Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन
    Featured

    जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260325 WA0006
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    20 अप्रैल से पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर हुआ लिखित समझौता

    काेरबा /स्वराज टुडे:  आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को मद्देनजर रख, जिला एवं ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार 24 मार्च मंगलवार को तय समय पर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन ने सुखद रंग लाया है । प्रात 9 बजे से सायं 4 तक क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर डटे कांग्रेसियों ने आखिरकार एसईसीएल प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन को झुकने विवश कर दिया और 20 अप्रैल से पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करा देने के लिखित आश्‍वासन एवं समझौते के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्‍त किया गया । इस दौरान धरना प्रदर्शन का नेतृत्‍व कर रहे कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया गया कि फिलहाल ओव्‍हरब्रिज का निर्माण न्‍यायालय में लंबित है । जिसका निराकरण होते ही इसका भी निर्माण कार्य तत्‍काल शुरू करा दिया जाएगा ।

    IMG 20260325 WA0004

    गौरतलब है कि सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचेना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण एवं कुसमुण्‍डा के इमलीछापर चौक पर ओव्‍हरब्रिज निर्माण पुन: प्रारंभ कराने और राहगीरों को राहत दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस एवं ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कांग्रेस के शहर अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर के नेतृत्‍व मे एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मंगलवार को किया गया । इस आंदोलन को कुसमुण्‍डा व्‍यापारी संघ एवं स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों का व्‍यापक समर्थन मिला जिसमें सैकड़ों की संख्‍या में लोग उपस्थित रहे । जिला कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि पिछले 2 साल से भी अधिक समय से सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है, वहीं कुसमुण्‍डा के ईमलीछापर चौक पर ओव्‍हरब्रिज का निर्माण कार्य भी अधुरा पड़ा है, इस कारण से 2 सालों से लोंगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । श्री राठौर ने बताया कि इस संबंध में पिछले दो वर्षों से स्‍थानीय जनप्रतिनिधि पार्षद गीता गभेल पत्राचार के माध्‍यम से आवाज उठाती रही हैं, बावजूद प्रशासन ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया, तब पार्षद श्रीमती गीता गभेल ने विगत दिनों प्रशासन को पत्र प्रेषित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रदर्शन के एक दिन पहले पार्षद गीता गभेल के पुत्र एवं पुत्री का सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल के बजाए एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्‍वर्स्‍फुत ही क्षेत्रवासी जुड़ते गये । देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और चक्‍का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी, हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया था । इस संदर्भ में कांग्रेस के कुसमुण्‍डा ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों से इमलीछापर रेल्‍वे फाटक के पास ओव्‍हरब्रिज बनाने का काम अटका हुआ है। वहीं पिछले साल वर्षा ऋतु के दौरान भरे बारिश में एसईसीएल प्रबंधन ने ओव्‍हरब्रिज बनाने के लिए एक दर्जन अवैध मकानों को तोड़ दिया था, लेकिन दस माह गुजरने के बाद भी इस स्‍थान पर ओव्‍हरब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका है ।
    धरना प्रदर्शन में मुख्‍य रूप से जिला अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव, उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, पार्षद गीता गभेल, नवीन कुकरेजा, ब्‍लाॅक अध्‍यक्ष संजय आजाद, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, व्‍यापारी संघ के अध्‍यक्ष अशोक राठौर, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, जिला महामंत्री रवि चंदेल, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष गोरेलाल यादव, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, मधुसुदन दास, रवि बरेठ, ममता अग्रवाल, भुनेश्‍वरी महंत, तेज प्रताज सिंह, दीपक कुमार, गिरधारी बरेठ, ललिता यादव, विक्‍की ललित यादव, हरा बाई, रजनी श्रीवास, सुमन मरावी, चित्ररेखा, विजय अग्रवाल एवं गौतम ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

    यह भी पढ़ें :  आदतन गुंडा बदमाश पंकज शर्मा गिरफ्तार, 13 इंच का धारदार हथियार जब्त कर भेजा गया जेल

    पूर्व मंत्री के प्रयासों से मिली थी बड़ी राशि
    मंगलवार को हुए धरना प्रदर्शन के दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी । उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान क्षेत्रिय विधायक और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने न केवल सर्वमंगला चौक से इमलीछापर चौक होते हुए कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में अपनी महती भूमिका निभाई थी बल्कि शहर की कई महत्‍वपूर्ण जर्जर सड़काें का भी अपने प्रयासों से राशि उपलब्‍ध कराकर जीर्णोध्‍दार कराया था । खासकर सर्वमंगला चौक से ईमलीछापर कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के लिए एसईसीएल प्रबंधन से एक बड़ी राशि जिला प्रशासन को उपलब्‍ध कराई थी ताकि इसका कार्य जल्‍द से जल्‍द पूर्ण हो सके और लोंगो को परेशानियों से राहत मिले

    समझौते में कहा गया निर्माण प्रारंभ होते तक दी जाएगी राहत
    धरना प्रदर्शन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन, पीडब्‍लयुडी विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निम्‍न विषयों पर वार्ता कर लिखित समझौता किया जिसमें 20 अप्रैल 2026 से पहले फोरलेन सड़क निर्माण प्रारंभ करा देने की बात पर हस्‍ताक्षर किये गये तथा ओव्‍हरब्रिज के निर्माण के बारे में बताया गया यह मामला न्‍यायालय में लंबित है जैसे ही न्‍यायालय का निर्णय आवेगा उसी आधार पर आगे का कार्य योजना बनाया जावेगा, इसके अलावा प्रतिदिन की जाम से राहत दिलाने के लिए भारी वाहनों को ऊपर के रास्‍तों से भेजा जावेगा, इसके लिए एसईसीएल प्रबंधन की ओर से पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे । समझौता वार्ता के दौरान बताया गया कि 10 अप्रैल 2026 तक कुचैना मोड़ से ईमलीछापर ओव्‍हरब्रिज तक डामरीकरण का कार्य पूरा हो जावेगा, वहीं कुचैना मोड़ से सर्वमंगला चौक तक स्‍ट्रीट लाईट एवं साईन बोर्ड पीडब्‍ल्‍युडी विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2026 तक लगाया जावेगा । समझौता में इस बात पर भी संज्ञान लाया गया कि यह आंदोलन जनहित के लिए जरूरी हो गया था, इसलिए किसी व्‍यक्ति विशेष पर अपराध दर्ज नहीं किया जावेगा । समझौता पत्र पर प्रशासन की ओर से दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा, पीडब्‍ल्‍युडी के एसडीओ प्रदीप कुमार मरकाम एवं इंजीनियर प्रदीप कुमार कश्‍यप, कुसमुण्‍डा एसईसीएल के एच आर हेड सुनील कुमार एवं ठाकुर आलोक सिंह ने हस्‍ताक्षर किये हैं।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें:;Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

    यह भी पढ़ें:;पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    यह भी पढ़ें:;अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026

    208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    November 27, 2026

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    पुट्टपर्थी की पावन धरा पर सेवा दल कॉन्फ्रेंस (ऑल इंडिया) एवं शताब्दी जन्मोत्सव के दिव्य…

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026

    शादी के 24 घंटे में दुल्हन हुई विधवा, फोटोशूट खत्म होते ही स्टेज पर गिरा डॉक्टर दूल्हा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

    November 27, 2026

    208 करोड़ का दान: 121 किलो सोना-हीरा देने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? जानें कितनी है संपत्ति और क्या है कारोबार

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.