
छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में करतला थाना क्षेत्र के चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 12वीं कक्षा के छात्र की मृत्यु हो गयी हैं। मृतक की पहचान विशेष राठिया के रूप में की गयी हैं। जो ग्राम मधुबनी का रहने वाला था, और बोतली हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा हैं की घटना के समय वह स्कूल से घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर ही विशेष की मृत्यु हो गई। उक्त हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरबा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: ग्राम साजापानी के जंगल में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए तो परेशान न हों, सरकार दे रही दोबारा पुण्य कमाने का मौका
यह भी पढ़ें: मंगलुरु की तनुष्का सिंह बनीं IAF की पहली महिला पायलट, जो उड़ाती हैं फाइटर जेट जगुआर

Editor in Chief