Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महापौर ऐजाज ढेबर ने पेश किया अपना आखिरी वार्षिक बजट, जानिए क्या है खास
    Featured

    महापौर ऐजाज ढेबर ने पेश किया अपना आखिरी वार्षिक बजट, जानिए क्या है खास

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर के नगर निगम का वार्षिक बजट महापौर एजाज ढेबर ने पेश कर दिया हैं। यह बजट 57 लाख रुपये के लाभ के साथ 19 सौ करोड़ रूपए का हैं। सरकार। बदलने के बाद महापौर ढेबर का यह पहला बजट रहा। साथ ही यह उनके बजट भी हैं, लिहाजा उन्होंने रायपुर के लिए अनेक वादों और योजनाओं को इस बजट में शामिल किया हैं।

    बजट में महापौर ने सहाहर की बुनियादी सुविधाओं में सुधर और विस्तार को तरजीह दी हैं। सड़क, नाली, फुटपाथ, चौक चौराहा सौन्दर्यकरण के वादों को बजट में प्रमुखता के साथ शामिल किया गया हैं। बजट में मेयर ढेबर ने रायपुर शहर में सर्व सुविधायुक्त 10 वेडिंग जोन, शहर के लिए आकर्षक प्रवेश द्वार निर्माण, मल्टीप्लेक्स, मिनी टाईम स्क्वेयर और सिटी पिकनिक प्वाइंट जैसी योजनाओं को भी शामिल किया हैं।

    महापौर ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा…

    ● रायपुर की लाईफ लाइन माने जाने वाले जीई रोड को 15 करोड़ रुपए की लागत की कार्ययोजना के माध्यम से आकर्षक स्वरूप देकर भव्यता प्रदान की जाएगी।

    ● रायपुर शहर के प्रवेश द्वार पर 7 करोड़ रुपए की लागत से प्रदूषण नियंत्रण हेतु बफर क्लीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।

    ● शहर के समीप से गुजरने वाले एक्सप्रेस वे के नीचे 1 करोड़ की लागत से मल्टीप्ले तैयार किए जाएंगे।

    ● रायपुर शहर के भीतर 8 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट स्ट्रीट तैयार किए जाएंग, जिसमें विशिष्ट रंगों की एकरूपता, भूमिगत केबल, चौड़ी सड़के, ढंकी नालियों की व्यवस्था के साथ वेंडिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे।

    ● रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 8 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न उद्यानों का निर्माण व पुनर्विकास किया जाएगा एवं इन्हें थीम गार्डन के तौर पर विकसित किया जाएगा।

    ● रायपुर में 10 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी एक्टिविटी सेंटर सह कन्वेंशन सेंटर तैयार किए जाएंगे।

    ● रायपुर शहर में 10 करोड़ रुपए की लागत से उद्यानों के मरम्मत संधारण इत्यादि का कार्य किया जाएगा।

    ● रायपुर के बच्चो के आमोद प्रमोद के लिए उचित स्थल प्रदान करने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने नगर निगम रायपुर द्वारा प्रस्तावित अप्पू घर के निर्माण एवं संचालन इस वर्ष से शुरू किये जाने का निर्णय लिया गया है।

    ● रायपुर में इस वर्ष खेल एकादमी का निर्माण किया जाएगा।  इस एकादमी में अंचल के खिलाडियो को प्रशिक्षण प्राप्त होगा एवं इनडोर वेट लिफ्टिंग खेलों के खिलाडियों को उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। रायपुर शहर के प्रगति मैदान का उन्नयन किया जावेगा एवं स्वदेशी मेला व अन्य गतिविधियों के आयोजन हेतु उसे विकसित किया जावेगा।

    ● नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो में राजस्व बढोत्तरी के प्रयास किये जा रहे है। यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक जोन से प्राप्त कुल राजस्व का 25 प्रतिशत उसी जोन के विकास हेतु उपलब्ध कराया जावेगा।

    यह भी पढ़ें :  पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    ● सडक विद्युत रोशनी व्यवस्था को सृदृद्ध करने इस वित्तीय वर्ष में विषेश प्रावधान किये जा रहे है इस हेतु 50 लाख के प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा जावेगा।

