Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 8 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 8 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 8 सितंबर दिन रविवार को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला पर संचार करने वाले हैं। इस दौरान चंद्रमा स्वाति नक्षत्र उपरांत विशाखा नक्षत्र से संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के बीच रविवार का दिन वृषभ, सिंह, कुंभ समेत कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं मेष, धनु समेत कई राशि वालों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें आज का ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से आपका दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वाले आज सुख-शांति की तलाश में रहेंगे, लेकिन इसका उल्टा मिलेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज आपको व्यवसाय से कुछ नए लोगों से मिलना पड़ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा भी कर सकते हैं। घर पर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बिताएंगे, जिसमें आपको कोई जानकारी मिल सकती है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को रविवार के दिन विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को आज बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको समान अनुकूलता नहीं मिलेगी फिर भी छोटे-छोटे कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें, अगर कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। शाम के समय माता पिता के साथ घरेलू कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों को रविवार के दिन ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आज आपको लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। रविवार की छुट्टी की वजह से पूरे परिवार में बच्चों का शोर शराबा रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों को रविवार के दिन किसी दोस्त की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्य एवं व्यापार में धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आज सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन खर्च करेंगे, जिससे आप धन संचय नहीं कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होगी। भाइयों की मदद से आप आपके कई कार्य पूरे होंगे और उनकी मदद से अटके धन की प्राप्ति भी होगी। विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सायंकाल के समय किसी विद्वान से मुलाकात का अवसर प्राप्त हो सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के परिवार का वातावरण रविवार के दिन शांतिपूर्ण रहेगा। संतान से जुड़ी कोई जानकारी आज आपको मिल सकती है, इससे आपको प्रसन्नता होगी। समय समय पर आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपके हर कार्य पूरे होते चले जाएंगे और धन प्राप्त करने के मार्ग मिलेंगे। धन और सेहत से संबंधित चिताएं आज आपकी दूर होंगी और माता पिता के सहयोग से आज आपके कई कार्य पूरे होंगे। व्यापार में अगर आपका कोई लंबित सौदा था, तो वह आज फाइनल हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को पुराने मित्रों से मुलाकात से नई उम्मीदों का संचार होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों का रविवार के दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी और छात्रों की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है। घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन भाई-बहनों के सहयोग से हर समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। अगर आप बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    तुला राशि

    तुला राशि वाले रविवार के दिन पूरी तरह रिलैक्स मूड में रहेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग दैनिक कार्यों के साथ-साथ किसी नए कार्य में भाग्य आजमाएंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई दिनों से अटके हुए कार्य पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। किसी गलतफहमी के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन परिवार के बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से कुछ समय बाद सामान्य हो जाएगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में तरक्की के नए द्वार खोलेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। मित्रों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और राजनीतिक लोगों से निकटता व मित्रता बनेगी। जरूरतें समय समय पर पूरी होने से घर में शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप सीनियर्स से समय निकालने में सफल रहेंगे। पिता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अगर ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-कूद में बिताएंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में आज के दिन मन के अनुसार काम होगा। परिवार में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो वह कुछ समय बाद सामान्य हो जाएगा। परिजनों को घुमाने ले जाते हैं तो उनके मन में चल रही कड़वाहट आज समाप्त हो जाएगी। रविवार की छुट्टी का फायदा व्यापार करने वालों को मिलेगा और कई कार्य आपके पूरे होते चले जाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर जरूरी बातचीत कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में कोई उपहार और सम्मान मिल सकता है, इससे आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार में आज आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ेगी, अगर कोई सलाह लेनी हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही लें। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर में अगर प्रॉपर्टी का कोई मामला चल रहा है तो वह आज आपके पक्ष में रहेगा। शाम का समय दिन की तुलना में शांति से बीतेगा, लेकिन सेहत में बदलाव को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वाले रविवार के दिन मित्रों की मदद से अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। संतान की ओर से समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता होगी और बड़ी धनराशि मिलने से धन भंडार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह आज खत्म होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दूसरों का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। शाम के समय प्रियजनों के साथ निकट और दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों का रविवार के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में भी अगर आज कोई डील फाइनल करते हैं तो उसका पूरा लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। दिनभर जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलता रहेगा। माताजी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए उनकी बात सुनें और समझें, क्रोध पर भी नियंत्रण रखें। किसी से धन का लेन देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    *खाद वितरण में पारदर्शिता व नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर श्री कुणाल…

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.