Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा अपना हक पाने करने जा रहा है आमरण अनशन, फिर भी न्याय नहीं मिला तो कर लेगा आत्मदाह
    Featured

    राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा अपना हक पाने करने जा रहा है आमरण अनशन, फिर भी न्याय नहीं मिला तो कर लेगा आत्मदाह

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: एक पहाड़ी कोरवा के मकान पर दबंग एक नेत्री ने जबरन कब्जा कर घर में रखे सामानों की चोरी कर ली। पुलिस से की गई शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करते पीड़ित पहाड़ी कोरवा से मकान जमीन के सबूत समेत मकान बनाने वाले मिस्त्री, मटेरियल सप्लायर, इलेक्ट्रिशियन, पलंबर तक का बयान व बिल वाउचर थाने में जमा कराया।

    बाद में जब पुलिस को शिकायतकर्ता के बयान पर भरोसा हो गया तो कांग्रेसी नेत्री और उसके सहयोगियों पर एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया लेकिन मकान अब भी उनके कब्जे में है, जिसको लेकर अनेकों शिकायत देने के पांच महीने बाद भी पीड़ित को उसका हक नहीं मिल सका है । जिसके बाद थक हार कर अब वो मुख्यमंत्री निवास ले सामने आमरण अनशन करने जा रहा है। पीड़ित को इसके बाद भी हक़ नहीं मिलेगा तो वो सपरिवार आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटूंगा कहता है।

    पहाड़ी कोरवा का ये पूरा मामला है सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर का। यहां पहाड़ी कोरवा फिरत राम पहाड़ी कोरवा पिता स्वः पंचराम की करीब 3 एकड़ भूमि स्थित है। इसी भूमि को संरक्षित करने फिरत राम ने अपने कुछ सहयोगियों की मदद से करीब एक एकड़ भूमि में बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा अपने रहवास के लिए एक कमरे का निर्माण कराया। उसकी भूमि में बाउंड्रीवाल से पहले ही आसपास के रहवासियों ने एक हनुमान मंदिर का निर्माण कराया हुआ था जिसे फिरत ने वैसे ही स्वरूप में रहने दिया  वरन मंदिर में आवाजाही व सार्वजनिक पूजापाठ को ध्यान रखते हुए बाउंड्री में एक स्थान को रास्ते हेतु छोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें :  'वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    इसी मकान में फिरत रहा करता था। इस जमीन पर पहले एक कांग्रेस नेत्री रंजना सिंह अपने सहयोगी चेतन चौधरी और दीपक चौधरी के साथ उसका होने का दावा करते विवाद करते रहते थे। बाउंड्री से पहले ही फिरत ने विवाद का पटाक्षेप करने के लिहाज से तहसीलदार से अपने जमीन का सीमांकन कराया जिस पर कोरबा राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की टीम ने बकायदा उसकी जमीन का सीमांकन पर प्रतिवेदन दिया जिसके बाद निर्माण कराया गया।

    इधर बाउंड्री के बाद भी रंजना सिंह और उसके सहयोगी लगातार फिरत को डराने और आधे जमीन को छोड़ने मारपीट करते रहे जिसकी शिकायत भी फिरत ने है बार संबंधित थाने में को लेकिन सिर्फ बयान दर्ज करने के अलावा कुछ भी नहीं हुआ। 20 नवंबर को जब फिरत अपने गृहग्राम आछीमार गया हुआ था उसी दौरान रंजना सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर 22 नवंबर 2023 को उसके सुने घर का ताला तोड़कर घुस गई वापस आकर देखने पर फिरत ने घर को अपना बताते उनको जाने कहा जिसके बाद रंजना सिंह, चेतन चौधरी और दीपक चौधरी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस में शिकायत के कइयों दिन बाद अपराध दर्ज हुआ लेकिन घर और ज़मीन अब भी कांग्रेसी नेत्री रंजना सिंह अपने कब्जे में रखे हुए है।

    ताज़ा मामले में अपने घर की हालात देखने पहुंचे फिरत ने देखा कि उनके मकान के सामने ही ट्रक खड़ी थी। वहीं पर कार, तीन चार स्कूटी व तीन चार मोटर साइकिलें भी खड़ी थी। आटो से उतरकर भीतर आए तो देखा कि उनके घर के अंदर में रंजना सिंह, उसकी दो तीन बहनें एवं उनके साथ 15-16 लोग अंदर बैठे ईसाइ धर्म की प्रार्थना कर रहे थे। इस दौरान उन लोगों ने फिरत राम के घर के अंदर लगी हुई हिन्दु देवी-देवताओं की तस्वीरें एवं मुर्ति भी निकालकर बाहर फेक ढ़ी थी।

    यह भी पढ़ें :  ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    फिरतराम ने कहा कि मानिकपुर निवासी रंजना सिंह, पास्टर चंद्रा समेत वहां मौजूद रहे अन्य लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर हिन्दु धर्म का अपमान किया है। इससे आहत फिरतराम को अब स्थानीय प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं है। फिरतराम ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आमरण अनशन 15 मार्च से करने की बात कही है। उसकी माने तो 20 मार्च तक उसकी समस्या का निदान नहीं होने पर वो पूरे परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026

    Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    October 30, 2026

    Korba: हरदीबाजार तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी का ऐलान, पर्याप्त स्टाफ के साथ स्थायी तहसीलदार की भी मांग

    October 30, 2026

    Korba: हरदीबाजार थाने से चंद कदमों की दूरी पर खूब फलफूल रहा कबाड़ का कारोबार, कबाड़ के ढेर पर आखिर क्यों नहीं पड़ रही पुलिस की नजर !

    October 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,423 Views
    Don't Miss

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026

    3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के रायपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध कर;…

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026

    Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    October 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.