Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाकिस्तान में ये कैसा लोकतंत्र ! 76 साल में 29 पीएम…पर एक के भी पूरे नहीं हुए 5 साल, जानें- किसकी कितने दिन में गई कुर्सी
    Featured

    पाकिस्तान में ये कैसा लोकतंत्र ! 76 साल में 29 पीएम…पर एक के भी पूरे नहीं हुए 5 साल, जानें- किसकी कितने दिन में गई कुर्सी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 9, 2024Updated:February 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान में गुरुवार को आम चुनाव के लिए मतदान हुए. कुछ जगहों पर मतदान के दौरान हिंसा की भी खबर सामने आयी है. निर्माण के समय से अब तक 76 साल के इतिहास में पाकिस्तान में 29 प्रधानमंत्री हुए हैं.

    हालांकि अब तक एक भी प्रधानमंत्री ने अपने 5 साल के कार्यकाल को पूरा नहीं किया है. 29 में से 18 प्रधानमंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप, सैन्य तख्तापलट और राजनीतिक दलों की आपसी फूट के कारण पद छोड़ना पड़ा. 11 अन्य प्रधानमंत्री काफी कम समय के लिए इस पद पर नियुक्त हुए. ये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने.

    पाकिस्तान में कुछ साल ऐसे भी गुजरे जब एक ही साल में कई प्रधानमंत्रियों ने सत्ता संभाली और बाद में उन्हें उसी साल पद भी छोड़ना पड़ा.

    पाकिस्तान में तीन बार लग चुके हैं सैन्य शासन

    पाकिस्तान की शासन व्यवस्था पर शुरुआत से ही सेना का हस्तक्षेप रहा है. अब तक तीन दफे पाकिस्तान में सैन्य शासन देखने को मिला है. पहली बार साल 1956 से 1971, 1977 से 1988 तक और फिर 1999 से 2008 तक सैन्य शासन के अधीन रहा है. सैन्य शासन के दौरान भी कुछ प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए लेकिन वो भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. आइए जानते हैं उन 18 प्रधानमंत्रियों के बार में जिन्होंने पूरे कार्यकाल के लिए शपथ ली लेकिन बीच में ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा.

    लियाकत अली खान: आजादी के बाद लियाकत अली खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने थे. 16 अक्टूबर 1951 को एक राजनीतिक रैली में उनकी हत्या कर दी गई. लियाकत अली अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. वो महज 4 साल और 2 महीने तक ही प्रधानमंत्री रह पाए.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ख्वाजा नाज़िमुद्दीन: लियाकत अली की मौत के बाद 17 अक्टूबर, 1951 को ख्वाजा नाज़िमुद्दीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने. लेकिन लगभग डेढ़ साल बाद ही उन्हें भी पद छोड़ना पड़ा. देश में फैले अव्यवस्था के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया.

    मुहम्मद अली बोगरा: ख्वाजा नाज़िमुद्दीन के बाद 17 अप्रैल, 1953 को मुहम्मद अली बोगरा ने पदभार ग्रहण किया. 11 अगस्त, 1955 को उन्हें भी इस्तीफा देना पड़ा. उनका कार्यकाल भी महज दो साल और तीन महीने का ही रहा.

    चौधरी मोहम्मद अली: मुहम्मद अली बोगरा के चौधरी मोहम्मद अली ने 1955 में पदभार ग्रहण किया. सत्तारूढ़ दल में आंतरिक मतभेदों के कारण 12 सितंबर, 1956 को ही उन्हें हटा दिया गया. उनका कार्यकाल एक वर्ष और एक महीने का ही रहा.

    हुसैन शहीद सुहरावर्दी: 12 सितंबर, 1956 को इन्होंने पदभार ग्रहण किया. 18 अक्टूबर, 1957 को अन्य सहयोगी दलों के साथ मतभेद के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया. इनका कार्यकाल एक वर्ष और एक महीने का रहा.

    इब्राहिम इस्माइल चुंदरीगर: अक्टूबर 1957 में इन्होंने पदभार ग्रहण किया. 16 दिसंबर 1957 को इन्हें इस्तीफा देना पड़ा. संसद में इन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया गया. इनका कार्यकाल दो महीने से भी कम रहा.

