Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 22 अगस्त दिन गुरुवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि से हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज ग्रहण योग प्रभाव रहेगा क्योंकि चंद्रमा के साथ आज राहु भी मीन राशि में रहेगा। जबकि आज बुध भी वक्री होकर कर्क राशि में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कठिन रह सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सूर्य अपनी राशि सिंह में विराजमान हैं और बुध इनसे 12वे भाव में आकर वाशी योग बाएंगे। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि

    आज मेष राशि से चंद्रमा का गोचर व्यय भाव में हो रहा है जहां ग्रहण योग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए मानसिक तनाव और उलझन भरा रह सकता है। आपको आज अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ सोचे हुए काम बनते-बनते अटक सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आज बड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लें क्योंकि आज आपके निर्णय गलत हो जाने से नुकसान हो सकता है। बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करें। धर्म कर्म के काम में आप रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में सितारे कहते हैं कि आप लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने व्यवसाय और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम भी पूरा होगा। आपकी कोई रुकी हुई डील आज फाइनल हो जाएगी। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह भी आज आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आपके ज्ञान और विज्ञान का विकास होगा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी को भी बिना मांगे सलाह देने की गलती न करें।

    ​मिथुन राशि

    आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए सुखद और लाभकारी रहेगा। आज आपकी राशि के स्वामी बुध कर्क राशि में आ रहे हैं जबकि गुरु राशि से बारहवें भाव में चल रहे हैं ऐसे में आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और सभी सदस्य एक दूसरी की मदद के लिए तैयार रहेगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा और आप मान सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से किसी वजह से आपको तनाव मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि दिन को अनुकूल बनाने के लिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, शरीर के ऊपरी भाग में आज आपको कष्ट हो सकता है। सितारे यह भी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। लेकिन जो लोग बिचौलिए और एजेंट का काम करते हैं उनके लिए कमाई के कुछ अवसर सामने आएंगे। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है कि माता की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर भी आज परेशानी हो सकती है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर सजग और सतर्क रहना चाहिए और बाहरी खान-पान से परहेज रखना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज आपकी राशि से अष्टम भाव में ग्रहण योग होने से अचानक नुकसान भी हो सकता। आपके परिवार में आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अगर आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो स्थिति को संतुलित और अनुकूल बनाए रख पाएंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मानसिक भटकाव से बचना होगा और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी और सहकर्मी से तालमेल बनाकर रखना होगा, पद प्रभाव का लाभ मिलेगा।

    ​कन्या राशि 

    आज कन्या राशि के जातको को लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी राशि पर आज गुरु की शुभ दृष्टि होने से पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि बढेगी। आपकी प्रबंधन क्षमता भी आज विकसित होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल सकता है। आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम के प्रति सतर्क रहना चाहिए नहीं तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं। वैसे आज आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा।

    यह भी पढ़ें :  बेटा-बेटी विदेशों में सेटल, नोएडा की सोसाइटी के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की हो गई मौत, तीन दिन तक सड़ती रही लाश, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    ​तुला राशि 

    तुला राशि से आज चंद्रमा छठे भाव में ग्रहण यो बना रहे हैं ऐसे में आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए उलझन और मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर व्यवहार करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज कारोबार में आपको लाभ के भी कुछ अवसर प्राप्त होंगे और इसके लिए आपको परिश्रम भी करना होगा। आज आपको घरेलू जरूरतों पर भी धन खर्च करना होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव भरा रहेगा। शरीर में थकान महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपके विरोधी चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का अधिक दबाव रहेगा। लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी से सारे काम शाम पर पूरे कर लेंगे। साझेदारी के काम में आज आपको साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। । आज किसी दोस्त की मदद भी आपको मिलने वाली है। आपके लिए सलाह है कि आज भाइयों से तालमेल बनाकर रखें क्योंकि इनसे आपका मनमुटाव होने की आशंका है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    आज धनु राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको आज कारोबार में साहसिक फैसला लेना होगा तभी जाकर आपको सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आपके सितारे बताते हें कि अगर आप लोन लेना चाह रहे हैं तो आज विचार टाल दें क्योंकि लोन को चुकाना आपके लिए कठिन हो सकता है। आज की अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका मधुर संबंध रहेगा। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  23 वर्षीय बहु को 67 वर्षीय ससुर अक्सर करता था बैड टच, बार-बार समझाने से भी नहीं माना तो बहु ने कर दिया ये कांड....

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में यश और सम्मान मिलेगा। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे और आपको मित्रों और भाइयों से सहयोग भी मिलेगा। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी सलाह की आवश्यकता है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, किसी की बातों में आकर बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचे। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। शाम को आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं, आपको आज धैर्य और साहस से काम लेना होगा। मन में आपको निराशा का भाव नहीं लाना है नहीं तो आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आप आत्मविश्वास बनकर रखेंगे तो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको इसका फायदा मिलेगा। कारोबार में आज आप परिश्रम और साहसिक निर्णय से लाभ ले पाएंगे। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को आप आज घूमाने अथवा शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि, आज किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो वह पैसा अटक सकता है।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको व्यापार में अपने शत्रुओं और विरोधियों पर कड़ी नजर रखनी होगी क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा लेकिन जरूरी है कि आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, नहीं तो लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज आपकी समस्या का कोई समाधान निकल सकता है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे और बच्चों की शिक्षा में भी उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे। किसी मित्र से आपको आज उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026

    7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव

    July 18, 2026

    23 वर्षीय बहु को 67 वर्षीय ससुर अक्सर करता था बैड टच, बार-बार समझाने से भी नहीं माना तो बहु ने कर दिया ये कांड….

    July 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,761 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,442 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,130 Views
    Don't Miss

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    बिहार सहरसा/स्वराज टुडे: सपनों को सच करने के लिए मेहनत और हौसला बहुत मायने रखता…

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.