Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026

    कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 9 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 9 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 9 मई दिन गुरुवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे, जहां पहले से गुरु ग्रह विराजमान रहने वाले हैं। चंद्रमा उच्च राशि में होने की वजह से शशि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज शोभन योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से मिथुन राशि वालों को नए और रोमांचक अनुभवों से रूबरू होने का मौका मिलेगा और तुला राशि वालों को नई ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वहीं मकर राशि वाले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जानिए ग्रहों की स्थितियों के बीच गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कामकाज में सफलता मिलेगी और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और रिश्तेदारों से प्यार और सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। नौकरीपेशा लोग आज कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे और अधिकारियों द्वारा उनके काम की सराहना भी होगी। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा सरकारी कार्यवाही हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को काम सावधानी से करने की जरूरत है और अपने आस-पास के लोगों से अधिक सावधान रहना होगा। व्यापारी उधारी में माल देना बंद करें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। कारोबार में नई योजनाएं अपनानी होंगी और अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और खानपान में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। जीवन में नए और रोमांचक अनुभवों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। कामकाज में सही निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है और इसके लिए आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। किसी मित्र या परिवार के सदस्य का होना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य आपका पूरी तरह अच्छा रहेगा और दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बनाएंगे। वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होगी और कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। आज बहुत दिनों बाद प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा और घर में सुख-शांति रहेगी। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba : अपने ही प्रतिष्ठान में कार्यरत नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय व्यवसायी गिरफ्तार , अग्रिम जमानत खारिज होने पर हुई कार्रवाई, शहर के व्यापारियों ने दी प्रतिक्रिया...

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपको सफलता की ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी, आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए और ना ही हर बात पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होगी। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप दोबारा मिलने की चाह रखेंगे। माता पिता के साथ जरूरी बातें होंगी, जो आपके भविष्य से संबंधित होंगी। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई से थोड़ा आराम करने का मौका मिल सकता है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। रिश्तेदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और परिवार से समर्थन व सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं जिससे परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। छात्र आज अपना अधिकांश समय शोध कार्यों में बिताएंगे, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज कामकाज में सफलता और लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माताजी के साथ आज अचानक से किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय दोस्तों से बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको रोजमर्रा के कामकाज में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना दिन समय पर शुरू करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि आप अपना काम समय पर पूरा कर सकें। सेहत का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि अनियमित खान-पान के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। दांपत्य जीवन में प्यार खिलेगा और आपको जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, पूरा दिन आपको खुशियां और सफलता देगा। व्यापारियों को आज कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी और प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलेगा और आपके प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने उद्यमों को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है और आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपके धन में अच्छी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम सावधानी से करना होगा और अपनी समस्याओं का धैर्यपूर्वक सामना करना होगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए, उनकी सलाह और सहायता से आपके कई काम बनेंगे। निवेश के लिए आज का दिन सही नहीं है और धन का लेन देन करने से भी बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। आपको काम में सफल होने के लिए अपना दिमाग शांत रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। सायंकाल के समय घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपको अपनी पसंद के शौक में समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आराम और खुशियां मिलेंगी। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वह वापस आ सकता है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको परिवार के साथ समय बिताना चाहिए, जिससे आपको खुशी और आनंद मिलेगा। आज आपको काम में सफलता मिलेगी और जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा और कामकाज में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: लोक परंपरा और सामाजिक एकता का दिखा संगम, कन्नौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल ने मनाया भोजली पर्व

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल हो सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। अपने खान-पान पर ध्यान रखें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकता है। भाइयों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल खराब हो सकता है। व्यापारी आज संभलकर लेन देन करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्य पूरा होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सायंकाल का समय माता पिता के साथ व्यतीत करेंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों को आज कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज आपको सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहना होगा और गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसमें अधिकारियों का भी सहयोग लेंगे। अपनी लव लाइफ के बारे में सोचने और उसे बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। परिवार में चल रही टेंशन से आज मुक्ति मिलेगी और किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप कोई नया वाहन, जमीन या घर का सामान खरीद सकते हैं। आज आपको नए कार्य और प्रोजेक्ट शुरू करने का समय मिल सकता है। आज आपको विचारों को स्पष्ट करने का समय मिलेगा और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासों को दोगुना कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और नए आहार और व्यायाम को शामिल करना चाहिए। शाम को आप प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं और मनोरंजन पर पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026

    कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    September 1, 2026

    राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 1, 2026

    Pune: प्रिंसिपल ऑफिस से PM की फोटो हटाना राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

    September 1, 2026

    Korba: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने राजस्व निरीक्षक नीलकांत यादव को किया निलंबित

    September 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,905 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,503 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,368 Views
    Don't Miss

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी के बॉर्डर से अंजाम दिए गए…

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026

    कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत

    September 1, 2026

    राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.