Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्व. केशव लाल मेहता स्मृति किक्रेट प्रतियोगिता वर्ष-2024 का हुआ समापन, मुख्य अतिथि रहे मंत्री लखन लाल देवांगन, बालको ने जीता विजेता का खिताब, पुलिस इलवेन रही उप विजेता
    Featured

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति किक्रेट प्रतियोगिता वर्ष-2024 का हुआ समापन, मुख्य अतिथि रहे मंत्री लखन लाल देवांगन, बालको ने जीता विजेता का खिताब, पुलिस इलवेन रही उप विजेता

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पत्रकारों के माध्यम से जनमानस की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचती है, आम व्यक्ति को मिलता है लाभ: मंत्री लखन लाल देवांगन

    कोरबा/स्वराज टुडे:  पत्रकारों की लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है, निश्चित ही पत्रकार साथी हमेशा अच्छा काम करने का प्रयास करते हैं। पत्रकारिता के साथ ही जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं। पत्रकारों के माध्यम से ही जनमानस की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचती है और शासन-प्रशासन की हर एक बात जनमानस तक पहुंचती है, आमजन को को कैसे लाभ मिले यह प्रयास पत्रकारों द्वारा ही किया जाता है।

    IMG 20240302 WA0006

    उक्त उद्बोधन प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने गुरुवार को घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2024 के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के अंसादी से कही। उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से अपने पत्रकारिता की क्षेत्र के अलावा अनेक आयोजन किए जाते हैं, हमारे वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता जी की स्मृति में प्रतिवर्ष क्रिकेट का प्रतियोगिता किया जाता है जो एक अच्छी परंपरा है।

    IMG 20240302 WA0010

    निश्चित तौर पर स्व. मेहता जी हमारे वरिष्ठ पत्रकार एवं शहर के नागरिक थे जो आज हमारे बीच नहीं है, हर साल उनके स्मृति में कार्यक्रम के आयोजन से उनके स्मरण का मौका और उनके बताए गए मार्गो पर चलने की प्रेरणा मिलता है कि उन्होंने कैसे काम किया। वैसे भी खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा-प्रेम बढ़ता है, उक्त आयोजन में आमजन और अलग-अलग विभाग के खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं, पूरे शहरवासी उनका प्रदर्शन देखने पहुंचते हैं।

    यह भी पढ़ें :  जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर वास्तविक जरूरतमंदों को मिले अवसर : अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    IMG 20240302 WA0009

    उन्होंने फाइनल मैच में बालको इलेवन व पुलिस इलेवन के बीच हुए मुकाबले को रोमांचक बताते हुए कहा कि खेल में जीत और हार लगा रहता है, इसलिए हारने वाले को निराशा नहीं लेना चाहिए और जीतने वालों को अति उत्साहित नहीं होना चाहिए। हार होने पर आने वाले समय के लिए और बेहतर प्रयास करना चाहिए। उद्बोधन के पश्चात उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता बालको इलेवन व उप विजेता पुलिस इलेवन को ट्राफी के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।

    इस दौरान अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वेदांता बालको के डिप्टी सीईओ (पावर) अनिल कुमार दुबे, वेदांता बालको के चीफ कार्पोरेट अफेयर्स एंड एडमिन, वेदांता बालको के हेड एक्सटर्नल अफेयर्स सुमन सिंह, वेदांता बालको की हेड पब्लिक रिलेशन एंड कम्युनिकेशन मिस सुची मिश्रा, पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट से प्रखर सिंह, न्यू जेके ज्वेलर्स के संचालक जय सोनी रहे। कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य रमेश वर्मा समेत प्रबंध कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों (आयोजन समिति) द्वारा अतिथियों पुष्पगुच्छ भेट करके उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

    फाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी बालको इलेवन

    पुलिस इलेवन को 75 से हराया, पिछले वर्ष भी पुलिस इलेवन को हराकर हासिल की थी विनिंग ट्रॉफी

    IMG 20240302 WA0014 IMG 20240302 WA0017

    जिले में क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के 19वें वर्ष के फाइनल मुकाबले को जीतकर बालको इलेवन लगातार दूसरे वर्ष प्रतियोगिता की विजेता टीम बन गई। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बालको इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम के लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ गई। निर्धारित ओवर में टीम 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। इस तरह 75 रन के अंतर से बालको इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं पुलिस इलेवन की टीम उप विजेता बनी। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के साथ ही मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार ज्योतिस सिन्हा को दिया गया। प्रतियोगिता के बेस्ट बेट्समेन का पुरस्कार संजय कुर्रे, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार पी. राजा व बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार अजय दास को दिया गया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,370 Views
    Don't Miss

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण…

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.