Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महंत परिवार जांजगीर, कोरबा व छग का सदैव रहेगा ऋणी : डॉ. महंत; बाबूजी की 100वीं जयंती पर जुटे प्रदेश भर के दिग्गज
    Featured

    महंत परिवार जांजगीर, कोरबा व छग का सदैव रहेगा ऋणी : डॉ. महंत; बाबूजी की 100वीं जयंती पर जुटे प्रदेश भर के दिग्गज

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: स्व. बिसाहूदास महंत न सिर्फ बांगो बांध बल्कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के भी स्वप्नदृष्टा थे। वे सही मायने में गांधीवादी, मानवता के पुजारी थे। उन्होंने राजनीति में गुरू, बड़े भाई और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। आज उनके पद्चिन्हों पर चलकर हम सभी छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं।

    IMG 20240401 WA0067

    उक्ताशय के उद्गार अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जन नेता स्व. बिसाहूदास महंत की 100वीं जयंती शताब्दी समारोह के अवसर पर राजीव गांधी आडिटोरियम टीपी नगर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किए। पुत्र डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि महंत परिवार जांजगीर, कोरबा व छत्तीसगढ़ का सदैव ऋणी रहेगा। कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि बाबूजी के पद्चिन्हों पर चलना मेरा धर्म है। महंत परिवार 1952 से लगातार जनता की सेवा में लगा हुआ है। मानव सेवा करना मैंने इसी परिवार से सीखा और आगे भी सेवा करती रहूंगी। मैं इस परिवार की छोटी सी कड़ी हूं परंतु बाबूजी के सपनों को पूरा करने पति डॉ. चरणदास महंत के सहयोग से निरंतर प्रयासरत रहूंगी।

    IMG 20240401 WA0068

    इससे पहले स्वागत उद्बोधन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने देते हुए कहा कि कोरबा ही नहीं वरन छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में बिसाहूदास महंत को चाहने वाले लोग हंै। उनके पुत्र डॉ. चरणदास महंत भी उनके रास्ते पर चलकर 1980 से लगातार 44 वर्षों से सेवा में लगे हुए हैं और ऐसे परिवार को आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए।

    IMG 20240401 WA0066

    कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर ने कहा कि वे सही मायने में गांधीवादी और मानवता के पुजारी थे। उन्होंने हमेशा मुझे मेरे बड़े भाई गणेशराम की तरह ही स्नेह दिया। वे सबकी चिंता करते थे। उनके बताए रास्तों पर हम सब चलते रहेंगे।
    स्व. महंत के सहयोगी रहे रघुराज पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 1967 से जीवन पर्यंत स्व. बिसाहूदास महंत के साथ रहा। पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बिसाहूदास महंत ने दिए।
    जांजगीर लोकसभा से सांसद प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि स्व. महंत ने छत्तीसगढ़ के धान का कटोरा को आगे बढ़ाने व किसानों को समृद्ध करने के लिए सदैव कार्य किया। उनके समकक्ष ममतामयी मिनीमाता थी। गुरूघासीदास, संत कबीर के कार्यों को बिसाहूदास ने आगे बढ़ाया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में छत्तीसगढ़ के मसलों पर बिसाहूदास महंत अगुवा की भूमिका निभाते रहे। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी ने बिसाहूदास को ध्रुव तारा की संज्ञा देते हुए कहा कि वे रास्ता दिखाने का काम सदैव करते रहे। धरमजयगढ़ के विधायक लालजीत राठिया ने कहा कि पिताजी के द्वारा बिसाहूदास महंत के बारे में कहानी की तरह बताया जाता था कि उनसे राजनीति में संबंध बनाकर चलने की शिक्षा हर किसी को लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

     

    अविभाजित मध्यप्रदेश के राज्य वस्त्र निगम के चेयरमैन रहे जगदीश मेहर ने कहा कि बिसाहूदास महंत हम सबके शुभचिंतक थे। उन्होंने बुनकरों के बीच रह कर बुनकरों की गरीबी और उनकी पीड़ा को बहुत करीब से देखा। सबसे पहले कोसा निर्मित वस्त्रों के लिए बाजार तलाशा, बुनकरों को आगे बढ़ाते हुए सिमटे दायरे से निकाल कर विश्व पटल तक पहुंचाया। उनके पुत्र डॉ. चरणदास महंत ने 2 बुनकरों के लिए 1-1 लाख रुपए का प्रतिभा पुरस्कार बिसाहूदास महंत के नाम से देने की घोषणा की जिसका लाभ बुनकरों को मिल रहा है। देवांगन समाज को राजनीति में लाने का भी श्रेय स्व. बिसाहूदास को जाता है।
    0 अतिथियों का किया गया सम्मान
    जयंती शताब्दी समारोह में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, राजेश महंत के द्वारा आमंत्रित अतिथियों बोधराम कंवर, रघुराज पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, अरविंद नेताम, सत्यनारायण शर्मा, सुभाष धुप्पड़, अरूण शर्मा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया, लालजीत राठिया, शेषराज हरवंश, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहिराम केरकेट्टा, शिव डहरिया, दुलेश्वरी सिदार, शिवा मिश्रा, जगदीश मेहर, कबड्डी दास, शेखर शर्मा, देवधर दास महंत, राम पटवा, प्रेम पाठक, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी, उषा तिवारी, अर्चना उपाध्याय, अजय तिवारी, एसएल निगम, गौतम बंदोपाध्याय, विक्रम सिंघल, नवल पंडित, विजय मिश्रा, देवाशीष मुखर्जी, सुरेश शुक्ला, ठाकुर देवेश सिंह, ठाकुर गुलजार सिंह, प्रभा तंवर, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष संतोषी दीवान, जिला साहू संघ के अध्यक्ष गिरजा साहू, कांग्रेस कोरबा ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, कटघोरा ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष गोरेलाल यादव, दुष्यंत शर्मा, राजीवलखन पाल आदि को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, कोरिया सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से बिसाहूदास महंत के अनुयायी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विधायक राघवेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई ने किया व आभार विधायक लालजीत राठिया ने जताया।
    0 कबीर के भजनों से दी श्रद्धांजलि
    100वीं जयंती शताब्दी समारोह के प्रारंभ में स्व. बिसाहूदास महंत के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंच पर दीप प्रज्वलन किया गया।

    यह भी पढ़ें :  RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    इसके पश्चात अंचल के प्रसिद्ध लोक गायक थिरमन दास महंत एवं पार्टी द्वारा संत कबीर के भजनों से श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध रेडियो सिंगर स्व. नर्मदा प्रसाद वैष्णव द्वारा बांगो बांध निर्माण के दौरान रचित गीत बांगो बांध बंधा गे रे भैय्या… की प्रस्तुति उनके पुत्र बसंत वैष्णव ने थिरमन दास महंत के साथ दी।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको…

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.