Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    July 16, 2026

    राशिफल 16 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 16, 2026

    Ghaziabad: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति, होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 30 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 30 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज का राशिफल 30 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा सिंह राशि पर संचार करेंगे और आज ही त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध भी किया जाएगा। साथ ही चंद्रमा इस गोचर के दौरान पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन कन्या, मकर, मीन समेत कई राशियों को अच्छा लाभ होगा। वहीं मेष, मिथुन, धनु समेत कई राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें ग्रह नक्षत्रों की गणना से अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज व्यापार में अनावश्यक परेशानियों के आने से धन के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं लेकिन आप स्थितियों को संभालने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। आज आप घर की जरूरत का किसी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आज आपको घर या व्यवसाय में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। नौकरी करने वाले अपने कामकाज में स्पष्टता रखें और किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। शाम का समय धर्म कर्म के कार्यों से मन में शांति आएगी।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को सोमवार के दिन गलत तरीके से पैसा कमाने से बचना होगा यानी किसी का दिल दुखाकर धन एकत्रित नहीं करना है। आज आप किसी सरकारी काम के पूरे हो जाने पर ज्यादा खुश और सफल रहेंगे और परिवार में श्राद्ध कर्म का आयोजन भी हो सकता है। आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शाम को आप भाई से कुछ बातों पर चर्चा कर सकते हैं

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कामकाज में मन नहीं लगेगा और मानसिक तनाव हो सकता है। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें क्योंकि उसके वापस आने के चांस बहुत कम हैं, जिससे रिश्तों में दरार भी आ सकती है। नौकरी करने वालों को आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों का सहकर्मियों द्वारा विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ रहा है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शाम के समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन कामकाज में मेहनत करने के बाद आपको मनचाहा लाभ मिलेगा, जिससे आप खुश नजर आएंगे और धन संबंधित समस्या दूर होगी। किसी जरूरी काम के अटक जाने से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको सुख-दुख को समान समझना होगा और सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना होगा। परिवार में आज श्राद्ध कर्म किया जा सकता है, जिसमें सभी घरवाले सहयोग करेंगे। आज आपको बिजनस के सिलसिले में दूर-दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-खेल में बिताएंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि परिवार के सदस्य आपसे कुछ मांग कर सकते हैं, जिन्हें आपको सोच समझकर पूरी करनी चाहिए। व्यवसाय और कारोबार से जुड़े लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। हर कार्य में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज आपके सभी कार्य सुचारू रूप से और समय पर पूरे होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने किसी दोस्त की मदद के लिए आज कुछ पैसे खर्च करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वाले सोमवार के दिन अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। साथ ही आज के दिन आपके लिए अच्छी खबरें आती रहेंगी इसलिए आज वही काम करें, जिसके पूरा होने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की कीर्ति आज चारों ओर फैलेगी, जिससे उनके फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि होगी। संतान को लेकर आज आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चाेरी और वित्‍तीय अनियमितताओं के विरेाध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में किया प्रदर्शन

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और एक के बाद एक मामले आसानी से सुलझेंगे। समय के साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे नहीं तो समय आपको पीछे छोड़ देगा इसलिए आपको समय के साथ चलना होगा तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। अगर कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज आपकी सेहत में सुधार आएगा। आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। शाम के समय माताजी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वाले आज व्यस्तता के बीच वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। जिससे आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी और रिश्ता मजबूत होगा। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनके साथ मधुर व्यवहार करना होगा। परिवार में आज श्राद्ध कर्म व पितरों के नाम का दान भी कर सकते हैं और माताजी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की टीचर की वजह से शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा होगा और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। अगर आपको किसी यात्रा पर जाना है तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों को आज ऑफिस में सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। वाहन संबंधी परेशानी आपको परेशान कर सकती है और जल्दबाजी में काम करने से बचें। हाथ में पर्याप्त धन होने के बावजूद पारिवारिक अशांति आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

    यह भी पढ़ें :  सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप चल या अचल संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें। परिवार की टेंशन को दूर करने में लगे रहेंगे और सफल भी होंगे। व्यापार के लिए आज सोच समझकर फैसला लें। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ बिता रहे लोगों ने अगर अभी तक जीवनसाथी का परिचय परिजनों से नहीं कराया है तो आज करवा सकते हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ आर्थिक संकट पैदा कर सकता है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर की स्थिति को देखते हुए आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन दोपहर बाद आपको शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में आज श्राद्ध किया जा सकता है, जिससे घर की महिलाएं व्यस्त नजर आएंग। आज किसी से व्यर्थ की बहस बाजी के कारण समय और धन की हानि होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और हर कदम पर सहयोग भी मिलेगा। आज अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी ना लें। शाम को कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है और हंसी मजाक में समय व्यतीत करेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में चल रहीं उलझने खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापार में कुछ नए प्रयोगों से धन अर्जित करेंगे और बिजनस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है, जिससे आपके अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी ले सकते हैं। शाम का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    July 16, 2026

    राशिफल 16 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 16, 2026

    Ghaziabad: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति, होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    July 16, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    July 16, 2026

    18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन मैराथन”, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की आम नागरिकों से शामिल होने की अपील

    July 16, 2026

    Jagannath Rath Yatra 2026: प्रभु जगन्नाथ के रथ में क्यों होता है सिर्फ लकड़ी का प्रयोग? क्या है इतिहास?

    July 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,755 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,437 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,124 Views
    Don't Miss

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र में एक महिला और…

    राशिफल 16 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 16, 2026

    Ghaziabad: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति, होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    July 16, 2026

    जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.