Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Health tips : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

    April 3, 2026

    राशिफल 3 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 3, 2026

    Nasik: दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिला का बाबा ने कराया गर्भपात, आखिर इतने साल चुप क्यों रहीं सभ्रांत परिवारों की पढ़ी लिखी महिलाएं ?

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»युवती के अपहर्ता को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल, युवती सकुशल बरामद
    Featured

    युवती के अपहर्ता को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल, युवती सकुशल बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: 28 फरवरी 2024 की सुबह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए में रहने वाली युवती के घरवालों को युवती को बंधक बनाकर एक लाख फिरौती की मांग का मैसेज आया। गंभीर वारदात पर हरकत में आई पुलिस टीम द्वारा एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में 24 घंटे के भीतर युवती को बिलासपुर से सुरक्षित ढूंढ निकालकर युवती की किडनैपिंग की साजिश रचने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    ये है पूरा मामला

    बीते 28 फरवरी 2024 की सुबह थाना चक्रधरनगर में 20 वर्षीय लापता युवती के परिजन थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किडनैप किए जाने की जानकारी देते हुए युवती के बंधक बनाकर रखे होने के फोटोग्राफ्स और किडनैपर्स के रूपयों की मांग वाला मैसेज दिखाया गया।

    बंधक बनाने के फोटोग्राफ्स भेजकर अपहर्ता ने मांगे एक लाख रु

    परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की चक्रधरनगर क्षेत्र में अपनी एक सहेली के साथ किराए का मकान लेकर पढ़ाई करती है। 27 फरवरी की दोपहर लड़की फोन कर घर आ रही हूं बताई और शाम तक घर नहीं पहुंची थी। शाम करीब 7:00 बजे लड़की के मोबाइल से मैसेज आया जिसे देखकर सभी चौंक गए। मैसेज में लड़की की आंखों पर पट्टी और हाथ, पैर बंधे हुए फोटोग्राफ शेयर किया गया था और लड़की को छोड़ने के लिए एक लाख रूपये की मांग की गई थी। लड़की के परिजन काफी डरे हुए थे। थाना प्रभारी द्वारा उन्हें लड़की को सकुशल बरामद करने का दिलासा देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

    संवेदनशील एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर प्रभारी प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम द्वारा युवती के मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए तत्काल बिलासपुर रवाना हुई। जहां रेलवे स्टेशन के पास युवती मिल गयी जिसे सुरक्षित एक टीम चक्रधरनगर थाना लेकर आई। युवती को परिजनों से भेंट कराकर घटना को लेकर पूछताछ की गई।

    पैसों के खातिर दोस्त ने ही दिया था अपहरण की वारदात को अंजाम

    पूछताछ में युवती ने बताया कि वो 27 फरवरी की दोपहर चक्रधरनगर से अपने घर जाने के लिए निकली थी, जिसे रास्ते में उसका पूर्व परिचित कमलेश्वर पटेल (20 साल) निवासी महुआपाली जिला सक्ती मिला, जो उसे बातचीत कर घर छोड़ देने की बात कह कर घूमने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर ले गया।

    बिलासपुर में फ्रेश होने होटल चलते हैं कहकर होटल ले गया, जहां युवती को डरा-धमका कर उसका मोबाइल छीन लिया और लड़की के हाथ को पीछे से बांधकर आंख पर पट्टी बांधा और लड़की को घुटने के बल बिठाकर उसका फोटोग्राफ्स लेने लगा। जब उसने इसकी वजह पूछी तो आरोपी कमलेश पटेल ने बताया कि वह ट्रेडिंग में काफी रुपए गंवा चुका है। अब तुम्हारे  परिजन 1,00,000/- रूपये देंगे तभी वो उसे छोड़ेगा और उसने युवती की मां को मोबाइल पर मैसेज और तस्वीरें भेजा, ताकि उसके परिजन तस्वीर देखकर यकीन करते हुए तत्काल उसे पैसे दे दें।

    जैसे-तैसे होटल के कमरे में रात बीती।  सुबह खुद को छुड़ाकर युवती भागकर ट्रेन में बैठने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां रायगढ़ पुलिस की टीम उसे मिल गयी।

    यह भी पढ़ें :  4 हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा, 13 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, पढ़िए पूरी ख़बर

    एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले धर दबोचा 

    युवती से मिली जानकारी के बाद तत्काल एसपी रायगढ़ द्वारा आईजी महोदय बिलासपुर को संपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बिलासपुर साइबर सेल की टीम के साथ आरोपी की पतासाजी में एक टीम को लगाया गया। आरोपी कमलेश पटेल अपना मोबाइल का सिम निकाल कर अन्यत्र भागने की फिराक में था, जिसे सरकंडा के पास पुलिस टीम ने धर दबोचा।

    आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए आरोपी ने किडनैपिंग करना स्वीकारा

    आरोपी कमलेश्वर पटेल पिता स्वर्गीय मनोहर पटेल उम्र 20 साल निवासी महुआपाली थाना चंद्रपुर जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) ने बताया कि वह काफी रूपये ट्रेडिंग में गंवा चुका है। इसकी भरपाई के लिए उसने अपनी परिचित युवती का किडनैप कर फिरौती वसूलना सॉफ्ट टारगेट लगा और घटना को अंजाम दिया।

    आरोपी से युवती का मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    इतनी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर, साइबर सेल रायगढ़ एवं बिलासपुर पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Health tips : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

    April 3, 2026

    राशिफल 3 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 3, 2026

    Nasik: दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिला का बाबा ने कराया गर्भपात, आखिर इतने साल चुप क्यों रहीं सभ्रांत परिवारों की पढ़ी लिखी महिलाएं ?

    April 3, 2026

    हनुमान जयंती पर कोरबा में भक्ति और सेवा का भव्य माहौल, जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों में की सहभागिता

    April 2, 2026

    बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

    April 2, 2026

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026783 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026636 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    Health tips : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

    April 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने पर तथा अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क…

    राशिफल 3 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 3, 2026

    Nasik: दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिला का बाबा ने कराया गर्भपात, आखिर इतने साल चुप क्यों रहीं सभ्रांत परिवारों की पढ़ी लिखी महिलाएं ?

    April 3, 2026

    हनुमान जयंती पर कोरबा में भक्ति और सेवा का भव्य माहौल, जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों में की सहभागिता

    April 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.