Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल वैन चालक छात्रा को ले गया अपने घर…फिर अपनी ही मां के सामने किया दुष्कर्म; पीड़िता चीखी चिल्लाई, लेकिन खामोश देखती रही महिला
    Featured

    स्कूल वैन चालक छात्रा को ले गया अपने घर…फिर अपनी ही मां के सामने किया दुष्कर्म; पीड़िता चीखी चिल्लाई, लेकिन खामोश देखती रही महिला

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241116 064446
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    शाहजहांपुर/स्वराज टुडे: कक्षा आठवीं के बच्चों को ले जाने वाले स्कूल वैन चालक ने एक छात्रा के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने पीड़िता को नहीं बचाया। आरोपी जबरन छात्रा को अपने कमरे में लेकर गया, जहां दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म किया।

    इस दौरान घर में आरोपी की मां मौजूद थी। पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह शांत बैठी रही। उसकी चीखों को अनसुना करती रही। वारदात के बाद वह बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी महिला को भी जेल भेज दिया है। बेटे को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी।

    आठवीं कक्षा की छात्रा कांट क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह स्कूल जाने के लिए चार नवंबर को रोज की तरह वैन में बैठी थी। वैन चालक शिवांशु छात्रा को बहाने से घर ले गया। उसकी मां वहां मौजूद थी। वह जबरन उसको कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान वह चीखी चिल्लाई, लेकिन महिला ने बेटे का ही साथ दिया।

    छात्रा ने बताई सच्चाई

    मां नीता की चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ घिनौना काम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नीता को ददरौल गांव के पास पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान से महिला की वारदात में संलिप्तता दिखाई देती है, इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें :  एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में "नशा मुक्त भारत अभियान" कार्यक्रम संपन्न

    ये है पूरा मामला

    कांट क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा अपने साथियों के साथ रोज की तरह स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि टीचर ने फोन कर जानकारी दी कि वह स्कूल नहीं आई है। उसका कारण क्या है। हम घबरा गए। हमने बताया कि वैन से स्कूल गई थी।

    हम सब तुरंत ही स्कूल पहुंचे। स्कूल की तरफ से वैन चालक को फोन कर आने को कहा गया। वह कुछ देर बाद बेटी के साथ वहां पहुंच गया। हम सब को स्कूल में देखकर वह रोने लगी। उससे पूछताछ की तो बताया कि शिवांशु बहाने से उसको घर ले गया था। मुझसे बोला कि एक सामान उठाना है, फिर स्कूल के लिए चलेंगे। उसके बाद कमरे में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहीं पर मौजूद थी।

    छात्रा की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई । उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया और तत्काल पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वैन चालक शिवांशु और उसकी माँ को गिरफ्तार कर लिया ।

    यह भी पढ़ें: शोएब चौधरी का विस्फोटक दावा: खुला सोनिया-राहुल का काला राज!

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर्स द्वारा 18 से 20 नवंबर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान

    यह भी पढ़ें: कुएं से पानी की जगह निकलता रहा पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे लोग, असलियत सामने आई तो उड़ गए होश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा…

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.