Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    September 12, 2026

    Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    September 12, 2026

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सज संवरकर बैंक के बाहर खड़ी रहती थीं दो महिलाएं, पुलिस ने पीछा करते हुए जब पकड़ा तो हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
    Featured

    सज संवरकर बैंक के बाहर खड़ी रहती थीं दो महिलाएं, पुलिस ने पीछा करते हुए जब पकड़ा तो हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64880885917376394964779081fd5e30f1b55ab077f85920a2d9b2b9cf20afb636d0cfb9249c1acca10ed2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाएं सज-संवरकर पति के साथ घर से निकलती थीं. ऑटो में बैठकर पति के साथ बैंक के बाहर खड़ी हो जाती थीं. बस इतना सा काम करके दोनों महिलाएं लाखों रुपये कमाते थीं.लग्जरी लाइफ जी रही थीं. पुलिस ने पीछा करते हुए जब महिलाओं को पकड़ा तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ. सिटी एसपी भी खुलासे से हैरान रह गए. आइये जानते हैं पूरा मामला..

    बरेली पुलिस ने एसओजी की मदद से एक बेहद ही अनोखे लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है. लुटेरे लूट की वारदातों में अपनी-अपनी पत्नी का इस्तेमाल करते थे. लुटेरे बैंक से निकलने वाले बेहद ही सीधे-साधे पेंशनर और सरकारी लोगों को अपना निशाना बनाते थे. बैंक के बाहर अलग-अलग ऑटो रिक्शा में अपनी-अपनी पत्नी को मेकअप और अच्छा से पहनाकर सवारी बनाकर बैठा लेते थे. बैंक से निकलने वाले सवारी का इंतजार कर रहे सीधे-साधे लोग इनके बहकावे में आ जाते थे. इसके बाद दूर ले जाकर उनके पास जमा नकदी लूट लेते थे. फिलहाल पुलिस ने एसओजी की मदद ऐसे ही पति-पत्नियों के दो जोड़ों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से करीब एक लाख रुपये की लूटी हुई नकदी भी बरामद की है. लुटेरों ने अब तक लूट की आठ घटनाओं को स्वीकार किया है. इन लुटेरों से पूछताछ के बाद घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा

    आदिल और शबा पति-पत्नी हैं. असगर और नूरी भी पति-पत्नी है. पांचवां लुटेरा उस्मान अली इस गिरोह का सलाहकार है. उसी के इशारे पर दोनों पति-पत्नी नए-नए अंदाज में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे. गिरोह की सरगना नूरी है जो अपनी दोस्त शबा के साथ मिलकर इस पूरे लुटेरे गैंग को चलाती थी.

    यह भी पढ़ें :  Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    दरअसल, बरेली जिले में पिछले करीब एक साल से बैंक से निकलने वाले लोगों के साथ लूट की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ था. खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस के साथ-साथ एसओजी की टीम को भी लगाया. उस्मान अली महीने के पहले और दूसरे सप्ताह में बैंकों में जाकर पेंशन और तनख्वाह निकालने वाले ऐसे लोगों की रेकी कर लेता था. ऑटो से आते थे. आदिल और असगर अपनी अपनी पत्नियों के साथ दो अलग-अलग ऑटो से पहुंचते थे. अपने-अपने ऑटो में अपनी-अपनी पत्नियों को अच्छा सा मेकअप और कपड़े पहना कर सवारी के रूप में बैठा लेते थे.

    बैंक के अंदर से जब कोई व्यक्ति अपनी पेंशन या फिर तनख्वाह निकालकर सवारी के इंतजार में बाहर आता तो उस्मान अली के इशारे पर ये लोग अपने-अपने ऑटो में बैठा लेते थे. पहले से ही सवारी बनकर खूबसूरत अंदाज में बैठी हुई उनकी पत्नी ऐसे लोगों को ऑटो रिक्शा में बैठने में मदद करती थीं. भोले-भाले लोग लुटेरी महिलाओं को सवारी समझकर आसानी से फंसकर बैठ जाते थे. इसके बाद यह लोग बैंक से दूर जाकर ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर सवारी बनकर बैठे भोले-भाले लोगों को लूट लेते थे. पुलिस की मानें तो इन लोगों ने अब तक ऐसे ही आठ लोगों के साथ की गई लूट की वारदातों को कबूल किया है.

    एसपी सिटी बरेली मानुष पारीक ने बताया, ‘थाना कोतवाली पुलिस ने एक बहुत ही अच्छा खुलासा करते हुए एक ऐसे गैग को पकड़ा है जिसमें पांच सदस्य थे. पांच लोगों के गैंग ने पिछले साल से लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया. गैंग के मेंबर पहले बैंक जाते थे. उन लोगों को देखते थे जो कैश निकालने जाते थे. जैसे ही कैश लेकर कोई निकलाता था, तो गैंग के अन्य सदस्य बैंक के बाहर ऑटो लेकर खड़े रहते थे. लोगों को लेकर जाते थे और रास्ते में लूट लेते थे. गैंग में शामिल महिलाएं रेकी करती थी. ई-रिक्शॉ में बैठकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती थीं. इनके अपने कोड वर्ड थे. 93 हजार से ज्यादा रुपये गैंग के पास से बरामद हुए हैं. आरोपियों ने 8 लूटपाट की घटनाएं कबूल की हैं. पूछताछ जारी है.’

    यह भी पढ़ें :  Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    यह भी पढ़ें: बच्चेदानी की सर्जरी के लिए जैसे ही डाॅक्टर्स ने पेट खोला, डर के मारे सहम गए, तुरंत पुलिस बुला ली

    यह भी पढ़ें: लखनऊ होटल में बिजनेसमैन की न्यूड बॉडी छोड़कर क्यों भागी गर्लफ्रेंड? अब पता चली चौंकाने वाली बात

    यह भी पढ़ें: बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे; जानिए किस गैंग ने किया हमला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    September 12, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,929 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,380 Views
    Don't Miss

    कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    September 12, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/तखतपुर : देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT)…

    Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    September 12, 2026

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.