Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रेमी को भी साथ रखने जिद पर अड़ी 3 बच्चों की मां, पति के इनकार करने पर बिजली खंबे पर चढ़ गई पत्नी
    Featured

    प्रेमी को भी साथ रखने जिद पर अड़ी 3 बच्चों की मां, पति के इनकार करने पर बिजली खंबे पर चढ़ गई पत्नी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    वाह रे लव ट्रायंगल: प्रेमी अपनी प्रेमिका को साथ रखना चाहता है, पति अपनी पत्नी को नहीं छोड़ना चाहता और पत्नी प्रेमी व पति दोनों के साथ रहना चाहती है।

    उत्तरप्रदेश
    गोरखपुर/स्वराज टुडे: गोरखपुर में पति-पत्नी और वो का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां को पड़ोसी युवक से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी को भी घर में रखने की महिला जिद करने लगी।

    पति ने विरोध किया तो आत्महत्या की धमकी दी। धमकी से आजिज पति इधर थाने पहुंचा तो उधर महिला बिजली के खंभे पर चढ़ गई और खुदकुशी करने के लिए हाईटेंशन तार को पकड़ लिया। संयोग से उस समय बिजली कटी थी। इससे हादसा टल गया। महिला को किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। पुलिस पति-पत्नी और प्रेमी के बीच सुलह कराने की कोशिश में जुटी है।

    प्रेमी भी महिला को अपने साथ रखना चाहता है लेकिन पति उसे छोड़ना नहीं चाहता है। पति ने पुलिस को एक तहरीर भी दी है। इसमें लिखा है कि पत्नी बार-बार आत्महत्या की कोशिश कर रही है। अगर कुछ अनहोनी होती है तो वह जिम्मेदार नहीं होगा। मामला पिपराइच थाना क्षेत्र का है।

    पिपराइच थाने के जंगल छत्रधारी चौकी क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का कुछ समय से पड़ोस के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक दूसरे के घर भी आते-जाते हैं और समय बिताते हैं। प्रेमी चाहता है कि महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ ही रहने आ जाए। लेकिन पति महिला को छोड़ना नहीं चाहता है।

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    बिजली कटने से बच गयी महिला की जान

    इस पर महिला ने प्रेमी को भी अपने साथ घर पर ही रहने की जिद करने लगी। पति के नहीं मानने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए कबाड़ी रोड पर निजी आईटीआई कालेज के पास लगे बिजली पोल पर चढ़ने लगी। महिला की हरकत देख राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल चौकी पुलिस को दी। वहां से बिजली कर्मचारियों को फोन कर आपूर्ति बंद कराई गई। जब तक पुलिस पहुंचती महिला पोल के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई। बिजली कटने से हादसा भी टल गया।

    पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला हाई टेंशन तार को पकड़ लिया और मरने की धमकी देने लगी। कुछ देर में ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बिजली विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस ने बिजलीकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह महिला को नीचे उतारा। चौकी प्रभारी शैलेन्द्र मिश्रा ने महिला को उसके पति और महिला कांस्टेबल के साथ थाने भेजा। हालांकि थाने पर कोई हल नहीं निकल सका है।

    महिला इससे पहले भी कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास

    बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पहले भी महिला ने बीआरडी मेडिकल कालेज में पांचवें तल से छलांग लगाने की कोशिश की थी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था। इससे पहले रेलवे ट्रैक पर लेट कर और जहरीला पदार्थ खाकर भी जान देने का प्रयास की थी। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। यदि उसकी पत्नी द्वारा इस तरह की घटना की जाती है तो वह इसका जिम्मेदार नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    बिजली विभाग ने भी पुलिस को दी गयी तहरीर

    उधर, घटना के बाद बिजली निगम के अवर अभियंता अमित कुमार यादव ने भी पुलिस को एक तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा की मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: तुम्ही हो मेरी पत्नी..दबंग ने जबरन महिला वकील की भर दी मांग, फिर तान दी पिस्टल

    यह भी पढ़ें: दिवालिया होने के कगार पर कांग्रेस! 1800 करोड़ के टैक्स नोटिस के बाद गले पड़ी नई मुसीबत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.