    ● शहरी तालाबो, उद्यानों, सार्वजनिक स्थानो के उन्नयन एवं सौदर्गीकरण का प्रावधान इस वित्तीय वर्ष में किया गया है। महा-अभियान रायपुर की रैंकिंग को देश के श्रेष्ठतम शहरों में स्थापित करेगा, यह हमारा विश्वास है। आप सभी से भी मेरी विनम्र अपील है कि शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने में पूरी शक्ति से अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

    ● अमृत मिशन व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 24X7 जलापूर्ति योजना अपने लक्षित अवधि में पूरी हो सकें, इस दिशा में परिषद जुटी हुई है। इस योजना के पूरा हो जाने से नगर की एक बड़ी आबादी को ग्रीष्म ऋतु में जल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा, साथ ही टैंकर पर होने वाले व्यय को भी कम किया जा सकेगा।

    ● संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों विशेषकर गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को परिषद ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया। हमर क्लीनिक का संचालन रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है एवं निर्धन परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने हमर क्लीनिक का विस्तार भी किया जाएगा।

    ● धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकानों से रियायती दर पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के चलित वाहनों ने मोहल्ले में जाकर निःशुल्क उपचार व परामर्श देने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर सैकड़ों परिवारों ने 4045.58 लाख रुपए की जो बचत की है, वह उनके परिवार के बेहतरी में काम आ रही है।

    ● इसी तरह चलित वाहनों व दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से 9,78,942 मरीजों का निःशुल्क उपचार हुआ और 263.41 लाख रुपए की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस सेवाभावी कार्य के लिए नगर निगम की पूरी टीम एवं चिकित्सकों व उनके सहायकों के प्रति मैं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

    ● नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विद्यालयों के भवनों के रख-रखाव, अधोसंरचनात्मक विकास व अन्य शैक्षणिक बौद्धिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में परिषद हमेशा आगे रही है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रेरित किया जाता रहा है।

    ● रायपुर शहर के नागरिकों विशेषकर वृद्धजनों को आमोद-प्रमोद के लिए उपयुक्त स्थल प्रदान करने उद्यानों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ समन्वय कर नगर के 34 उद्यानों को नया कलेवर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    ● रायपुर नगर में महिला शक्ति को बढ़ावा देने एवं आर्थिक स्वावलंबन के साथ आत्मनिर्भरता प्रदान करने ‘महिला उद्यमिता केन्द्र’ की आधारशिला रखी गई थी। इसके अंतर्गत लगभग 1 हजार महिलाओं को आजीविका से जोडने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह बताने में मुझे प्रसन्नता है कि नोवा में इस केन्द्र का निर्माण पूरा कर लिया गया है एवं इसके संचालन हेतु एजेंसी निर्धारित करने प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके प्रारंभ हो जाने से हर वर्ग की महिलाओं को जसेवा के अनुरूप उनके हाथों को काम मिलेगा और परिवार की समृद्धि में हमारी माताओं एवं बहनों की बड़ी भूमिका निर्धारित होगी।

    ● रायपुर के युवाओं को बीपीओ सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की पहल इस परिषद ने की है। कलेक्टोरेट परिसर के उपरी तल में बीपीओ सेंटर का संचालन शुरू हो चुका है और स्थानीय युवा गहन प्रशिक्षण लेकर अपने कैरियर को नई दिशा दे रहे हैं। इस सेंटर के जरिए रोजगार मिलने से महानगरों में कॉल सेंटर व बीपीओ सेंटर में कार्य कर रहे युवा अब अपनी माटी में लौटकर अपने परिजनों के बीच व्यवसाय व रोजगार से जुड़ रहे हैं, यह भी इस परिषद की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    ● रायपुर शहर में जी-20 समिट का आयोजन हुआ और देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ व राजधानी रायपुर की विशेषताओं से अवगत हुए। समग्र व्यवस्थाओं का दायित्व निर्वहन नगर निगम रायपुर ने किया यह भी इस परिषद की उपलब्धि है।

    ● रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अन्य नगरीय निकायों की तरह आवारा कुत्तों की बहुतायत एक बड़ी चिंता का विषय है। परिषद ने जोन क्र. 08 के सोनडोंगरी में डॉग शेल्टर की कार्य योजना तैयार कर इसका संचालन भी शुरू कर दिया जावेगा।

    ● नगर निगम रायपुर में कार्यरत महिलाओं को अपने दायित्व निर्वहन के दौरान पूर्ण सुरक्षात्मक वातावरण प्रदान करने हेतु महिला समिति गठित की गई है।

    ● नगर निगम क्षेत्र के लाखे नगर चौक से आमापारा चौक तक सड़कों के उपर लटकते विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करने की कार्य योजना बनाई गई थी।

    ● रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहयोग से इस कार्य योजना पर कार्य अंतिम चरण में है।

    ● शहर की सभी नालियों को कवर्ड कर मच्छरों व दुर्गंध से मुक्ति हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है एवं 15वें वित्त आयोग मद से कार्य प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में विस्तृत योजना तैयार कर राज्य शासन को भी स्वीकृति के लिए अग्रेषित की गई है।

    ● रायपुर शहर राष्ट्रीय स्वच्छता मानको में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करे इस दिशा में ठोस एवं सार्थक प्रयास हुये है। गतवर्षो की रैंकिंग ने रायपुर शहर को विशेष पहचान मिली है, देश के 460 नगरीय निकायों की स्वच्छता रैंकिंग में रायपुर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 11 वी रैकिंग मिली, गारबेज फ्री सेर्टिफिकेशन में 5 स्टार आने वाले भारत के 10 शहरो में शामील हैं। छ.ग. में पहली वाटर प्लस सिटी बनने का गौरव रायपुर को मिला है। 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरो की रैंकिंग में 12 वा स्थान भी रायपुर को प्राप्त हुआ है। रायपुर शहर आज अम्बिकापुर को पीछे छोड स्वच्छता रैंकिंग में शामील है, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    ● स्वच्छ पेय जल सुलभता जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी रायपुर विषेश पहचान बना रहा है देश के प्रमुख 20 शहारे में रायपुर का नाम सम्मिलित है जो अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी मिशन में 24 x 7 जल आपूर्ति मिशन को पुरा कर रहा है।

    ● पेय जल की उपलब्धता सभी जगह सुगम्ता से उपलब्ध हो सके इस दिशा में प्रयास किये जा रहे है। अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति के विस्तार हेतु 2 करोड का प्रावधान किया गया है रायपुर नगर निगम के संचालित अमृत मिशन अंतर्गत पेयजल आपूर्ति प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केंद्र सरकार की सराहना मिली है आगामी 05 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में रायपुर को सम्मानित किया जा रहा है, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

    ● नगर निगम ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ मिलकर शहरी आवागमन को सुव्यवस्थित करने व पार्किंग प्रबंधन हेतु कलेक्टोरेट में मल्टीलेवल पार्किंग, बाजार विकास योजना के तहत शास्त्री बाजार, मटन मार्केट के पुनर्विकास योजना का काम अपने हाथ में लिया है। नए वित्तीय वर्ष तक बाजार विकास की यह योजना भी मूर्त रूप ले रही है। मोतीबाग के समीप 247 स्मार्ट लाइब्रेरी का निर्माण अंतिम चरण में है और शीघ्र ही यह वाचनालय युवाओं के लिए उपलब्ध होगा। सड़कों को सुव्यवस्थित 07 जोनल रोड तैयार किए जा रहे है एवं यहां अंडर ग्राउंड केबलिंग की व्यवस्था भी अंतिम चरण में है। इस तरह शहर विकास को गति देने में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का सहयोग भी रायपुर नगर निगम की वर्तमान परिषद को मिला है। उनके प्रयासों के लिए भी मैं परिषद की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

    यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द, बदला गया इन ट्रेनों का रूट

    यह भी पढ़ें: पांच बच्चों को घर छोड़कर महिला अपने प्रेमी संग हो गयी फरार

    यह भी पढ़ें: खाना खाते ही बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज को तुरंत कंट्रोल करने का तरीका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,360 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.