Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 7 जून 2024ः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 7 जून 2024ः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 7 जून का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मंगल की दोनों राशियों मेष और वृश्चिक के लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही आज के दिन शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातक भी लाभ पाएंगे। ज्योतिषीय गणना बताती है चंद्रमा आज मिथुन राशि में आकर मृगशिरा उपरांत आर्द्रा नक्षत्र पर संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज अनफा नामक योग भी बना रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव का लाभ मेष से मीन तक किन किन राशियों को मिलेगा बता रहा है आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। आज आज साहसिक निर्णय लेकर कमाई और उन्नति पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आज हैरान कर सकते हैं। विरोधी भी आज आपकी तारीफ करेंगे। निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है।

    ​वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के लिए लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वराशि में विराजमान आपको आज खूब लाभ दिलाने वाले हैं। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन आपको आज परिवार की ओर से पूरा सपोर्ट बना रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ बड़े लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपका यदि भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद था तो वह भी दूर हो जाएगा और नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपके सामाजिक कार्य और संपर्क में वृद्धि होने का भी योग है। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

    ​मिथुन राशि 

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीद सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें एक नौकरी के साथ-साथ दूसरी नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। आपको आज कार्यक्ष में अधिकारी वर्ग का भी सपोर्ट मिलेगा। वैसे आपको आज लालच में भी फंसने से बचना होगा। आज व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिलती नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों और विचारों पर ध्यान देना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में हर निर्णय आपको आज संभलकर लेना होगा। आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करने की कोशिश में रहेंगे। आप अपने काम से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे, जिससे आप तारीफ पाएंगे। यदि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर थोड़े चिंतित थे तो वह चिंता भी दूर हो जाएगी। प्रतियोगिता में आप आज सफल हो सकते हैं। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आप आज बिना प्लान के कुछ बड़े खर्च कर सकते हैं। साथ ही आज आपके तारे कहते हैं कि लेन-देन के मामले में अपने आंख-कान खुले रखें। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे उनकी इच्छा भी पूरी होती नजर आ रही है। आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित रहेंगे। लेन-देन के मामलों में आज अपने आंख-कान खुले रखें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। आज किसी बड़े निवेश में हाथ न आजमाएं, अन्यथा पैसा फंस सकता है।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी से काम करने का होगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और आप आज कुछ कर गुजरने का प्रण ले सकते हैं। आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी। परिवार का कोई सदस्य आपको कोई नया काम करने की सलाह भी दे सकता है। आपको अपनी कोई भी गलती दोहरानी नहीं है इस बात का आपको आज ध्यान रखना होगा और हर काम में आपको अतिरिक्त सतर्क होना पडेगा। कार्यस्थल पर किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा।

    यह भी पढ़ें :  गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। परिवारजनों के प्रति आपका स्नेह बना रहेगा और आपको आज सभी से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा अन्यथा आपको बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक संबंध में आज बेहतरी आएगी, आप किसी तीर्थ यात्रा या घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या बेहतर बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो इसकी वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि 

    भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा पद या अवसर मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई सलाह देता है तो बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी की बातों को समझना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज के सितारे कहते हैं कि, आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है इसलिए आपको आज बड़ो निर्णय बहुत ही सोचकर लेना होगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी भाग लेना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है जिससे मन आपका आनंदित होगा। व्यापार में आपको छोटे-मोटे मुनाफे के मौके मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, जो आपके लिए लाभकारी होगा।

    ​मकर राशि 

    आज शुक्रवार का दिन आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना लेकर आया है। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में नए मेहमान के आगमन होने से ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों पर विश्वास बनाए रखना होगा, अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आज सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातकों को लाभ का अवसर मिलेगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिलती है जिसे आप टीम वर्क के जरिए उसे आसानी से पूरा कर पाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आपको आज हर काम में बहुत ही सतर्क रहना होगा। आज का दिन आपके लिए लेन-देन में सावधानी बरतने का रहेगा। अगर आप जल्दबाजी दिखाएंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको डरना नहीं चाहिए। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप चतुराई से मात दे पाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर मौका मिल सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपनी इच्छाएं व्यक्त कर सकते हैं।

    ​मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज सुबह से काम को निपटाने के प्रयास में रहेंगे। आपको आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। पिता से तालमेल बनाकर रखे आपको फायदा मिलेगा। शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी तो आज उसमे राहत मिलेगी। सितारे कहते हैं आज आप लव लाइफ में परंपरा से हटकर कोई निर्णय ले पाएंगे। आज आपकी जीवनशैली में भी सुधार होगा। अगर कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर रही है तो आज उपचार में आपको लाभ मिलेगा। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा पाने का प्रय़ास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: ऐसी गलतियां करने वाले माता-पिता अपने बच्चे के होते हैं जानी दुश्मन, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलतियां !

    यह भी पढ़ें: क्या कलयुग का अंत समीप है? जानिए क्या कहते हैं धर्मशास्त्र

    यह भी पढ़ें: 12 साल की लड़की ने खाया ‘नाइट्रोजन पान’ और पेट के अंदर हो गया छेद…कहीं आप भी तो नहीं स्मोकी पान के शौकीन?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,410 Views
    Don't Miss

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के दशहरा मैदान…

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.