Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026

    शोक संदेश: पाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह के संचालक बाबूलाल पाल का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने बच्चों के लिए हृदय रोग संबंधित जांच शिविर का किया आयोजन
    Featured

    बालको ने बच्चों के लिए हृदय रोग संबंधित जांच शिविर का किया आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर के सहयोग से सोनपुरी के आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर-जन्मजात हृदय रोग के लिए आयोजित किया गया। समुदाय में बच्चों के हृदय रोग संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शिविर में 0-14 वर्ष के बच्चों की निःशुल्क जांच और दवाईंया दी गई। शिविर में लगभग 216 बच्चों का प्राथमिक एवं हृदय संबंधित जांच किया गया।

    IMG 20240727 WA0036

    डॉ. योगेश साठे (बाल हृदय रोग विशेषज्ञ), श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर और डॉ. जया कुमार (बाल रोग विशेषज्ञ), बालको अस्पताल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सहायक स्वास्थ्य कर्मचारियों और नर्सों की एक समर्पित टीम ने आंगवाड़ी केंद्र पर बच्चों की प्राथमिक जांच की। प्राथमिक जांच (सर्दी खांसी वजन, सांस, धमनी गति) ईसीजी एवं हाई डेफिनिशन स्टेथोस्कोप की मदद से स्क्रिनिंग के दौरान लगभग 16 बच्चों में संभावित हृदय रोग के लक्षण की पहचान की जा सकी।

    सभी बच्चों को बालको अस्पताल में लाकर उनका 2डी इको जांच की गई। कंपनी के सहयोग से सत्य साईं बच्चों को संभावित बच्चों का समय-समय पर निरंतर जांच करेगा। जरूरत पड़ने पर बच्चों का निःशुल्क ईलाज भी किया जाएगा। पहल का उदेश्य प्रांरभिक दौर में ही जन्मजात हृदय रोग का पता लगाना जिससे पीड़ित शिशुओं को समय पर इलाज मिल पाए।

    IMG 20240727 WA0035

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने स्वास्थ्य अभियान के प्रभाव पर कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से जन्मजात बच्चों में दिल संबंधित रोगों को जल्द पहचान कर उनका निदान किया जा सकता है। बच्चे देश का भविष्य हैं उनके स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और समुदाय के कमजोर वर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

    यह भी पढ़ें :  पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर पथराव और फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

    डॉ. योगेश साठे ने कहा कि बालको के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हो सका जो हमार संस्थान के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा उदेश्य सभी जरूरतमंद को निशुल्क इलाज प्रदान करना है। डॉ. योगेश ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग का पता लगने से हम समय रहते बच्चे का ईलाज सुनिश्चित कर पाते हैं। जागरूकता और संसाधनों को बढ़ावा देने से शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में विशेष हृदय देखभाल और जाँच कार्यक्रम के बेहतर स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढाँचे की को मजबूत किया जा सकता है। बालको की मदद से समुदाय में जन्मजात हृदय रोग संबंधित जागरूकता अभियान को बढ़ावा मिला है।

    सोनपुरी की सरपंच श्रीमती मीना बाई कंवर ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको और श्री सत्य साई अस्पताल के इस पहल ने हृदय रोग संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया। शिविर से हमारे गांव के बच्चों को लाभ मिला। माता-पिता ने बच्चों को लेकर इसमें पूरा सहयोग किया। शिविर से जन्मजात हृदय रोग संबंधित जांच की व्यवस्था बहुत ही सराहनीय है। बालको और श्री सत्य साई अस्पताल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।

    बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदायों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। कंपनी हर 15 दिनों में दो मोबाइल स्वास्थ्य वैन भी संचालित करती है। ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभियानों के माध्यम से समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करती है। आरोग्य परियोजना के उपचारात्मक सेवाओं के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 49000 व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।

    यह भी पढ़ें :  बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    यह भी पढ़ें: पहली दो पत्नियों की नहीं थी कोई संतान, तीसरी पत्नी ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

    यह भी पढ़ें: भारत में तेजी से ग्रोथ कर रहा है हेल्थ सेक्टर, प्राइवेट अस्पतालों को सरकार से विशेष सहयोग की अपेक्षा

    यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा SBI में पाएं डायरेक्ट नौकरी, सैलरी 85 हजार से ज्यादा, तुरंत करें आवेदन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026

    शोक संदेश: पाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह के संचालक बाबूलाल पाल का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

    June 12, 2026

    देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    June 12, 2026

    केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है ‘भारतीय नागरिकता’ !

    June 11, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया

    June 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,621 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,059 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    *बिलासपुर के पत्रकारो ने आईजी और कलेक्टर से मांग की पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक 2023…

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026

    शोक संदेश: पाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह के संचालक बाबूलाल पाल का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

    June 12, 2026

    देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.