Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 11 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 11 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज रविवार 11 अगस्त को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला गोचर करेगे। इस गोचर के दौरान चंद्रमा स्वाति नक्षत्र उपरांत विशाखा नक्षत्र से गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्र के इस गोचर से कर्क, कन्या, मीन समेत कई राशियों को अच्छा लाभ होगा और तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। वहीं मेष, मिथुन, कुंभ समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार विस्तार के लिए आज परिवार से चर्चा करेंगे, सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज आपको प्रसिद्धि दिलाएगी। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप जीवनसाथी और संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। शाम का समय आप दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वाले आज धीरे-धीरे बिजनस में सफलता की ओर बढ़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है, जनता का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से सलाह लेते रहें। दिन भर के सारे काम जल्दी निपटा कर शाम का कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज अचल संपत्तियों से लाभ के योग नजर आ रहे हैं। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। अगर आप लंबे समय से किसी चीज की कामना कर रहे हैं तो आज वह आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता होगी और उनके मार्गदर्शन से आप बिजनस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों का रविवार के दिन सामाजिक दायरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कारोबार में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और वे हर कार्य को करने के लिए तैयार रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सम्मान भी मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही रुकावट आज किसी व्यक्ति के सहयोग से समाप्त होंगी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशियां मनाते नजर आएंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वाले रविवार के दिन हर कदम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा। स्वजनों के साथ अगर कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल भी होंगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वाले आज दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। बुजुर्गों की सेवा में पुण्य कार्यों पर धन खर्च होगा, लेकिन मन में व्यय का भाव रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे और छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है लेकिन पढ़ाई में एकाग्रता के साथ लगे रहेंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल रहेगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन लाभदायक रहेगा। अगर किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। अटके धन की प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं और आपके मान सम्मान में अच्छी बढ़ोतरी होगी। सरकारी अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे निकट भविष्य में फायदा भी मिलेगा। बिजनस में वृद्धि के लिए नई नई रणनीतियों पर काम करेंगे, जो कारगर सिद्ध होंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शाम के समय धर्म कर्म के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों को रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों और साथियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य के मामलों पर भी चर्चा होगी। अगर आप कार्य की सिद्धि के लिए दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल हो सकते हैं तो आपको सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी उसमें आपके साथ खड़ा नजर आएगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों को आज घर के अधूरे कार्यों में भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आपको व्यवसाय के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो सोच समझकर लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन अगर आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। कारोबार के लिए कुछ नए उपकरण भी खरीद सकते हैं। शाम को आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए रविवार के दिन धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से जमीन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें रुकावट आ सकती हैं। लव लाइफ वाले लोग आज लव पार्टनर का परिचय परिजनों से करा सकते हैं। व्यस्तता के बीच आज आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध धीरे-धीरे सुधरेंगे, लेकिन लेन-देन से बचें।

    यह भी पढ़ें :  शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। घर के अधूरे कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। आस पड़ोस के लोगों के साथ आपको गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। अगर आप जमीन, फ्लैट आदि जगहों पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ बच्चों की किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए रविवार के दिन मित्रों के सहयोग से दिन भर आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों में सभी एकजुट रहेंगे। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप माता-पिता को भगवान के दर्शन कराने के लिए तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सपने में नजर आएं ये 5 घटनाएं तो किसी से न करें शेयर, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

    यह भी पढ़ें: किस आधार पर तय होता है नया जन्म, जानिए क्या कहता है विष्णु पुराण

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बरसात में भूलकर भी ना खाएं ये 5 फ़ूड वरना पड़ जाएंगे बीमार, इनमें छिपे होते हैं कीड़े और बैक्टीरिया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,973 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि को यादगार बनाने…

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.