी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,817 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,470 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,166 Views
    Don't Miss

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    नाम आरोपी-सावंत बघेल पिता राजेंद्र बघेल उम्र 23 साल पता ग्राम नगरी थाना कोंडागाव हाल…

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.