Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘पीएम जनमन योजना’ से कैसे होगा पिछड़े जनजातीय समूहों का कायाकल्प
    Featured

    ‘पीएम जनमन योजना’ से कैसे होगा पिछड़े जनजातीय समूहों का कायाकल्प

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में लगभग 10.45 करोड़ अनुसूचित जनजाति (एसटी) है, जो भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 8.6 प्रतिशत है। भारत के अनुच्छेद 342 के तहत 730 से अधिक अनुसूचित जनजातियां अधिसूचित है। जिसमें से 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार की 75 जनजाति समूह को पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) की श्रेणी में रखा गया है। जिसमें सर्वाधिक ओडिशा से 13 जनजातीय समूह इस श्रेणी में आते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश (12 जनजातीय समूह) तथा सबसे कम त्रिपुरा व मणिपुर से 1-1 जनजातीय समूह को इस श्रेणी में रखा गया है। ये 75 जनजातीय समूह सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक क्षेत्रों में काफी पीछे है। इन्हीं पिछड़ी जनजाति समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान यानि ‘पीएम जनमन योजना’ चल रही है।

    क्या है पीएम जनमन योजना

    15 नवंबर 2023 को अर्थात जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड प्रांत के खूंटी जिले से 75 जनजातीय समूह, जो सामाजिक, आर्थिक व शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए है, की स्थितियों को सुधारने के उद्देश्य से ‘पीएम जनमन’ योजना का प्रारंभ किया। यह एक प्रकार से अभियान है, जिसका उद्देश्य इन पिछड़ी जनजातीय समुदायों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना तथा पिछड़ी जनजातीय बस्तियों को सुरक्षित आवास, शिक्षा, स्वच्छ

    पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, दूरसंचार कनेक्टिविटी आदि के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है।

    इस योजना के तहत भारत के 220 जिलों की 22,544 से ज्यादा पिछड़ी बस्तियों/गांवों में रहने वाले लगभग 28 लाख से अधिक जनजातीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारना है।

    यह भी पढ़ें :  सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ....!

    योजना के प्रमुख उद्देश्य

    इस योजना का प्रमुख उद्देश्य पिछड़ी जनजातीय समूह के जीवन स्तर में सुधार करना है। जिसके तहत उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनाए जाएंगे, ताकि इनको भी अन्य भारतीय नागरिकों की तरह सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड आदि।

    इसके साथ-साथ इन जनजातीय बस्तियों को बिजली, सुरक्षित घर, पीने का साफ पानी, पोषण तथा बेहतर पहुंच, शिक्षा, टेलीफोन कनेक्टिविटी, सड़क और स्वास्थ्य आदि सुविधा उपलब्ध कराना है।

    योजना का क्रियान्वित रूप

    इस घोषणा के समय इसका बजट वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक 24,104 करोड़ रूपये रखा गया है। इस बजट में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 15,336 करोड़ रूपये (63.62 प्रतिशत) तथा राज्य की हिस्सेदारी 8,768 करोड़ रूपये (36.38 प्रतिशत) है। वहीं इस योजना को क्रियान्वित रूप देने के लिए इसके अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित 9 मंत्रालयों को रखा गया है, जो इस योजना को कार्यरूप प्रदान करेंगे। इन मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक 11 प्रमुख कार्यों के माध्यम से इन पिछड़ी जनजातीय समूहों को मजबूत करने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।

    1. 4.90 लाख पक्के मकान बनाना

    2. बस्तियों/गांवों के 1 लाख घर तक बिजली की उपलब्धता

    3. 1500 बस्तियां में बिजली की उपलब्धता

    4. सभी पीवीटीजी परिवारों तक पाईप जलापूर्ति/सामुदायिक जल आपूर्ति

    5. 8000 किमी. सड़कों के माध्यम से कनेक्टिविटी

    6. 10 जिलों के लगभग 1000 गांव/बस्तियां में मोबाइल चिकित्सा ईकाईयां स्थापित करना

    7. 500 छात्रावासों का निर्माण करना

    8. 2500 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण

    यह भी पढ़ें :  Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    9. 1000 बहुउद्देशीय केंद्रों का निर्माण

    10. 500 वीडीवीके (वनधन विकास केंद्र) केंद्रों की स्थापना

    11. जिन गांवों/बस्तियों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है, वहां मोबाईल टॉवर लगाना

    इन सभी कार्यों को फलीभूत करने के लिए 25 दिसंबर, 2023 से एक राष्ट्रव्यापी आईईसी (इंटरनेशन इलेक्ट्रोटेक्नीकल कमीशन) अभियान चलाया गया है। जिसमें लाभार्थियों की समस्याओं के निवारण केंद्र और स्वास्थ्य शिविर शामिल है। जिनके माध्यम से इन पीवीटीजी बस्तियों की समस्याओं (व्यक्तिगत घरेलू) और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के तहत तत्काल लाभ प्रदान करना है। विभिन्न जागरूकता व प्रचार के माध्यमों जैसे पैम्फलेट, वीडियो, दीवार पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का उपयोग स्थानीय और आदिवासी भाषाओं में कर जागरूकता करना है। इसके साथ-साथ अभियान की निगरानी हेतु जिला स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है तथा अभियान और मिशन की सफलता के लिए राज्य सरकारों के विभिन्न लाइन विभागों के साथ समन्वय हेतु राज्य स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

    योजना की गतिविधियां

    15 जनवरी 2024 को इस योजना के तहत एक लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना द्वारा पक्का मकान बनाने हेतु 540 करोड़ रूपये की पहली किस्त जारी की गई थी।

    इस योजना/अभियान की जिम्मेदारी सभी संबंधित मंत्रालयों को सौंपी गई है दी गई है। इसके लिए अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं है।

    *सुदामा भारद्वाज की रिपोर्ट*

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,969 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.