Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के आखिरी दिन पंडित प्रदीप मिश्रा का संदेश –जूता, कपड़ा और रिश्ता जब कष्ट देने लगे तो उसे तत्काल त्याग दो
    Featured

    भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के आखिरी दिन पंडित प्रदीप मिश्रा का संदेश –जूता, कपड़ा और रिश्ता जब कष्ट देने लगे तो उसे तत्काल त्याग दो

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    भिलाई/स्वराज टुडे: भिलाई में शिव महापुराण के आखिरी दिन शिव भक्तों का जलसैलाब देखने को मिला. लाखों लोग पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे. सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय लगातार सातवें दिन भी शिव महापुराण सुनने पहुंची. कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने ना सिर्फ लोगों को ज्ञान की बातें बताई बल्कि भक्तों से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने का भी आग्रह किया.

    जयंती स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा को सुनने लाखों लोग पहुंचे. एक हफ्ते तक चले कथा में लोगों ने शिव महापुराण और पंडित प्रदीप मिश्रा को सुना. कथा में महिलाओं की ज्यादा भीड़ नजर आई. कथा के आखिरी दिन पूरा जयंती स्टेडियम श्रद्धालुओं से भरा रहा. कथा के आखिरी में कथावाचक ने लोगों से शिव आराधना और शिवलिंग पर जल चढ़ाने का आह्वान किया. महापुराण के दौरान उन्होंने भक्तों को कई ज्ञान की बातें भी बताई.

    31072024205906 3107f 1722439746 114 1024x576 1

    पंडित प्रदीप मिश्रा का भिलाई शिव महापुराण में संदेश:

    पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा “अगर आप ऑफिस जाते हैं और पहली फाइल उठाने से ही टेंशन आ जाता है तो आपका नौकरी पर जाने का मन नहीं करता. इसी तरह घर में अगर कलेश हो रहा है, परिवार वालों से विवाद हो रहा है तो घर आने का मन नहीं करता इसलिए नौकरी ऐसी हो जहां जाने का मन करें और घर ऐसा हो जहां आने का मन करें.”

    “अगर आपको कोई कपड़ा या जूता टाइट होने की वजह से कष्ट देता है तो आप उसे नहीं पहनते और छोड़ देते हैं. इसी तरह जो रिश्ता जिंदगी में कष्ट दें उसको आप त्याग दो. जिंदगी भर आप मेहनत करो और धन दौलत कमा कर घर बंगला बना लो पर अगर घर में बच्चे आपकी इज्जत नहीं करते, चिल्लाकर बात करते हैं तो उस धन दौलत का कोई मतलब नहीं रह जाता है. दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ग है अपना और शंकर का घर.”

    यह भी पढ़ें :  Korba: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और विवाद का खूनी संघर्ष मामला गरमाया, मारपीट केस में हत्या के प्रयास की धारा की गयी शामिल

    31072024205906 3107f 1722439746 947 1024x682 1

    पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा “बिल्ली अपने बच्चे को मुंह में पकड़ कर ले जाती है तो बच्चे को कुछ नहीं होता लेकिन बिल्ली जब चूहे को अपने मुंह में पकड़ती है तो वो बचता नहीं हैं. उसी तरह शिव महापुराण की कथा सुनोगे तो बिल्ली के बच्चे की तरह बचकर निकल जाओगे. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का, काल उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का.”

    हनुमान जी के मंदिर में राम-सीता का होना जरूरी नहीं है, परंतु राम जी के मंदिर में हनुमान जी का होना जरुरी हैं. क्योंकि हनुमान जी ने भगवान राम की सच्चे मन से भक्ति की है और जहां राम का नाम आता है वहां हनुमान जी का जिक्र जरूर होता है.”

    ईश्वर से करो कभी धोखा नहीं मिलेगा

    पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्यार और प्रेम में अंतर समझते हुए कहा कि “प्यार संसार से होता है और प्रेम परमात्मा से होता है. प्यार में सूटकेस में 32 टुकड़े मिलते है. और प्रेम से प्रभु मिलते है. उन्होंने कहा कि, संसार के लोगों से प्यार होगा तो मोबाइल में बैलेंस डल जाएगा पर प्रेम किया तो उम्र का बैलेंस डल जाता हैं. इसलिए प्रेम ईश्वर से करो कभी धोखा नहीं मिलेगा.”

    कड़ी मेहनत से ही मिलती है उपलब्धि

    “अपना रिमोट कंट्रोल अपने पास रखो, अपना कंट्रोल किसी और को मत दो. जिंदगी के तीन क्रम है, सबसे पहले लोग आपके काम पर हसेंगे, फिर आप जब आगे बढ़ने लगेंगे तब दुनिया के लोग आप पर ताने कसेंगे. जब आप बहुत उन्नति की सीढ़ी में चढ़ जाओगे तो लोग आपका हाथ जोड़ कर सम्मान करेंगे. इसलिए निरंतर मेहनत करते रहो.”

    यह भी पढ़ें :  आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    भिलाई शिव महापुराण में वीआईपी

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय, भिलाई निगम महापौर नीरज पाल, भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, विधायक देवेंद्र यादव की माता, जस्टिस PP साहू की पत्नी, भाजपा कांग्रेस के पार्षद सहित लाखों की संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे.

    यह भी पढ़ें: आखिरी सांस तक बेटे की उंगली पकड़े रही मां…खोड़ा के नाले में बहे दोनों, जब लाशें मिलीं तो रो पड़ा हर दिल

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की का निकाह! हाई कोर्ट ने कहा- धर्म परिवर्तन जरूरी, नहीं तो अवैध है शादी

    यह भी पढ़ें: Right to religion: भारत के संविधान के अंतर्गत धर्म की स्वतंत्रता, जानिए क्या है आपके अधिकार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026

    7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव

    July 18, 2026

    23 वर्षीय बहु को 67 वर्षीय ससुर अक्सर करता था बैड टच, बार-बार समझाने से भी नहीं माना तो बहु ने कर दिया ये कांड….

    July 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,761 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,442 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,130 Views
    Don't Miss

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    बिहार सहरसा/स्वराज टुडे: सपनों को सच करने के लिए मेहनत और हौसला बहुत मायने रखता…

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.