Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दुर्गा महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण एवं एमओयू के अंतर्गत धमतरी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में Psyche Insight पर कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    दुर्गा महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण एवं एमओयू के अंतर्गत धमतरी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में Psyche Insight पर कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के मनोविज्ञान विभाग से मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशील होने हेतु शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविधालय की प्राचार्या डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार के मार्गदर्शन में किया गया । प्राचार्या ने इस कार्यक्रम को दोनो महाविद्यालय एवम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया।

    IMG 20240131 WA0030

    शैक्षणिक भ्रमण धनवंतरी मानसिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल कोलार रोड पर किया गया, जहां विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी, स्क्वाड्रन लीडर डॉक्टर विजय कुमार चौबे, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा हिंदी विभाग एवं छात्र-छात्राओं ने धन्वंतरी हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे पेशेंट से बात की एवं उनके भूतकाल में हुई गलतियों एवम भविष्य में आने वाली परेशानियों को समझा एवं उनका मार्गदर्शन भी किया । पेशेंट को समझ कर उनकी काउंसलिंग भी की गई कि उन्हें अपने भविष्य को किस प्रकार से संवारना है इस बारे में भी जानकारी दी । सभी ने पेशेंट्स को कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो दुर्गा महाविद्यालय उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

    IMG 20240131 WA0029

    शैक्षणिक भ्रमण के बाद महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं सभी छात्र-छात्राएं शासकीय बीसीएस महाविद्यालय धमतरी के लिए रवाना हुए जहां पर दोनों ही कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एमओयू का कार्यक्रम रखा गया था । इस कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं एवं फैकल्टी ने अपना प्रेजेंटेशन दिया । यह कार्यक्रम एमओयू के अंतर्गत रखा गया था जिसमें धमतरी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया के नुकसान एवं उससे बचने के उपाय पर एक नाटक का प्रस्तुतीकरण किया जो कि बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गुरु रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण

    इस माध्यम से दोनों कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने बहुत ही रोमांचक प्रदर्शन किया, जिसमे BCS कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने ड्रामा के माध्यम से सोशल मीडिया के गिरफ्त में जा रहे युवाओं को सोशल मीडिया एडिक्शन से बचने व उस पर नियंत्रण रखने के उपाय भी बताए ।

    IMG 20240131 WA0028

    दुर्गा महाविद्यालय के छात्र शोएब अली ने सामाजिक मनोविज्ञान पर अपना पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया जिसमें समाज में क्या-क्या चीज हमें प्रभावित करती हैं इसे बहुत ही सुंदर रूप से प्रस्तुत किया । इसके बाद दुर्गा महाविद्यालय की छात्रा शुभ्रा सिंह ठाकुर ने एक रिलैक्सेशन तकनीक पर डांस का प्रस्तुतीकरण किया जिसमें दोनों ही कॉलेज के प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    दुर्गा महाविद्यालय के स्क्वाड्रन लीडर डॉ विजय कुमार चौबे ने मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर बहुत ही सुंदर व्याख्यान दिया । डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा ने मनोविज्ञान की आवश्यकता को जरूरी बताया । धमतरी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरला द्विवेदी एवम दुर्गा महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी ने मानसिक स्वास्थ्य एवं एमओयू के तहत दोनों ही कॉलेज के प्राध्यापक गणों एवं विद्यार्थियों के मध्य इस प्रकार के कार्यक्रम को बहुत ही सराहा एवं इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में धमतरी कॉलेज की प्राचार्य श्रीदेवी चौबे मैडम, उपप्राचार्य अनीता राजपुरिया मैडम, अर्थशास्त्र विभाग की खालसा मैडम, अंग्रेजी विभाग से चौधरी सर, मित्तल मैडम, जयश्री पंचगम मैडम समेत अनेक प्राध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

    कार्यक्रम का संचालन धमतरी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया। कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सरला द्विवेदी एवं डॉ शकुंतला दुल्हानी के द्वारा किया गया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 22 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,360 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.