Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल, पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव
    Featured

    गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल, पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मथुरा/स्वराज टुडे: मथुरा में गणतंत्र दिवस के मौके पर फरह थाना क्षेत्र के परखम गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। डीजे पर गाने को लेकर हुई तकरार पथराव में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हुआ है।

    दोनों को उपचार के लिए भेज दिया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।

    यहां की है घटना

    परखम सुबह 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक के सामने कुछ लोग डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान वहां बनवारी ठाकुर पहुंच गये। उसने देश भक्ति के गाने बजाने को कहा। इसी बात पर वहां मौजूद रवि और बनवारी ठाकुर के बीच विवाद हो गया। बनवारी को रवि पक्ष के लोगों ने पीट दिया। वह दौड़ता हुआ अपने पक्ष के लोगों के पास पहुंचा। मारपीट की घटना के बारे में बताया। इसके बाद बनवारी पक्ष के लोग जुटे और रवि को पीट दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव होने लगा। थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाने से पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, भारी पथराव और लोगों के जमावड़े के बीच असफल होने पर कंट्रोल रूम में फोन कर फोर्स की मांग की।

    दोनों पक्षों से पांच हिरासत में

    तत्काल एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने रिफाइनरी सर्किल के रिफाइनरी थाना व सिटी के थाना हाईवे सहित अन्य थानों से फोर्स रवाना किया। मौके पर जाकर फोर्स ने स्थिति पर काबू पाया। घायल रवि और बनवारी को उपचार के लिए भेजा। दोनों पक्षों के पांच से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। दोपहर करीब एक बजे गांव में शांति बहाल हुई।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    दोनों पक्षों के लोगों की बैठकों का दौर जारी

    परखम गांव में बेशक दोपहर एक बजे तक शांति बहाल हो गई। मगर, दोनों पक्षों के लोगों की बैठक शुरू हो गई हैं। डीएम और एसएसपी ने एलआईयू की एक टीम को बैठकों में होने वाली बातचीत, रणनीति के विषय में जानकारी जुटाने को लगाया है, जिससे की आगे कोई बड़ी घटना न हो।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026

    New Delhi: पेपर लीक रोकने के लिए UPSC जैसा बनाए सिस्टम…NTA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    August 20, 2026

    Korba: 12 सितंबर को आहूत नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,857 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    44 छात्राओं से प्रारंभ हुई शैक्षणिक यात्रा आज लगभग 1000 विद्यार्थियों तक पहुँची 04 कमरों…

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.