Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक, निर्वाचन कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी
    Featured

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक, निर्वाचन कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत एवं कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कलेक्टर कक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में निर्वाचन होना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन हेतु अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, नामांकन की स्क्रूटनी 20 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, मतदान की तिथि 07 मई एवं मतगणना की तिथि 04 जून निर्धारित है। लोकसभा निर्वाचन 04 कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 04 जिलों के 08 विधानसभा आते हैं। जिनमें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो विधानसभा, भरतपुर व मनेन्द्रगढ़, कोरबा जिले के बैकुण्ठपुर, कोरबा जिले के रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार विधानसभा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का मरवाही विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन हेतु जिले के दो विधानसभा कटघोरा एवं पाली-तानाखार के मतदान केंद्रों के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण एवं जमा का कार्य कटघोरा के मुकुटधर पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय में किया जाएगा। शेष विधानसभा के लिए चुनाव सामग्री का वितरण स्ट्रांग रूम आईटी कोरबा से किया जाएगा। साथ ही लोकसभा निर्वाचन के दौरान कोरबा विधानसभा में मतदान का कार्य पूर्णतः महिला अधिकारियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

    लोकसभा क्षेत्र कोरबा में मतदाताओं की कुल संख्या 16,14,885,

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को बताया कि 16 मार्च की स्थिति में कोरबा लोकसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 16,14,885 है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के चारों विधानसभा अंतर्गत कुल 1080 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 9,34,278 है। जिसके अंतर्गत 04,64,847 पुरुष मतदाता एवं 04,69,394 महिला मतदाता हैं। जिले में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 37 है। इसी प्रकार जिले में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 4391, 18-19 वर्ष के नए मतदाता 25,390 व दिव्यांग मतदाता 6,362 और सेवा मतदाताओं की संख्या 541 है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ESIC अस्पताल के युवा डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मिले चोट के निशान

    बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित राजनीतिक दलो से आदर्श आचार संहिता के दायरे में गतिविधियां संचालित करने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट नहीं करने का आग्रह किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने राजनीतिक दलो से सभा, जुलूस में जाति, धर्म, व्यक्तिगत चरित्र, भड़काऊ भाषण, शिष्टाचार के विरूद्ध भाषण नही देने की अपील करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026

    जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    September 3, 2026

    राशिफल 3 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,910 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,505 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)…

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026

    गरीबों के हक पर डाका: पक्के-डबल स्टोरी मकान से लेकर ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक…फिर भी उठा रहे पीएम आवास का लाभ, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    September 3, 2026

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.