Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 9 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 9 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल :  आज 9 मार्च शनिवार को चंद्रमा का संचार धनिष्ठा उपरांत शतभिषा नक्षत्र से होने जा रहा है। इन दोनों नक्षत्रों से चलते हुए चंद्रमा आज दिन रात कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज चंद्रमा चंद्रमा का सूर्य, शुक्र, शनि के साथ युति संबंध बनेगा। साथ ही शश राजयोग भी आज प्रभाव में होगा और शुक्रदित्य योग का भी प्रभाव आज बना रहेगा। ग्रहों की इस शुभ स्थिति से आज का दिन मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लिए ख़ुशियों भरा रहने वाला है। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित थे तो आज उसमें भी आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। भाग्य के साथ ही आज कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले किसी काम में हाथ आजमाया था तो वह पूरा हो सकता है और आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप आज अपने जीवनसाथी के किसी जरूरी काम में मदद करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्यार ओर गहरा होगा। धर्म कर्म के कार्यों में भी आपका रुझान रहेगा।

    ​वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ प्लान करना होगा और पूर्व में किए काम की समीक्षा करनी होगी। अगर आप काम के पूरा हुए बिना किसी को अपने प्लान के बारे में बताएंगे तो काम सफल होने में दिक्कत आएगी। आपको शेयर बाजार या सट्टेबाजी में अपना पैसा नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आप कुछ समय बच्चों के साथ खेलने और मौज-मस्ती में बिताएंगे, जिससे आपकी चिंताएं भी दूर होंगी। अगर छात्र शिक्षा के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आज उन्हें मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे

    ​मिथुन राशि 

    भाग्य की दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो वह आज सफल होंगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे विवाद को आपको बातचीत के जरिए खत्म करना होगा। अगर आप कोई भी काम शुरू करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपको उससे अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी मामले में तुरंत किसी को पैसा न दें, अन्यथा वह पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। घर से ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर 'कोलाहल नियंत्रण अधिनियम' के तहत हुई कार्रवाई

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपने कामकाज को लेकर किसी उलझन का सामना कर रहे हैं तो वह उलझन आज सुलझ जाएगी। आपको अपने वरिष्ठ साथी और सहयोगियों से सहयोग यदि आपका कोई काम अधूरा है तो आप उसे भी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज धर्म कर्म के काम भी आप कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर जाने का मौका मिल सकता है। अगर आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

    ​सिंह राशि 

    आज का दिन सिंह राशि के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। नौकरी में पद प्रभाव बढ़ने से आपका मन प्रसन्न होगा। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए आप अच्छा निवेश कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोग बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। आपको अपने विवेक से आगे बढ़ना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके मन में बिजनेस से जुड़ा कोई विचार है तो आपको तुरंत उस पर अमल करना होगा। घर परिवार के मामले में आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। बड़े भाई से आपको सहयोग मिलेगा।

    ​कन्या राशि

    सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे, जो आपके लिए ख़ुशी की बात होगी। आपका कोई दूर रहने वाला रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। यात्रा पर जाते समय आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज़ संभालकर रखने होंगे। आपको किसी भी नए काम में बहुत सोच-समझकर पैसा लगाना होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आज इस राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको आज किसी की मदद के लिए आगे आना होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी पुरानी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आज इससे आपको राहत मिल सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। प्रेमी के साथ आज कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपको किसी के कहने पर निवेश करने से बचना होगा और यदि आपने पहले से ही कुछ योजनाएं शुरू कर रखी थीं तो उनमें गति आ सकती है। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। महिलाओं को आज मायके की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आज रुचिक भोजन का आनंद ले सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज वृश्चिक राशि के जातक पढ़ाई और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे और मन में सकारात्मक भाव बना रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से भी होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी मिलेगी और कुछ नए लाभकारी विचार भी आएंगे। विद्यार्थियों को घर के कामकाज छोड़कर पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाना होगा, क्योंकि आज मन में भटकाव रह सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी नई योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी लेकिन आपको इसके लिए धन भी खर्च करना होगा।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लिए खुशियों भरा रहेगा। आपका मनोबल आज ऊंचा रहेगा लेकिन आपको क्रोध पर काबू रखना होगा। सहयोगियों के साथ बात व्यवहार में संयमित शब्दों के प्रयोग करें। अगर आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या है तो उसे प्राथमिकता दें और बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी दिन का काफ़ी समय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। अपने शौक को पूरा करने के लिए आप आज धन और समय दोनों ही खर्च करेंगे।

    ​मकर राशि 

    आज शनिवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको साझेदारी में धन लगाने से पहले सभी पक्षों को जांच जरूर लेना चाहिए। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ के कई अवसर मिलेंगे, मौके पर नजर बनाए रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। ऑफिस में आप कुछ नई पहल करने की कोशिश करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज कार्यक्षेत्र में पद प्रभाव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको घर के सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। शाम के समय आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन कुंभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आप आज कुछ नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोग कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। यदि लंबे समय से कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करना चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें क्योंकि आपकी राशि में चार ग्रहों का संयोग बना हुआ है जो विचारों में उलझा सकता है।

    मीन राशि 

    मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद और आनंददायक रहने वाला है। आप अपनी वाणी की मधुरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपकी व्यवहार कुशलता का आपको आज कार्यक्षेत्र और कारोबार में फायदा मिलेगा। किसी मित्र की मदद से आपका कुछ रुका हुआ काम पूरा होता नजर आ रहा है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको घर के लोगों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। राशि से 12वें आज चंद्रमा का गोचर आपके लिए खर्च का योग भी बना रहा है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आत्मा (ATMA) योजना अंतर्गत आज ग्राम सकदुकला, विकासखण्ड कोरबा में प्रशिक्षण सह…

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.