Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 19 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 19 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 19, 2024No Comments5 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 19 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा अपनी राशि में प्रबल स्थिति में रहेंगे और चंद्रमा को मंगल का साथ मिलने से आज लक्ष्मी योग भी बनेगा और शश योग भी प्रभाव में रहेगा। इन ग्रह योगों के बीच आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि पर आज शनि की दृष्टि रहेगी लेकिन गुरु और चंद्रमा की युति का इनको लाभ भी मिलेगा ऐसे में आज का दिन मेष राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव और टारगेट लेकिन आपको परेशान करेगा। अपने कार्यों को प्राथमिकता देंगे तो सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी मदद करेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग ध्यान करें।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि से आज सूर्य का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। चंद्रमा इनकी राशि से तीसरे स्थान में संचार कर रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन आपके लिए नरम गरम रह सकता है। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सेहत के मामले में आप आज अपना ध्यान रखें। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। द्वितीय भाव में धन योग होने का आपको आज फायदा मिलेगा। आपके पास आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर आ सकते हैं। आपको नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और निर्णयों में सतर्क रहें तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि का भाग्य आज 88 प्रतिशत साथ दे रहा है। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं।

    यह भी पढ़ें :  जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज राशि में बैठे हुए चंद्रदेव शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। मंगल के प्रभाव से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। करियर में सफलता की संभावना प्रबल है, लेकिन अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। बिजनेस में भी आज आपकी कमाई अच्छी होगी। साहसिक कार्यों से जुड़े जातक आज विशेष लाभ पाएंगे। परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध पर काबू रखना होगा।

    ​सिंह राशि

    आज सिंह राशि के स्वामी सूर्य की शुभ स्थिति सिंह राशि के लिए लाभदायक है। राजनीतिक क्षेत्र में आज इनका प्रभाव बढेगा। आप आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे। आज आप बहुत सृजनात्मक और सकारात्मक महसूस करेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों को कला और रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा। आप आज कुछ नई योजनाओं को भी चाहें तो शुरू कर सकते हैं। अगर आपके मन कोई विचार आता है तो उसे साझा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों को आज काम के प्रति सजग रहना होगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव भी रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको आज सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। राशि स्वामी बुध तीसरे भाव में आपकी वाणी को प्रभावित करेंगे ऐसे में क्रोध में आकर आपकी भाषा खराब हो सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। वैसे चंद्रमा और मंगल के ग्यारहवें भाव में होने से वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छी कमाई मिलने वाली है। आप रचनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता से आज लाभ पाएंगे। आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और व्यायाम एवं ध्यान करें।

    यह भी पढ़ें :  आयुर्वेद का चमत्कार: बिना ऑपरेशन ठीक हुआ मोतियाबिंद

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपको आज कुछ नए अवसर भी मिलेंगे जिससे आप आर्थिक लाभ पा सकते हैं। आपके लिए अच्छी बात है कि आप बिजनेस में कमाई करेंगे। साहसिक कदम उठाने का आपको फायदा मिलेगा, इसलिए आत्मविश्वास से कार्य करें और बड़े निर्णय लेने में डरें नहीं। साझेदारी से संबंधित एवं वित्तीय मामले सुलझ सकते हैं।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन संघर्षपूर्ण रहेगा। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। न चाहते हुए भी आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। पिता पक्ष से भी फायदा होगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के ऊपर से शुक्र का गोचर हो रहा है। ऐसे में आज का दिन आज का दिन आपके लिए सुखदायक रहेगा। वैसे आज आप संयम और समझदारी से भी लाभ पा सकेंगे। आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सालह है कि, किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचें।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातक आज के दिन भाग्यशाली रहेंगे। राशि स्वामी शनि आपको मेहनत से बढ़कर आज सफलता प्रदान करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कुछ नई योजना पर काम करने का विचार करेंगे। नए अवसरों का लाभ भी आज आपको मिलने वाला है। सलाह है कि,किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें।

    यह भी पढ़ें :  अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा संचार कर रहे हैं और राहु का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। संतान से संबंधित विषयों को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। परेशानी और अधिक परिश्रम के बाद आपके काम आज पूरे होंगे। आपके लिए सलाह है कि भावुकता से बचें और आवेश में आकर कोई भी निर्णय नहीं लें। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपका मतभेद हो सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026

    बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी, पोल्ट्री फार्म व प्रवासी पक्षियों की निगरानी के निर्देश जारी

    March 27, 2026

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026739 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026617 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026509 Views
    Don't Miss

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    आज का राशिफल: आज ग्रहों का गोचर आपके भीतर की कोमलता और बाहरी दुनिया की…

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.