Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मां के साथ सो रही नवजात बच्ची आधी रात रहस्यमय ढंग से लापता, ना कोई घर में आया ना कोई घर से बाहर गया, फिर अगले दिन पड़ोसी के कुंए में मिली बच्ची की लाश
    Featured

    मां के साथ सो रही नवजात बच्ची आधी रात रहस्यमय ढंग से लापता, ना कोई घर में आया ना कोई घर से बाहर गया, फिर अगले दिन पड़ोसी के कुंए में मिली बच्ची की लाश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 2, 2024Updated:July 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है । इससे पहले ना अपने कभी देखा ना सुना । दरअसल यहाँ महज 24 दिन की बच्ची को मध्यरात्रि घर से कोई उठाकर ले गया। यह बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। दरवाजा बंद होने से लेकर परिवार भी घर में मौजूद था। सब लोगों के होने के बावजूद आखिर यह मासूम बच्ची गायब हुई तो हुई कैसे ? यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

    बता दें कि मां को इस बात की खबर तब हुई, जब रात के 2 बजे वो अपनी बच्ची को दूध पिलाने के लिए जागी, लेकिन बच्ची को बिस्तर पर न पाकर उसके होश ही उड़ गए ।

    घर के भीतर और आस-पास बच्ची की तलाश 

    बच्ची के गायब होने से बदहवास मां ने घर के दूसरे सदस्यों के बिस्तर पर जाकर देखा कि कहीं बच्ची को अपने साथ तो कोई नही सुला रहा, लेकिन बच्ची कहीं नही दिखी । परिजनों ने भी बच्ची के संबंध में जानकारी होने से अभिज्ञता जताई । सभी सदस्यों ने घर के आसपास भी बच्ची को खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।

    ना कोई घर के अंदर आया और ना कोई बाहर गया फिर बच्ची गायब हुई तो हुई कैसे

    इस मामले में परिजनों ने पुलिस को बयान दिया कि घर के भीतर प्रवेश करने का एक ही दरवाजा है ज़िसे बच्ची की मां ने स्वयं बंद किया था जो कि बच्ची के लापता होने के बाद भी बंद था यानी बाहर से कोई शख्स भीतर नहीं आया । वही घर के भीतर के सदस्यों ने भी दावा किया कि वे घर से बाहर निकले ही नहीं है । हालांकि पुलिस की पड़ताल में उन्होंने देखा कि दरवाजा के अलावा छत का रास्ता भी है। लिहाजा हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    परिजनों ने चौकाने वाली बात कही

    महिला की तीसरी बच्ची गायब हुई है। 24 दिन की बच्ची के अलावा महिला की चार और दो साल की बेटियां है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तब परिजनों ने कहा कि, यह सब भूत-प्रेत की वजह से हो सकता है। बंद कमरे से बच्ची को भूत ही गायब कर सकता है। काफी दिनों से गांव के लोग इसी वजह से दहशत में भी रहते हैं।

    पुलिस को किस पर है शक

    गायब हुई बच्ची की मां ने कहा कि, उसने खुद कमरे का दरवाजा बंद किया था। जब बेटी गायब हुई तब भी दरवाजा अंदर से ही बंद था। जिसके बाद पुलिस को परिजनों पर ही शक हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि, तीसरी बेटी होने की वजह से परिजनों ने ही उसे गायब करवा दिया है।

    पड़ोसी के कुएं में मिली बच्ची की लाश

    पुलिस की तहकीकात जा रही थी कि अगले दिन मंगलवार को पड़ोसी के कुएं में बच्ची की लाश मिल गई । लिहाजा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है । इस घटना को लेकर बच्ची के घर वाले ही संदेह के दायरे में है बहरहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है । बहुत जल्द इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है कि 24 दिन की बच्ची को आख्रिर कुएं में किसने फेंका ।

    यह भी पढ़ें: राजस्व मंत्री का बड़ा बयान: बलौदा बाजार हिंसा के आरोपियों से होगी 12 करोड़ की वसूली !

    यह भी पढ़ें: कार्यशाला आयोजित कर नए भारतीय न्याय संहिता कानून को समझा रहे थे अफसर, तभी एक छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि बगलें झांकने लगी पुलिस

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

    यह भी पढ़ें: फ्रांस में चुनाव के बीच इस्लामी आतंकवाद का साया, मुसलमानों ने जगह जगह शुरू किए दंगे, आगजनी और तोड़फोड़ से सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    September 21, 2026

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,949 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    ● दीप प्रज्वलन के साथ राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ● विभिन्न जिलों…

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.