Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
    Featured

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260904 WA0013
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर सर्व यादव समाज, जिला कोरबा द्वारा सीतामणी स्थित गौमाता चौक से भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की।

    IMG 20260904 WA0015

    शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष, भक्ति गीतों एवं धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक ध्वज और श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ निकली इस भव्य रैली ने जन्माष्टमी के पर्व को विशेष गरिमा प्रदान की।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त यादव समाज एवं उपस्थित जनसमुदाय को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, कर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।

    IMG 20260904 WA0014

    श्री अग्रवाल ने सर्व यादव समाज द्वारा इतने भव्य और अनुशासित आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल धार्मिक आस्था और उत्सव तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं।
    उन्होंने कहा कि “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा समाज की एकजुटता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण है। जिस उत्साह और अनुशासन के साथ समाज के लोगों ने इसमें भाग लिया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है।”
    पूर्व मंत्री ने कोरबा के विकास में यादव समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यादव समाज ने कोरबा के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के माध्यम से कोरबा की प्रगति में लगातार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज की सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक सोच आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।
    शोभायात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी आयोजन का विशेष आकर्षण रही। “जय श्रीकृष्ण” और “जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजन के अंत में सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी समाजजनों, युवाओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, कोरबा, संभागीय उपाध्यक्ष नत्थूलाल यादव, हीरालाल यादव, रेशम यादव, सतीश यादव, पी.एल.यादव कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, मंडल अध्यक्ष पालुराम साहू, पार्षद रामगोपाल कुर्रे, रविसिंह चंदेल, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव एवं सुखनंदन सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    यह भी पढ़ें: गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    यह भी पढ़ें: Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    यह भी पढ़ें: Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026

    गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    September 4, 2026

    Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    September 4, 2026

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,910 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,505 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों…

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026

    गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.