Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    May 14, 2026

    Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 14, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 12, 2024Updated:September 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 12 सितंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में हो रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर गुरु से षडाष्टक योग बना रहा है जबकि मंगल के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बना है जिससे चंद्रमा और मंगल एक दूसरे को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे जिससे आज वृषभ, सिंह और तुला राशि में धन योग से लाभ का संयोग बना है। तो आइए जानते हैं किन किन राशियों को धन योग से लाभ मिलेगा और किनको गुरु चंद्रमा के षडाष्टक योग से परेशानी होगी। देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज मेष राशि के लिए कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए मौके मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आपके सामने आएंगे तो आपका बजट हिला सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको पिता से तालमेल रखना चाहिए उनका सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में उनसे सलाह जरूर लें। दिन व्यस्तता भरा होने से तनाव और थकान महसूस करेंगे। रक्तचाप से संबंधित समस्या हो सकती है।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आप आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी इसलिए अवसर का लाभ पाने के लिए तत्पर रहें। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। पहले से चली आ रही किसी कार्य योजना के पूर्ण होने से लाभ होगा। आपको आज सरकारी काम में भी सफलता मिलेगी। धर्म कर्म के काम में भाग लेना का मौका मिलेगा। महिला साथियों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

    ​मिथुन राशि 

    आज मिथुन राशि के जातकों को धैर्य से काम लेना चाहिए, धीमे लेकिन लाभ का संयोग बना रहेग। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। अचानक धन के रास्ते खुलने से मन उत्साहित होगा। किसी की सहायता और दान-पुण्य पर भी आज आप धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्रियों की महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल आंदोलन

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज का दिन मानसिक तनाव भरा रहेगा। गैर जरूरी खर्च की वजह से आज मूड खराब हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें, बाहरी खानपान से बचना आपके लिए बेहतर होगा। भौतिक सुख साधनों की चाहत बढने से भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में कोई भी गलत निर्णय लेने बचें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। किसी का स्वार्थपूर्ण व्यवहार मानसिक कष्ट देगा।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि पर आज सितारे मेहरबान हो रहे हैं और बुधादित्य का लाभ दिला रहे हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी। किसी टेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपका प्रयास सफल होगा। आपको अतिरिक्त कमाई का भी आज मौका मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश फलदायी होगा। पारिवारिक जीवन में आप सुख पाएंगे। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। लेनदेन के मामले में सतर्कता बरतें किसी से कहासुनी भी हो सकती है।

    कन्या राशि  

    आज कन्या राशि के जातकों को धैर्य और संयम से काम लेना होगा क्योंकि मेहनत की अपेक्षा सफलता कम मिलने से निराशा हो सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको महत्वपूर्ण काम को दिन के दूसरे भाग में करना चाहिए। नौकरी में आज काम आपका सुचारु चलेगा। बेहतर प्रबंधन क्षमता और अनुभव का आप लाभ ले सकेगे। शिक्षा के मामले में छात्रों को आज मन को पढाई पर केंद्रित करना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से शिक्षा में बाधा आने की आशंका है। सेहत के मामले में दिन आपका आज सामान्य रहेगा। छोटे भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    ​तुला राशि  

    तुला राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद और सफलतादायक है। आपको आज घर गृहस्थी के मामले में परिवार का पूरा साथ मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने के लिए आपको समय और धन दोनो ही खर्च करना पड़ सकता है। वैसे आज आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। पूर्व में किया गया निवेश और काम आज लाभ का सृजन करेगा। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और शीतल पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम से मतलब रखना चाहिए और दूसरों के मामलों में हाथ डालने से बचना चाहिए नहीं तो इनको आज परेशानी हो सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही गंभीरता से चलना होगा दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से आपको बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी वर्ग से कहासुनी करने से बचें। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा लेकिन जरूरी है कि ऐसा कोई वादा न करें जिसे पूरा करना कठिन हो क्योंकि इसकी वजह से रिश्ते में तनाव आ सकता है। पिता पक्ष से आपको लाभ मिलने का योग है।

    ​धनु राशि 

    आज धनु राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आपको आज पूर्व संपर्क और निवेश का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सुख साधनों पर धन खर्च करके आपको आज खुशी मिलेगी। माता के साथ आपका आज स्नेहपूर्ण संबंध रहेगा और इनसे आपको आज सुख और लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आज कोई भी काम परंपरा से परिवार के खिलाफ जाकर न करें नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वैसे आज की अच्छी बात है कि आपकी कोई मनोकामना आज पूरी होगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज अपने काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। लेकिन काम का दबाव अधिक होने से आप मानसिक बेचैनी और तनाव महसूस करेगे। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा क्योंकि आपका धन आज फंस सकता है। सेहत के मामले में भी आज मकर राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। बुखार और सर्दी जुकाम की समस्या भी आज आपको हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। विदेश यात्रा के प्रयास में सफलता पाएंगे।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप अपने धुन में रहने वाले हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च करेगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण काम भी आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा होगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आप टीम वर्क के साथ अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। लोहा और धातु से संबंधित कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। आप आज दीर्घकालीन निवेश के लिए भी प्लान कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सहभागिता से आपका सम्मान बढेगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कामकाज को लेकर तनाव रह सकता है। लेकिन आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग भी मिलेगा जिससे आप कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका संपर्क बढेगा। कुछ नए लोगों से आपका परिचय हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा, अप्रत्याशित खर्च की वजह से मूड खराब हो सकता है। सेहत की अनदेखी करने से बचें। घर के बड़ों से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    May 14, 2026

    Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 14, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    May 14, 2026

    UP news: फेरे से पहले खुल गयी फर्जी ‘फौजी’ दूल्हे की पोल, वकील दुल्हन ने मौके पर ही सीखाया सबक, दूल्हा समेत 6 बारात‍ियों को भ‍िजवा दिया जेल

    May 14, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम ‘खुशियों का पासवर्ड’ का शुभारम्भ 18 मई को

    May 14, 2026

    “गब्बर फाइल्स — अब सच दबेगा नहीं… दर्ज होगा।” – अकील

    May 14, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026970 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    May 14, 2026

    *व्यक्तित्व, समाज के विकास और राष्ट निर्माण में खेलो की अहम भूमिका- लखन लाल देवांगन…

    Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 14, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    May 14, 2026

    UP news: फेरे से पहले खुल गयी फर्जी ‘फौजी’ दूल्हे की पोल, वकील दुल्हन ने मौके पर ही सीखाया सबक, दूल्हा समेत 6 बारात‍ियों को भ‍िजवा दिया जेल

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.