वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो और जोगेश लांबा को कोरबा लोकसभा सीट जिताने की मिली अहम् जिम्मेदारी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा जिलान्तर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो और जोगेश लांबा को कोरबा लोकसभा सीट जिताने की अहम् जिम्मेदारी मिली है। दोनों नेताओं को सह समन्वयक बनाया गया है। बता दें कि विकास महतो और जोगेश लांबा कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कोरबा लोकसभा सीट जीतने के लिए पार्टी पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक रेणुका सिंह व पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को समन्वयक बनाया गया है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो और जोगेश लांबा को सह समन्वयक बनाकर निर्देशित किया गया है कि वह भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे को जिताने के लिए अपनी अहम् भूमिका निर्वहित करें।

गौरतलब है कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो के सुपुत्र विकास महतो ने 2018 के विधानसभा आम चुनाव में बतौर भाजपा प्रत्याशी कोरबा सीट से चुनाव लड़ा था। विकास महतो की कोरबा लोकसभा सीट से दावेदारी काफी पुख्ता मानी जा रही थी। भाजपाइयों में चर्चा होती थी विकास महतो को टिकट मिलने के पूर्ण आसार हैं।

कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लांबा भी टिकट मांगने वालों की कतार में काफी आगे थे। इन दो युवा नेताओं को टिकट न देकर पार्टी ने भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री मानी जाने वाली डॉक्टर सरोज पांडे को प्रत्याशी बना दिया। अब भाजपा ने विकास महतो और जोगेश लांबा को लोकसभा का सह समन्वयक बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है । भाजपा के कार्यकर्ताओं को लगता है कि उससे निश्चित ही पार्टी को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  होटल के कमरे में भाई-बहन ने लगाया मौत को गले, बैग में मिले 6 लाख 61 हजार रुपए नगद, जाँच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 12 नग मोटरसाइकिल भी जब्त

यह भी पढ़ें:मंदिर में कटा हुआ मुर्गा और खून देखकर लोगों ने जमकर किया बवाल, करनी पड़ी भारी पुलिस बल तैनात, सच्चाई सामने आई तो सब रह गए हैरान

यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी का झांसा देकर देहव्यापार में धकेलने का आरोप, MBA डिग्री होल्डर है रैकेट का सरगना

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -