Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 25 अप्रैल शुक्रवार को चंद्रमा का संचार शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। चंद्रमा चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से संचार करते हुए शुक्र के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण करेंगे। जबकि चंद्रमा पर आज गुरु की भी शुभ सप्त दृष्टि रहने से गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग भी बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभप्रद होने जा रहा है। आइए जानते हैं आज ग्रह गोचर के प्रभाव से किन किन राशियों पर भाग्य की देवी मेहरबान रहेगी, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के लिए लाभकारी लेकिन व्यस्तता से पूर्ण रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कई जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। दोपहर बाद आपके पास कुछ काम अचानक से आ सकते हैं जिससे आपको कुछ मानसिक तनाव भी मिलेगा। लेकिन आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको आज कमाई के कई साधन प्राप्त होंगे। आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो इसका लाभ भी आज आपको मिल सकता है। कोई पुराना मित्र या परिचित आज आपके काम आ सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आज आपके भाई-बहन हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे।

    ​वृषभ राशि 

    करियर और कारोबार के लिहाज से आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज अपने कार्य व्यवसाय में अपनी योजनाओं और परिश्रम का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। कोई पेंडिंग काम जिसे आप करना चाह रहे हैं उसे आज आप किसी मित्र की मदद से पूरा कर सकते हैं। अपने व्यवहार और बातों से आज कार्यस्थल पर आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपकी वाक्पटुता से आज आपको फायदा मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने की खुशी होगी।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी से काम करना होगा और अधिकारी वर्ग से कहासुनी से बचना होगा। आपको आज उन लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा जिन्हें आप अच्छे से नहीं जानते हैं। अगर आपका कोई सरकारी काम अटका है तो सफलता पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपको लाभ मिलेगा। कहीं आपका पैसा फंसा है तो आपको वह वापस मिल सकता है। कोई खोई हुई वस्तु भी आज आपको मिल सकती है। आपके अंदर आज जोश और उत्साह बना रहेगा लेकिन इन्हें आज अनियंत्रित होने से रोकना होगा। छात्रों को आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    ​कर्क राशि 

    ​कर्क राशि वालों को शत्रुओं से सतर्क रहना होगा
    पैसों के मामले में आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज तुला उपरांत वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको आज जरूरी काम दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। शाम का समय किसी बात को लेकर उलझन और तनाव में बीत सकता है। विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपको प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना होगा। अगर आप लोन के लिए प्रयासरत हैं तो आज इसमें आपको कामयाबी मिलेगी।

    ​सिंह राशि 

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। सुख के साधनों की भी इन्हें आज प्राप्त होगी। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आज बढा रहेगा। कारोबार में आपको आज कई अच्छे अवसर मिलेंगे जो लाभ दिलाएंगे। जबकि आज नौकरी में आपको अपनी क्षमता और योग्यता को दर्शाने का मौका मिलेगा और आपके अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर आप आज हिस्सा लेंगे। आप काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आप बचत योजनाओं में निवेश करने की सोच सकते हैं।

    ​कन्या राशि 

    सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि कन्या राशि के जातक आज अपनी कला और प्रतिभा का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में ले पाएंगे। आप बेबाकी से अपनी बात करने में सक्षम रहेंगे जिससे आपको आज फायदा भी मिलेगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैसे आपके लिए सलाह है कि आप अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मतभेद था तो वह दूर होगा और खून के रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका मान-सम्मान बढेग। आपको आज मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। बच्चों को लेकर चल रही आपकी कोई समस्या आज दूर हो सकती है। अपने लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत जो काफी दिनों से अधूरी है आज पूरी हो सकती है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपकी रचनात्मक क्षमता बेहतर होगी और आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। दिन का पहला भाग कुछ उलझन भरा रहेगा लेकिन दोपहर के बाद से समय आपके पक्ष में रह सकता है। आपको आज बिजनस में अच्छी कमाई हो सकती है। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है आज उनको लाभ का अच्छा अवसर मिल सकता है। आप चाहें तो आज साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने या नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं आज उनको इस संदर्भ में प्रयास अनुसार सफलता मिलने का योग है। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सावधानी और सतर्कता से काम लेना होगा। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। जो लोग विदेश से कारोबार करते हैं या जिनके कारोबार का संबंध विदेश है उनको आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। विदेश में शिक्षा और जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को भी अच्छा मौका आज मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा आपको परिवार के सदस्यों से सुख और सहयोग मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको कानूनी मामलों में सतर्क रहना चाहिए, जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। किसी विश्वसनीय व्यक्ति से आपको धोखा भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि वालों के प्रभाव और वैभव में वृद्धि करने वाला है। धन संबंधी मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आपको अपने कामकाज को लेकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनानी होंगी और आप दोस्तों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप बिना मांगे किसी को भी कोई सलाह देने की गलती न करें नहीं तो लोग आपको भी लपेटे में ले सकते हैं। संतान पक्ष के मामले में आज का दिन मकर राशि के लिए अनुकूल रहेगा। संतान की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। घर परिवार के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको आज धन संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जिन लोगों का पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है उनको आज जीत मिल मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी कुछ योजनाओं को शुरू कर सकते हैं जो इनके लिए लाभकारी रहेंगे। आपको आज नौकरी में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से फायदा हो सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति का मौका भी मिलेगा। आप अपनी अच्छी सोच से कोई भी निर्णय लेने में सफल रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा कर लेंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं उनको आज दोस्तों की मदद से फायदा होगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी आपके प्रभाव और निखार आएगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आज आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। किसी शुभ और धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज यात्रा का भी संयोग बनता दिख रहा है, काम के सिलसिले में आज यात्रा पर जा सकते हैं। मनोरंजक कार्यक्रमों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अधिक मुनाफा होने से आपका मनोबल और उत्साह आज बना रहेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,687 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,210 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,097 Views
    Don't Miss

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वेदांता-बालको द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों…

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.