Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिले में होम वोटिंग 27 व 28 अप्रैल को, कोरबा व रामपुर विधानसभा के अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं का आज कराया जाएगा मतदान
    Featured

    जिले में होम वोटिंग 27 व 28 अप्रैल को, कोरबा व रामपुर विधानसभा के अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं का आज कराया जाएगा मतदान

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    होम वोटिंग के लिए गठित मतदान दल रवाना

    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग के निर्देशन में आज लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 85 साल से ऊपर के मतदाताओं के होम वोटिंग हेतु गठित मतदान अधिकारियों का दल रवाना हुआ। इस दौरान, सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर,एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह, डीपीएसओ श्री मोहन कंवर आदि उपस्थित थे।
    अपर कलेक्टर श्री नाग ने बताया कि होम वोटिंग हेतु प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कोरबा जिले में कुल 127 मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए है। जिनके मतदान कराने के लिए कुल 14 मतदान दलों की नियुक्ति की गई है एवं 3 दल रिजर्व रखे गए है। उन्होंने बताया कि जिले में होम वोटिंग की प्रकिया 27 व 28 अप्रैल को की जाएगी। जिसके अंतर्गत 27 अप्रैल को विधानसभा कोरबा एवं रामपुर में मतदान अधिकारियों द्वारा होम वोटिंग कराई जाएगी एवं 28 अप्रैल को विधानसभा कटघोरा एवं पाली तानाखार में अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं को होम वोटिंग कराई जाएगी।

    IMG 20240427 WA0016 IMG 20240427 WA0012

    एसडीएम श्री वर्मा ने उपस्थित सभी मतदान अधिकारियों को विभिन्न प्रपत्रों की उपयोगिता समझाकर होम वोटिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते हुए कुशलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि मतदान दल चिन्हांकित मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएंगे। मतदाता का परिचय पत्र एपिक कार्ड या अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के द्वारा पहचान सुनिश्चित कर मतदाता को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। मतदाता अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने निशान लगाकर मतदान करेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    आज से जिले में प्रारंभ हो रही होम वोटिंग-

    विधानसभा कोरबा एवं रामपुर में 27 अप्रैल 2024 को होने वाले होम वोटिंग कार्य 9 टीम द्वारा पूर्ण किया जाएगा। जिसमें कोरबा हेतु 4 दल एवं रामपुर हेतु 5 दल का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में एक-एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी एवं वीडियोग्राफर होंगे। कोरबा एवं रामपुर विधानसभाओ हेतु मतदान दलों को आज सुबह जिला कार्यालय से मतदान सामग्री वितरण कर होम वोटिंग हेतु रवाना किया गया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको…

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.