Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘न रही मां की गोद और न पिता का साया, खाने के लिए भी हूं मोहताज; तो जी कर क्या करूंगा’, ट्रेन के सामने कूदने वाले शख्स को मिली मौत से भी बड़ी सजा
    Featured

    ‘न रही मां की गोद और न पिता का साया, खाने के लिए भी हूं मोहताज; तो जी कर क्या करूंगा’, ट्रेन के सामने कूदने वाले शख्स को मिली मौत से भी बड़ी सजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 25, 2024Updated:April 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    ग्वालियर/स्वराज टुडे: भगवान ने उसकी मां को पहले ही अपने पास बुला लिया. इसके बाद बेटे के सिर से कुछ समय पहले पिता का साया भी उठ गया. रहने को घर नहीं था. सोने को बिस्तर नहीं था. खाने को रोटी भी नहीं थी.

    इसे कहते है विधाता का कहर

    इस दुनिया को अलविदा कहते हुए जान देने की कोशिश भी की, लेकिन जान भी नहीं निकली. हां, जान देने की कोशिश में दोनों पैर जरूर साथ छोड़ गए. अब आखिर इतनी लंबी जिंदगी कैसे और किसके सहारे कटेगी? यह दर्द 25 साल के राकेश शाक्यवार का है, जो इस समय ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती है.

    बचपन में ही मां की ममता से हो गया महरूम

    दर्द की यह दास्तान भिंड निवासी राकेश शाक्यवार के साथ बचपन से ही शुरू हो गई थी. महज 7 साल की उम्र के राकेश को छोड़ मां चल बसी. मां की गोद तो नहीं मिली, लेकिन पिता का साया राकेश के सिर पर बरकरार था. जैसे तैसे पिता ने राकेश को पाला. राकेश जवान हुआ, लेकिन ठीक से अपने पैरों पर खड़े होकर इस दुनिया का सामना कर पाता, उससे पहले ही पिता का भी देहांत हो गया. मां की गोद नहीं मिल सकी और अब पिता का साया भी सिर से उठ गया. इन दोनों घटनाओं ने राकेश को तोड़कर रख दिया.

    रेलवे स्टेशन को ही बनाया घर और प्लेटफार्म को अपना बिस्तर

    रहने को राकेश के पास घर नहीं था और सोने के लिए बिस्तर भी नहीं था. बिना माता-पिता के लावारिस राकेश ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन को ही अपना घर और प्लेटफॉर्म को अपना बिस्तर बना लिया था.

    यह भी पढ़ें :  दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    राकेश दिनभर मेहनत मजदूरी करता और रात को प्लेटफॉर्म पर सो जाता. मेहनत मजदूरी करके जो पैसे मिलते थे, उससे रूखा-सूखा खाकर अपना पेट भी भर लेता था, लेकिन जल्द ही राकेश का दिल ऐसी जिंदगी से ऊब गया और उसने 23 अप्रैल को अपनी दर्द भरी जिंदगी से अलविदा करने की ठान ली.

    जान देने की नीयत से ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

    वह मंगलवार की शाम थी, जब ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर झांसी-इटावा लिंक एक्सप्रेस पहुंच रही थी. तभी पहले से ही जान देने का मन बना चुके राकेश ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. ट्रेन के नीचे युवक को आते देख ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, लेकिन तब तक राकेश के दोनों पैर ट्रेन से कट गए. इस दौरान राकेश ट्रेन में फंसा भी रह गया.

    मौके पर मौजूद जीआरपी और कुलियों ने मिलकर राकेश को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला. जैसे तैसे राकेश को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बुधवार को राकेश के पैरों का ऑपरेशन करके उसकी जान बचाई गई.

    जिंदगी की जंग में पैरों ने भी साथ छोड़ा

    अब तक तो राकेश अपने पैरों पर खड़े होकर मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा था, लेकिन अब राकेश के पास उसके मजबूत पैर भी नहीं रहे हैं. पहले से ही जिंदगी की जंग में हार मान चुके राकेश के सामने अब जिंदगी और भी कठिन हो गई है.

    यह भी पढ़ें: ‘हिम्मत है तो मेरे घर बुलडोजर चलाकर दिखाएं, बकरे की तरह काट दूंगा’, सीएम योगी को धमकी देने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: बहन की लव मैरिज से नाराज भाइयों ने जीजा और उसके दो दोस्तों को तलवार से काट डाला, जीजा की मौके पर मौत

    यह भी पढ़ें: OMG: जलती चिता से अधजली लाशें निकाल कर खा जाता था ये शख्स, पुलिस ने की पड़ताल तो रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी आयी सामने

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026

    प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    April 26, 2026

    मोदी के भारत की एक और उपलब्धि: गंगा एक्सप्रेसवे का सपना हुआ साकार, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    April 26, 2026

    सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह की 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान को बनाती थी निशाना

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026860 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026836 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026800 Views
    Don't Miss

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 26 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस…

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026

    प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.