Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रायपुर वालों के लिए बड़ी खबर: 90 हजार लोगों ने नहीं पटाया संपत्ति कर, अब देना होगा 6 % सरचार्ज
    Featured

    रायपुर वालों के लिए बड़ी खबर: 90 हजार लोगों ने नहीं पटाया संपत्ति कर, अब देना होगा 6 % सरचार्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: नगर निगम इस वित्तीय वर्ष अपने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली तो कर चुका है। लेकिन अभी भी निगम के खाते में मौजूद 90 हजार संपत्तिधारकों ने टैक्स नहीं पटाया है। अब ये कर दाता छह से लेकर 17 प्रतिशत तक सरचार्ज देकर टैक्स का भुगतान करेंगे।

    अधिकारियों के मुताबिक इन संपत्तिधारकों से रायपुर नगर निगम का राजस्व विभाग सालभर टैक्स की वसूली करेगा। अगर लोग खुद से तत्परता दिखाते हुए टैक्स का भुगतान कर दिए होते तो निगम इस वित्तीय वर्ष 370 करोड़ से अधिक के राजस्व का आकंड़ा पार कर देता। वर्तमान में 70 हजार से अधिक की राजस्व वसूली निगम को अब अप्रैल माह से अगले वित्तीय वर्ष तक करनी है। बड़ी बात तो यह है कि अब जनता को सरचार्ज के साथ टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा।

    6 प्रतिशत सरचार्ज के साथ टैक्स पटाने का मौका

    वर्तमान में निगम के 90 हजार संपत्तिधारकों के पास छह प्रतिशत सरचार्ज देकर टैक्स पटाने का मौका है।संपत्तिधारक खुद से जिम्मेदारी दिखाते हुए अगर अप्रैल माह में टैक्स का भुगतान कर देते हैं, तो उन्हें मात्र छह प्रतिशत सरचार्ज देकर संपत्तिकरण का भुगतान करना होगा।

    अगर अप्रैल के बाद संपत्तिधारकों द्वारा टैक्स का भुगतान किया जाएगा तो हर महीने एक प्रतिशत सरचार्ज बढ़ेगा। उदाहरण के तौर पर अगर मई में संपत्तिधारक द्वारा सपंत्तिकर पटाया जाता है, तो उसे सात प्रतिशत के साथ टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा।

    दिसंबर तक यह सरचार्ज 12 प्रतिशत तक बढ़ेगा। वहीं, दिसंबर के बाद संपत्तिधारकों को 17 प्रतिशत सरचार्ज के साथ टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। एक वर्ष बीत जाने के बाद चक्रवृद्धि ब्याज के साथ संपत्तिधारकों को टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    61 हजार संपत्तियां कर के दायरे से बाहर

    निगम क्षेत्र में 61 हजार संपत्तियां हैं, जिनसे निगम को टैक्स नहीं मिलता है। इसमें सरकारी, स्लम बस्ती सहित धार्मिक संपत्तियां मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 3 लाख 21 हजार संपत्तियाें का खाका निगम के पास मौजूद है। निगम इनमें 2 लाख 60 हजार संपत्तियों से टैक्स की वसूली करता है। लेकिन सालभर की भारी मशक्कत के बाद भी निगम के सभी 10 जोन के राजस्व विभाग मात्र 1 लाख 70 हजार संपत्तिधारकों से ही टैक्स की वसूली कर सका।

    नगर निगम रायपुर राजस्व उपायुक्त आरके डोंगरे ने कहा, 1 लाख 70 हजार संपत्तिधारकों ने संपत्तिकर का भुगतान जिम्मेदारी पूर्वक कर दिया है। लेकिन अभी भी बचे हुए संपत्तिधारकों द्वारा संपत्तिकर का भुगतान नहीं किया गया है। इनसे अब सरचार्ज के साथ वसूली की जाएगी।

    घर बैठे आनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा

    नगर निगम नागरिकों को घर बैठे टैक्स पटाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। नागरिक आनलाइन और आफलाइन दोनो माध्यमों से टैक्स पटा सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी समय से नागरिकों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया और समय बीत जाने के बाद भी लगभग 30 प्रतिशत से अधिक लोगों का टैक्स बकाया रह गया है। हालांकि निगम को इस बार लक्ष्य से ज्यादा करों का भुगतान हुआ है। जिसकी वजह नियमितीकरण को भी माना जा रहा है।

    निगम ने नियमितिकरण के तहत 1,700 अवैध मकानों, दुकानों और कांप्लेक्स को वैध किया है, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। टैक्स अदा करने के लिए च्वाइस सेंटर का भी विकल्प है। नगर निगम का संपत्तिकरण इस वर्ष 200 करोड़ को पार गया गया। जो अब तक का सबसे ज्यादा संपत्तिकर कहा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    अधिकारियों के मुताबिक निगम इस वित्तीय वर्ष अन्य करों को जोड़कर 300 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार किया है। इसमें संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्ज, समेकित कर, शिक्षाउपकर शामिल हैं। इसके अलावा निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया, विभिन्न तरह के शुल्क सहित अन्य करों से निगम को यह पैसा मिला है।

    फैक्ट फाइल

    ● 70 करोड़ की सरचार्ज के साथ वसूली करेगा निगम
    ● 214 करोड़ रुपये अब तक संपत्तिकर की वसूली

    ●  शहर में हैं तीन लाख 21 हजार कुल संपत्तियां

    ● 1 लाख 70 हजार संपत्तियों का जमा हुआ टैक्स

    ● 2 लाख 60 हजार हैं टैक्स वाले संपत्तिधारक

    यह भी पढ़ें: तुम्ही हो मेरी पत्नी..दबंग ने जबरन महिला वकील की भर दी मांग, फिर तान दी पिस्टल

    यह भी पढ़ें: साइकिल बनाने वाले के लाल ने किया कमाल, जुगाड़ से बना दिया फायरिंग डिवाइस, देखकर लोग हुए हैरान

    यह भी पढ़ें: ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति ने ही 24 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026

    निजी विद्यालयों द्वारा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    July 29, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,794 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,457 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,149 Views
    Don't Miss

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    July 29, 2026

    झांसी-जगदलपुर/स्वराज टुडे: इस वक्त जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ।…

    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.