Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 10 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 10 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 10 मार्च दिन रविवार के दिन चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि में संचार करने वाले हैं। साथ ही कुंभ राशि में शनि, सूर्य और शुक्र की युति बन रही है। ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से आज का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है तो कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ के नए अवसर लेकर आएगा। आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको अपने विचारों में बिल्कुल भी नकारात्मकता नहीं रखनी चाहिए, अन्यथा आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे और सभी घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। यदि आपके पिता ने आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप उसे समय पर पूरा करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में कोई नई मशीनरी आदि ला सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को भी मिलती रहेंगी। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। रविवार की वजह से पूरा परिवार एकजुट रहेगा और तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन करने से आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की किसी नए काम में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है और घरेलू कार्यों में भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कोई नई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको कुछ पारिवारिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना होगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव आएगा। संतान को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई नई प्रसिद्धि मिलने से आपके माता-पिता भी प्रसन्न होंगे। अगर आप किसी नए काम के लिए जाएं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कुछ पुराने झगड़ों और परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा और आपकी व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी सलाह आपके काम भी आएगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहना चाहिए, तभी वे परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपको कड़ी मेहनत करते हुए देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आज कुछ नया करने की इच्छा के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके आगे बढ़ना चाहिए। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी फैसला आपके पक्ष में आता दिख रहा है। अगर आपका किसी पुराने मित्र से विवाद चल रहा था तो आपको माफी मांग कर उसे खत्म करना होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप धन का कुछ हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में भी लगाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका बन रही है इसलिए जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच...कब, कहां और कैसे देखें लाइव....टाइमिंग नोट कर लीजिए

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान है तो आज माता पिता से यह बात साझा कर सकते हैं। रविवार की छुट्टी की वजह से पूरे दिन आलस्य में रहेंगे और घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके आज अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और आपका कोई दूर रहने वाला रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। व्यापारिक कार्यों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और किसी संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल के समय धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आप आस-पास के लोगों से प्रभावित होंगे, जिनसे आपको फायदा भी हो सकता है। निजी जीवन में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे आप डरेंगे नहीं और उन्हें अच्छे से पूरा करेंगे। किसी अचानक काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी वह पूरा हो पाएगा। आपको अपने बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। जो लोग राजनीति में काम कर रहे हैं उनकी मुलाकात किसी बड़े नेता से हो सकती है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। भाइयों की मदद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और हर कार्य में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको घेर सकती है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी मिलेगी। रविवार की छुट्टी की वजह से घर के बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सायंकाल के समय आप आध्यात्मिक कार्यों में काफी समय बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप दैनिक जरूरतों का कुछ सामान खरीद सकते हैं। अगर आपको पैसों से जुड़ी कोई मदद चाहिए तो आप अपने दोस्त से मांग सकते हैं। अगर आपने पहले से कोई काम प्लान किया था तो वह आज पूरा हो सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने खाली समय का सदुपयोग करें। सायंकाल का समय भाई-बहनों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज धन आगमन के कुछ नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया था तो आज आप उसे चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद करने से आपको बचना होगा, अन्यथा पारिवारिक रिश्तों में दरार आ सकती है। व्यापारियों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे अच्छा मुनाफा होने की संभावना बन रही है। सायंकाल के समय घर के बड़े बुजुर्गों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे और दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगे। अगर आप खर्चों को लेकर परेशान हैं तो बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर होगा। आपका बच्चा आपसे कुछ मांग कर सकता है। अगर आपके काम में कुछ रुकावट आ रही थी तो वे भी आज दूर हो जाएगी। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको तालमेल बनाए रखना होगा, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आत्मा (ATMA) योजना अंतर्गत आज ग्राम सकदुकला, विकासखण्ड कोरबा में प्रशिक्षण सह…

    क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    October 1, 2026

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.