    मलिक फ़िरोज़ खान नून: 16 दिसंबर, 1957 को इन्होंने पदभार ग्रहण किया. 7 अक्टूबर, 1958 को पाकिस्तान में मार्शल लॉ लागू होने के कारण इन्हें बर्खास्त कर दिया गया. ये लगभग 10 महीने तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे.

    नूरुल अमीन: 7 दिसंबर, 1971 को नूरुल अमीन ने पदभार ग्रहण किया. पाकिस्तान से बांग्लादेश के अलग होने के तुरंत बाद, 20 दिसंबर, 1971 को इन्होंने पद छोड़ दिया. इनका कार्यकाल दो सप्ताह से भी कम रहा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ऑनलाइन वैवाहिक परिचय सम्मेलन 22 एवं 23 अगस्त को

    ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो: 14 अगस्त, 1973 को ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने. 5 जुलाई, 1977 को एक सैन्य तख्तापलट द्वारा उन्हें सत्ता से हटा दिया गया. पीएम पद से हटाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया. बाद में उन्हें फांसी भी दे दी गयी. ये लगभग तीन साल और 11 महीने तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहें.

    मुहम्मद खान जुनेजो: मार्च 1985 में इन्होंने पदभार संभाला. उन्हें 29 मई, 1988 को सैन्य प्रमुख, जो राष्ट्रपति भी थे, द्वारा बर्खास्त कर दिया गया. इनका कार्यकाल तीन साल और दो महीने का रहा.

    बेनजीर भुट्टो: पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो बनी. श्रीमती भुट्टो पूर्व प्रधान मंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी थी. 2 दिसंबर, 1988 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था. उनकी सरकार को 6 अगस्त, 1990 को राष्ट्रपति द्वारा, भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटा दिया गया. इनका कार्यकाल एक वर्ष और आठ महीने का रहा.

    मियां मुहम्मद नवाज़ शरीफ़: 6 नवंबर, 1990 को नवाज शरीफ ने पदभार ग्रहण किया. उनकी सरकार को भी राष्ट्रपति ने 18 अप्रैल, 1993 को भुट्टो की तरह ही आरोपों के बाद बर्खास्त कर दिया. वह कुछ सप्ताह बाद अदालतों द्वारा फैसले को पलटवाने में सक्षम हुए और बाद में उनकी फिर वापसी हुई. , लेकिन सेना के साथ मतभेद के बाद फिर से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. उनका यह कार्यकाल दो वर्ष और सात महीने का रहा.

    बेनजीर भुट्टो: 19 अक्टूबर, 1993 को एक बार फिर बेनजीर भुट्टो की वापसी हुई. यह उनका दूसरा कार्यकाल था. 5 नवंबर, 1996 को कुशासन के आरोप में राष्ट्रपति ने उन्हें एक बार फिर बर्खास्त कर दिया. उनका यह कार्यकाल एक बार फिर लगभग तीन साल का रहा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    नवाज शरीफ: 17 फरवरी, 1997 को दूसरी बार सत्ता में इनकी वापसी हुई. 12 अक्टूबर, 1999 को पाकिस्तान में एक बार फिर सैन्य तख्तापलट देखने को मिला. इनका यह कार्यकाल दो साल और आठ महीने का रहा.

    मीर जफरुल्लाह खान जमाली: नवंबर 2002 में सैन्य शासन के दौरान प्रधान मंत्री चुने गए. उन्होंने 26 जून 2004 को सेना के साथ मतभेदों के बाद इस्तीफा दे दिया. इनका कार्यकाल एक वर्ष और सात महीने का रहा.

    यूसुफ रजा गिलानी: 25 मार्च 2008 को प्रधान मंत्री चुने गए. उन्हें 2012 में “अदालत की अवमानना” के आरोप में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया. गिलानी का कार्यकाल: चार साल और एक महीने का रहा.

    नवाज शरीफ: 5 जून, 2013 को तीसरी बार प्रधान मंत्री चुने गए. उन्हें 28 जुलाई, 2017 को संपत्ति छिपाने के आरोप में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त कर दिया. इनका यह कार्यकाल: चार साल और दो महीने का रहा.

    इमरान खान: 18 अगस्त, 2018 को प्रधान मंत्री के रूप में चुने गए. 10 अप्रैल, 2022 को विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से इन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा. इमरान खान तीन साल और सात महीने तक पाकिस्तान के पीएम रहें.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,360 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.