Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»12 वीं की छात्रा हुई सर्पदंश की शिकार, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
    Featured

    12 वीं की छात्रा हुई सर्पदंश की शिकार, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    गरियाबंद-फिंगेश्वर/स्वराज टुडे: जहरीले सर्प के काटने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। इन दिनों लगभग हर दिन जहरीले सांप निकलने की शिकायतें गांव से आ रही है। नगर के रानी श्यामकुमारी देवी उच्चतर माध्यमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं की छात्रा कुमारी टिकेश्वरी साहू पिता गजानंद साहू ग्राम चैतरा को उसके घर में सर्प ने नींद में ही डस लिया। जिसका पता तुरंत नहीं चल सका। सर्प का जहर का असर होने पर उसे सामुदायिक अस्पताल फिंगेश्वर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे महासमुंद जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।

    महासमुंद में भी उसका इलाज किया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे वहां के डॉक्टरों ने रायपुर अस्पताल रिफर कर दिया। लेकिन रायपुर में भी उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई और आखिर में उसने दम तोड़ दिया। इस बात की पुष्टि ग्राम के सरपंच संजय कंडरा एवं दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू ने की है। इस अंचल में सर्प काटने से यह तीसरी मौत है। इसके पहले ग्राम भसेरा के माँ-बेटी की भी सर्प काटने से मौत हो गई थी।

    सर्पदंश से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए लोगों को सर्पदंश से बचने के उपायों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। बरसात के मौसम में सर्प अक्सर बाहर निकल आते है, इसलिए इनसे बचाव करना जरूरी है।

    सर्पदंश से इस तरह करें बचाव

    1. बरसात के मौसम में बाहर निकलते समय बूट, मोटे कपडे़ का पैंट आदि पहने।
    2. सांप दिखने पर पास न जाए और न ही उसे मारने की कोशिश करें, उसे बचकर जाने दें। हलचल एवं कंपन आदि से सांप दूर भागते हैं।
    3. सर्पदंश पर घबराये नहीं, आराम से लेट जायें, कपडे़ ढीले कर दें, चूड़ी, कड़े, घड़ी अंगूठी जैसे आभूषण निकाल दे।
    4. छोटे बच्चे, वृद्ध और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों में जहर का असर गंभीर हो सकता है, इनके उपचार में देरी न करें।
    5. घाव के साथ छेड़छाड़ न करें। दौड़ने भागने से जहर तेजी से शरीर में फैलता है।
    6. सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को मदिरा, नशे की कोई चीज और कैफीनेटेड ड्रिंक्स न दें।
    7. जमीन पर भूलकर भी ना सोएं।
    8. झांड़-फूंक से बचें। पीड़ित को जल्द अस्पताल ले जाएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार ले।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 18 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    सर्पदंश के बाद लक्षण

    1. अधिकांश सांप मांसाहारी होते हैं एवं छोटे जीव-जंतुओं को खाते हैं। मनुष्यों को ये अपने ऊपर खतरा देख कर ही काटते है। इन्हें छेड़ा न जाये तो ये मनुष्यों को नहीं काटते।
    2. सांप के जहर से ऊतक नष्ट होते हैं, नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है, ब्लड प्रेशर एवं हृदय पर असर अथवा क्लॉटिंग एवं रक्तस्त्राव होता है।
    3. लक्षण उत्पन्न होने में कभी-कभी 6 से 12 घंटे का समय लग सकता है।
    4. बिना जहर वाले सांप काटने पर काटे हुए स्थान पर थोड़ा दर्द और सूजन हो सकती है, जो सामान्यत: आसानी से ठीक हो जाती है।
    5. जहरीले सांप के काटने पर यदि सांप द्वारा जहर नहीं उगला गया है तो खतरा नहीं होता है। यदि जहर उगला गया है तब काटने के स्थान पर तेज दर्द, छाला पड़ना, सूजन, लालिमा, नीलापन, रक्तस्त्राव, काला पड़ना या सुन्न होना हो सकता है।
    6. सांप के जहर के असर से व्यक्ति के काटे वाले भाग के पूरे अंग में तेज दर्द हो सकता है, कम ब्लडप्रेशर, कमजोर नाड़ी, बढ़ी धड़कन, उल्टी, दस्त, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, देखने में दिक्कत, हाथ-पैर ठंडा होना, सुन्न पड़ना, पसीना आना आदि हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पटना टू दिल्ली चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आठ घंटे में पूरा करेगी सफर, जानें कितना होगा किराया?

    यह भी पढ़ें: 200 में से 24 अंक लाकर भी ये दोनों भाई-बहन बन गए सब इंस्पेक्टर टॉपर, सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    यह भी पढ़ें: लैंको को टेकओवर करेगा अडानी ग्रुप, बनेगा छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट, रोजगार के भी मिलेंगे अवसर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  महिला आरक्षण के मुद्दे पर देशभर में भ्रम फैला रही भाजपा, कांग्रेस शुरू से इस विधेयक के पक्षधर में रही है : डॉ रश्मि आशीष सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026878 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026839 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    लव जिहाद क्या है:  लव जिहाद एक सामाजिक-राजनीतिक शब्द है, कोई कानूनी परिभाषा नहीं है।…

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.