Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिले के युवाओं को अग्निवीर थलसेना में जाने तैयारियों का मिलेगा प्रशिक्षण
    Featured

    जिले के युवाओं को अग्निवीर थलसेना में जाने तैयारियों का मिलेगा प्रशिक्षण

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *लाईवलीहुड कॉलेज में होगी आवासीय व्यवस्था

    * समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

    कोरबा /स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि अग्निवीर थलसेना में जाने के इच्छुक जिले के युवाओं को आवासीय व्यवस्थाओं के साथ शारीरिक और परीक्षा की तैयारी कराई जाए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को आवासीय व्यवस्था के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में पुलिस तथा विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से परीक्षा की आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान की जाए। उन्होंने इस संबंध में रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।

    जिले के इच्छुक युवा लाईवलीहुड कॉलेज में प्राचार्य के पास अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना अंतर्गत आवेदन फॉर्म वितरण और जमा लेने के साथ ही पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि डाटा एंट्री करते समय स्क्रूटनी कर पात्र हितग्राहियों के फॉर्म अपलोड किए जाएं। कलेक्टर ने अनाधिकृत व्यक्तियों को आईडी प्रदान न करने और महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने, फॉर्म भरने के नाम पर उगाही करने, गलत कार्यों पर नजर रखने के साथ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सहित सभी अधिकारियों को फील्ड पर जाकर विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेने और क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आवेदकों द्वारा की जाने वाली शिकायत आपके स्तर के हैं तो उसका निराकरण अपने स्तर पर ही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों से उड़ने वाले धूल की रोकथाम के लिए एसईसीएल, बाल्को सहित अन्य उपक्रमों को अपने-अपने क्षेत्र में पानी का नियमित छिड़काव करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने, गंभीर मामलों को छोड़कर निलम्बन के सामान्य और छोटे मामलों पर जाँच कर बहाल करने संबंधित से कार्य लेने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

    यह भी पढ़ें :  एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग के लिए स्टीमेट बनाने, अविद्युतीकृत गांवों में विद्युतीकरण के लिए किए गए सर्वे की जानकारी उपलब्ध कराने और भवन विहीन स्कूलों की प्रशासकीय स्वीकृति, ले-आउट जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्चतर विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती तथा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने लगाए जा रहे शिविर की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि रिकॉर्ड के अभाव में जाति प्रमाण पत्र नहीं बना पाने वाले विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराएं।

    बैठक में कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में लिफ्ट का संचालन करने, जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति अंतर्गत पात्र युवाओं की भर्ती अतिथि शिक्षक के रूप में नजदीकी ग्राम पंचायतों वाले संस्था में करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, नए स्थानों में हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही करने, स्वीकृत रेत घाटों में संचालन प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। समय सीमा की बैठक के पश्चात् साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरबा जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएफओ श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

    तीन साल से अनुपस्थित शिक्षकों की मांगी जानकारी 

    कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के विद्यालयों में पदस्थ सभी शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध कराएं जो विगत तीन वर्ष से अनुपस्थित हैं। उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियमानुसार अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

    यह भी पढ़ें :  पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जनपद सीईओ देंगे प्रमाणपत्र-

    कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे अपने जनपद क्षेत्र के पात्र पेंशन हितग्राहियों को समय पर पेंशन प्रदान करें। किसी हितग्राही की पात्रता होने के बावजूद भी उन्हें पेंशन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने कार्यवाही की हिदायत देते हुए 29 फरवरी की स्थिति में जनपद सीईओ से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं कि हमारे क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को पेंशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को मनरेगा में मजदूरी भुगतान के निर्देश भी दिए।

    भू-अर्जन के रिकॉर्ड दुरूस्त करने के निर्देश

    कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभाग अंतर्गत वर्ष 1990 के पश्चात् हुए भू-अर्जन के प्रकरणों का रिकॉर्ड दुरूस्त करने के निर्देश देते हुए राजस्व विभाग को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा सके।
    स/कमलज्योति

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026

    Earthquake News: भीषण भूकम्प से काँप उठी इंडोनेशिया की धरती, 7.8 की तीव्रता के बाद एक और खतरा, 4 साल पहले भी आया था जलजला

    April 2, 2026

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026777 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026628 Views
    Don't Miss

    Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    April 2, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर…

    जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित, देखें सूची…

    April 2, 2026

    Korba: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 2, 2026

    Earthquake News: भीषण भूकम्प से काँप उठी इंडोनेशिया की धरती, 7.8 की तीव्रता के बाद एक और खतरा, 4 साल पहले भी आया था जलजला

    April 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.