Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 2 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 2 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 2 अप्रैल मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन दिन धनु राशि में उपारांत मकर राशि में होगा। इस गोचर के दौरान चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा का सूर्य, बुध और शुक्र के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा। इसके साथ ही आज मंगलवार को 2 अप्रैल का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।

    आज चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा गुरु की राशि में बैठे हैं जहां चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि बनी हुई है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज सूर्य बुध की युति और शनि मंगल की युति भी बनी हुई है जिससे आज मंगलवार का दिन लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से मेष से मीन तक किन किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कमाई के लिए लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और इन्हें अपनी योजनाओं का फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को यदि अधिकारी कोई काम सौंपते हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, अन्यथा उनसे कोई गलती हो सकती है। आप अपना खाली समय इधर-उधर बैठकर बिताने की बजाय कुछ नया सीखने में लगाएं। आपका रुका हुआ काम आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पूरा होगा।

    ​वृषभ राशि 

    आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृषभ राशि लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो आज आपको कहीं से अचानक कमाई मिलने की खुशी होगी और चिंता से कुछ राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आपको परिवार के लोगों की बातों को सुनना और समझना होगा। अपनी मर्जी से फैसला लेंगे तो परिवार की नाराजगी का सामना करना होगा। नौकरी की तलाश में जो लोग हैं उन्हें आज इस संदर्भ में अच्छी खबर मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें :  आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा

    ​मिथुन राशि 

    आज का दिन मिथुन राशि के लिए कई मामलों में बेहतरीन रहने वाला है। आप आज किसी मित्र या अनुभवी की सलाह से धन का निवेश कर सकते हैं। आपको आज कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आज आपका पूरा होगा। ससुराल पक्ष से आपका किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो आज गिले शिकवे दूर होंगे और रिश्ते बेहतर होंगे। आप आज किसी मित्र या संबंधी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार वालों के सामने उजागर हो सकती है। आपको आज बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

    ​कर्क राशि 

    स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपकी परेशानी का समाधान हो सकता है। कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों से बात कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि, कड़ी मेहनत के बाद ही आपको आज सफलता मिल सकती है। घर के कुछ कार्यों में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी दिखाएंगे। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

    ​सिंह राशि 

    ​सिंह राशि के जातक प्रॉपर्टी के काम में सावधानी बरतें
    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उलझन और परेशानियों वाला रहेगा। आपको लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जमीन या मकान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको इस मामले में सतर्कता से काम लेना होगा नहीं तो बात अटक सकती है। आज कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज साझेदारी के काम में सतर्कता बरते नहीं तो धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  21 जून को आयोजित NEET 2026 री-एक्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी, असुविधा से बचने परीक्षार्थी रखें इन बातों का ध्यान

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी झगड़े को बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपके रिश्ते में कोई तनाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति आज सुधर सकती है। आज आप किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठजनों से प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके आज कोई सकारात्मक बदलाव भी दिखेगा। लव लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको चिंता होगी। आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और किसी मित्र की मदद से आप सफलता पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर आपको आज अपने काम के प्रति गंभीर रहना होगा। दूर रहने वाले संबंधी से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें और अपने काम पर फोकस बनाए रखें इससे आपको सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के विचारों को समझना होगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी यादें फिर से ताजा होंगी और आप किसी पुरानी घटना को याद करके मुस्कुराएंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष से आज खूब लाभ मिलेगा। जो छात्र शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह का पालन करके आज लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढेगी और आपको आज कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, शिवसेना में टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे; इस्तीफे की पेशकश

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम की अधिकता के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। बच्चों की शिक्षा और सफलता से मन प्रसन्न होगा। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है, प्रयास शुरू कर सकते हैं। किराना कारोबारियों की आज अच्छी कमाई होगी।

    कुंभ राशि 

    आर्थिक मामलों में आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग अगर लोन लेकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने और घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आज आय प्राप्त होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी आज रुचि होगी। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का संयोग बनेगा।

    मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और काम को लेकर आपके इरादे बहुत मजबूत रहेंगे। अपनी लगनशीलता और मेहनत से आप सफल भी जरूर होंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। आपको अपने आसपास रहने वाले छुपे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,663 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,084 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    आपातकाल ने कुचली थीं लोकतांत्रिक आवाजें : संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी कोरबा/स्वराज…

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.