Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है? – महफ़ूज खान (वरिष्ठ पत्रकार)

    June 27, 2026

    घर के भीतर गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग, घरवालों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लेकर आएगा और आप अपनी मौज मस्ती में लगे रहेंगे। आप अपने रहन-सहन में बदलाव लाने के लिए अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी और उनमें पूरी मेहनत करनी होगी, तभी वह काम पूरे होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कामों को लेकर तनाव रहेगा, जिस कारण आपके काफी काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बिजनेस की कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, लेकिन आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे। आप किसी से कोई वादा न करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी निवेश को करने में सावधानी बरतनी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है और आप जरूरी जानकारी को किसी को तुरंत शेयर ना करें। आप जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चले, नहीं तो उनकी बातों को समझने की कोशिश करें, नहीं तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए रुपए पैसे से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस की कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आपके लिए अच्छा धन लेकर आएंगी। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर टालने से बचें और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और उनके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने खुल सकता है।

    कन्या राशि

    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप यदि अधिकारियों से कोई सलाह लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने कामों को लेकर सूची बनानी होगी, तभी आपके काफी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप संतान की किसी फरमाइश को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से कोई वादा न करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए वह अत्यधिक धन ना लगाएं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए किसी नए मुकाम को हासिल करने के लिए रहेगा और सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करना होगा और आप कुछ धन-धन उनके कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी पैतृक संपत्ति के बंटवारे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। संतान को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने आवश्यक कामों में ढील ना दें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको काफी समय लगेगा। आपकी अपने साथी से कुछ उलझनें हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा। किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने हुनर से अपने बॉस का दिल जीतेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक होंगे और कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई को छोड़कर इधर-उधर के कामों पर लगेगा, जिससे उन्हें परीक्षा में समस्या होगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी से भरा काम मिल सकता है, लेकिन फिर भी वह उससे घबराएंगे नहीं।

    कुंभ राशि

    आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको खान-पान से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है और पारिवारिक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में सदस्यों के आपसी वाद विवाद होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मुद्दा सुलझता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से यदि लोन लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसे स्थगित कर दें, नहीं तो बाद में आपको उसे उतारने में समस्या होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है? – महफ़ूज खान (वरिष्ठ पत्रकार)

    June 27, 2026

    घर के भीतर गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग, घरवालों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 27, 2026

    राशिफल 27 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 27, 2026

    सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 27, 2026

    बंगाल में डबल स्ट्राइक! जमकर गरज रहा बुलडोजर, UCC भी तय! कट्टरपंथियों के उड़े होश

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,668 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,087 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026928 Views
    Don't Miss

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026

    अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत काम…

    समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है? – महफ़ूज खान (वरिष्ठ पत्रकार)

    June 27, 2026

    घर के भीतर गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग, घरवालों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 27, 2026

    राशिफल 27 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.