Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शासकीय भूमि में अतिक्रमण पर नजर रखने के साथ हटाने की कार्यवाही करेंः कलेक्टर; नियम विरूद्ध राखड़ परिवहन पर कार्यवाही के भी दिए निर्देश
    Featured

    शासकीय भूमि में अतिक्रमण पर नजर रखने के साथ हटाने की कार्यवाही करेंः कलेक्टर; नियम विरूद्ध राखड़ परिवहन पर कार्यवाही के भी दिए निर्देश

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में जनहित के महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में मतदान कार्य शांतिपूर्ण ढंग से कराने पर नोडल अधिकारियों सहित सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मतगणना के कार्यों को भी जिम्मेदारी सेे पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की और सभी एसडीएम सहित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय कार्यों तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी फील्ड पर जाकर लें। कलेक्टर ने जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण, शहरी इलाकों में हाल ही में किये गये शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को शीघ्र हटाए। खेल मैदानों, स्कूलों के आसपास सहित महत्वपूर्ण स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने अतिक्रमण पर विशेष नजर रखते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी शासकीय विभागों को विभाग की रिक्त भूमि पर सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंनेे छात्रावास, आश्रमों के निरीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईंट भट्ठों में संचालित बालवाड़ी में, आंगनबाड़ी केंद्रों में समय पर भोजन सहित अन्य सामग्री का वितरण करने के साथ ही निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्याप्त बच्चों की उपस्थिति होने के साथ समय पर केंद्र का संचालन तथा अन्य गतिविधियां संचालित किया जाएं। बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में विद्युतीकरण, पहुँचमार्ग, विद्यृतविहीन गांवों में विद्युतीकरण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि सीमांकन के प्रकरणों का बारिश से पूर्व निराकृत किया जाए।

    यह भी पढ़ें :  कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    कलेक्टर ने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी, परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन के प्रकरणों पर कार्यवाही करने, निलम्बन के मामलों पर जाँच कर बहाल कर संबंधित से कार्य लेने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी भवनविहीन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र न हो। इस संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने तथा आवश्यकतानुसार डीएमएफ अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में रिक्त शिक्षकों की जानकारी प्रस्तुत करने और अतिथि शिक्षक, अतिथि व्याख्याता के पदों को भरने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उच्चतर विद्यालयों में विशिष्ट विषयों के पदों पर किसी शिक्षकों की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में रिक्त पदों पर रखने के निर्देश देते हुए आदिवासी विभाग से समन्वय बनाकर पीवीटीजी को प्राथमिकता देने कहा। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभाग अंतर्गत वर्ष 1990 के पश्चात् हुए भू-अर्जन के प्रकरणों का रिकॉर्ड दुरूस्त करने के निर्देश देते हुए राजस्व विभाग को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने भारी वाहन चलने वाले सड़को पर धूल उड़ने से बचाव के लिए किए जा रहे पानी का छिड़काव करने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित....₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने…

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.