Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देश को खतरे से बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार चुनने का आव्हान, किसानों का कर्ज माफ-जीएसटी साफ करेगी कांग्रेस : ज्योत्सना महंत
    Featured

    देश को खतरे से बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार चुनने का आव्हान, किसानों का कर्ज माफ-जीएसटी साफ करेगी कांग्रेस : ज्योत्सना महंत

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि देश को खतरे से बचाने के लिए, संविधान को खत्म होने से बचाने के लिए प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस की सरकार चुनना बहुत ही जरूरी है।

    छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और श्रम मंत्री के शपथ लेते ही बालको में लाठियां चल गई। कहीं ऐसा न हो कि देश में एसईसीएल व एनटीपीसी को निजी हाथों में बेच दिया जाए। पोस्ट ऑफिस, एलआईसी तो निजी हाथों में जाने वाले हैं।

    सांसद ज्योत्सना महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनाकर इन सबको रोका जा सकता है। जाति, धर्म को लेकर आपस में लोगों को बांटने वाले लोग आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लोगों के अधिकारों को भी छीनने का काम करेंगे। ये संविधान को खत्म कर देंगे और देश का लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों को पूरा करने के साथ-साथ लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया है जिसमें आम जनता सहभागी होगी।

    सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों से लेकर युवाओं, महिलाओं, मजदूरों व हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाबद्ध कार्य करेगी। नारी न्याय योजना के तहत गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 8333 रुपए, साल में एक लाख रुपए दिए जाएंगे। श्रमिक न्याय योजना में दोगुनी मजदूरी 400 रुपए देंगे, किसानों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा और उनका कर्ज भी माफ किया जायेगा। किसानों का कर्ज माफ और जीएसटी साफ कांग्रेस करेगी। गैस आधे दाम पर मिलेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि मोदी जी की सरकार बीमारी का इलाज के लिए तीन लाख रुपए की सहायता देती है लेकिन कांग्रेस की सरकार 25 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद करेगी।

    यह भी पढ़ें :  बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    कोरोना काल में कहां गायब रहीं पालक सांसद, कोरबा के हक का करोड़ों रुपए कहां गया

    IMG 20240409 WA0057

    कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत का कोरबा संसदीय क्षेत्र में लगातार सघन दौरा व जनसंपर्क जारी है। इसी कड़ी में सांसद ने कटघोरा विधानसभा के चोढ़ा, कोरबी आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
    ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा की पालक सांसद जो दुर्ग और दिल्ली की रहने वाली हंै, उस वक्त कहां थी जब कोरोना की महामारी फैली थी। उन्होंने कोरबा की जनता के लिए कुछ क्यों नहीं किया? मैंने अपने क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपए बांटे ताकि आक्सीजन सिलेंडर और किट खरीदे जा सकें। लोगों की जान बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत कुछ काम किया और जब पैसे कम पड़ रहे थे तो हम लोगों ने अपना वेतन तक दे दिया। इस मुसीबत के वक्त कोरबा की पालक सांसद क्या कर रही थीं जो आज लोगों के बीच घूमकर वोट मांग रही हंै। सांसद ने बताया कि पालक सांसद ने अभी चुनाव में खड़े होने पर सीधे 12 करोड़ रुपए बांट दिया लेकिन हम सांसदों को हर साल 5-5 करोड़ रुपए क्षेत्र में खर्च करने के लिए मिलते हैं तो पालक सांसद ने 5 साल तक वो करोड़ों रुपए कोरबा संसदीय क्षेत्रवासियों को क्यों नहीं दिया?

    कांग्रेस की सरकार में अग्निवीर के जवानों को रिटायरमेंट तक नौकरी

    IMG 20240409 WA0059

    उन्होंने जय जवान जय किसान को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार अग्निवीर योजना में अस्थायी नौकरी दे रही हैं और 4 साल में निकाल देगी लेकिन कांग्रेस सरकार आप लोग चुनकर लाइए, रिटायर होने तक अग्निवीर के जवानों को नौकरी देंगे। किसानों के लिए एमएसपी लाया जाएगा जिसमें उनके उपयोगी सभी सामानों से जीएसटी हटाई जाएगी और कर्ज माफ करेंगे। किसानों को उनके फसल की प्राकृतिक आपदा में क्षतिपूर्ति होने पर 30 दिवस के भीतर मुआवजा दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर सकुशल घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी

    सांसद ज्योत्सना ने पुष्पवर्षा कर किया रामभक्तों का स्वागत

    IMG 20240409 WA0061

    कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद ने कोरबा शहर व पॉवर हाऊस रोड में रामभक्तों और दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय श्रीराम का जयघोष किया। पॉवर हाऊस रोड में सांसद शोभायात्रा में शामिल हुईं और पैदल चलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेत्री कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, गीता गभेल, पुत्र सूरज महंत आदि भी उपस्थित रहे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,061 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    मध्यप्रदेश रायसेन/स्वराज टुडे: आशापुर ग्राम, जिला रायसेन मध्यप्रदेश में भोपाल से लगभग 35 किमी और…

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.