Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन
    Featured

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2026Updated:April 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260409 WA0104
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्टी की अनुषंगी इकाईयों और मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा बालको नगर प्रशासन कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमे प्रभावित छोटे ठेले गुमटी संचालकों व् लघु व्यवसायिओं और उनके परिजनों सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों के आलावा जिला, ब्लाक एवं मंडल स्तर के पदधिकारियों के साथ ही जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वेदांत संचालित बालको प्रबंधन की जनविरोधी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और प्रबंधन को आगाह किया कि यदि उनकी कार्यशैली में जनहितैषी गतिविधियाँ को नहीं अपनाया जाता है तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा जिसके लिए प्रशासन और प्रबंधन दोनों ही जिम्मेदार होंगे।

    IMG 20260409 WA0102

    जिला प्रशासन द्वारा तैनात किये गए अतिरिक्त तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा एवं नायब तहसीलदार दीपक पटेल को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया जिसे कलेक्टर कोरबा के माध्यम से प्रेषित किया गया है। इस ज्ञापन में वेदांता प्रबंधन द्वारा संचालित भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की कार्यप्रणाली से उत्पन्न विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है।

    उक्त धरना प्रदर्शन के अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि बालको प्रबंधन की मनमानी कार्यशैली से बल्कोनगर क्षेत्र में रहने वाले हर वर्ग के लोग त्रस्त हो चुके हैं फिर चाहे वे बालको के नियमित कर्मचारी हों या संविदा कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी हो या ठेका मजदूर,लघु व् फुटकर व्यवसायी हों या फिर बड़े दुकानदर, ठेकेदार हों या सप्लायर अथवा परिवहनकर्ता, हर वर्ग इनकी मनमानी का शिकार हो रहा है। आज का धरना प्रदर्शन बालको प्रबंधन की मनमानियों के प्रति आगाह करने और उसमे सुधार लाने के लिए है। यदि प्रबंधन अपनी मनमानी जारी रखता है तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी, यदि किसी ठेला गुमटी वाले को नुकसान पहुँचाया जाता है तो बालको प्रबंधन को इसके परिणाम के लिए भी तैयार रहना होगा।

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    IMG 20260409 WA0103ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बालको क्षेत्र में सड़क, पर्यावरण, रोजगार, श्रमिक अधिकार एवं जनसुविधाओं से संबंधित अनेक गंभीर समस्याएं वर्षों से अनदेखी की जा रही हैं, जिसके कारण आम नागरिकों का जीवन, स्वास्थ्य और आजीविका बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके, जिला प्रशासन, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
    प्रमुख मांगों में ध्यानचंद चौक से रिस्दी चौक तक फोरलेन सीसी सड़क निर्माण, भारी वाहनों के कारण जर्जर सड़कों का सुधार, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, संविदा श्रमिकों के उत्पीड़न पर रोक, फ्लाई ऐश प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, बंद किए गए सार्वजनिक मार्गों को पुनः खोलना तथा छोटे व्यापारियों को विस्थापन से बचाना शामिल हैं।

    युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि “बालको प्रबंधन द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी कर आम जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पर्यावरण मानकों का उल्लंघन, श्रमिकों का शोषण एवं स्थानीय लोगों की उपेक्षा अब बर्दाश्त के बाहर है। यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
    युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्‍यक्ष विकास सिंह ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक ज्ञापन नहीं, बल्कि क्षेत्र की लाखों जनता की पीड़ा और अधिकारों की आवाज है, जिसे अब अनसुना नहीं किया जा सकता।

    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया है कि वे इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें, ताकि कोरबा के आम नागरिकों को राहत मिल सके और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

    यह भी पढ़ें :  युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा...

    इस मौके पर सुशांत मिश्रा (बिलासपुर), सुमेर डालमिया, विकास सिंह, तनवीर अहमद, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल,कुसुम द्विवेदी, मोहन प्रधान, नत्थू लाल यादव, सपना चौहान, राज जायसवाल, पुष्पा पात्रे,राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, सुधीर जैन, पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, दुष्‍यंत शर्मा, अमन पटेल, गिरधारी लाल साहु सहित सभी मंडल, ब्‍लॉक, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी भारी संख्‍या में उपस्थित थे ।

    यह भी पढ़ें:Aligarh: AMU में पुलिस की बड़ी रेड; हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद

    यह भी पढ़ें:Korba: ग्राम नकटीखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें:OMG: थानेदार ने जिस AK-47 को खिलौना बताकर दी थी क्लीन चिट, वह खतरनाक आतंकी की निकली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    प्रतिनियुक्ति-अटैचमेंट हटाने की कवायद के बीच रायगढ़ शिक्षा विभाग में जमे शिक्षक-कर्मचारी, शासन के आदेशों…

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.