Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाबा राजिंदर कालिया से नित्यानंद तक. देश के वो बाबा जिनका खुद का है अलग ‘साम्राज्य’
    Featured

    बाबा राजिंदर कालिया से नित्यानंद तक. देश के वो बाबा जिनका खुद का है अलग ‘साम्राज्य’

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. सत्संग हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ के फुलरई गांव में आयोजित किया गया था. हाथरस सत्संग कांड से पूरे देश में हड़कंप मच गया है.

    हादसे के 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा लापता है. भोले बाबा के बारे में अभी तक किसी को कोई भी खबर नहीं है.

    भोले बाबा खुद को इंटेलीजेंस विभाग का पूर्व कर्मचारी बताता है. भोले बाबा का देश के कई राज्यों में साम्राज्य है और हर सत्संग सभा में लाखों की भीड़ उमड़ती है. उसके अनुयायी उत्तर प्रदेश के बाहर उत्तराखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश तक हैं. बाबा का सत्संग मध्यप्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान और उत्तराखंड के कई जिलों में होता है. हालांकि भोले बाबा की तरह ही देश में ऐसे बाबाओं की लंबी लिस्ट है जिनका साम्राज्य देश के साथ साथ दुनिया में भी फैला हुआ है.

    बाबा राजिंदर कालिया

    बाबा राजिंदर कालिया ने भारत से जाकर ब्रिटेन में अपना साम्राज्य खड़ा कर दिया था. कालिया के भक्त उसे धरती पर ईश्वर का अवतार मानते हैं और भगवान की तरह पूजते हैं. राजेंद्र कालिया का जन्म पंजाब में हुआ था. वह खुद को बाबा बालक नाथ का अवतार बताता है. कालिया 1977 में ब्रिटेन पहुंचा था, जहां उसने 1983 में अपने घर से ही प्रवचन शुरू किया था. बाबा ने 1986 में कोवेंट्री में जमीन खरीदकर उस पर मंदिर बनाया, जिसे सिद्ध बाबा बालक नाथ जी सोसाइटी के नाम से रजिस्टर्ड कराया. बाबा कालिया का ये दावा है कि वह भगवान से हर रोज बात करता है और उसका भगवान से सीधा संबंध है. हालांकि अब उसकी ही पूर्व शिष्याओं ने उस पर रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. बाबा पर आरोप है कि उसने 22 साल में एक महिला के साथ 1320 बार रेप किया है.

    यह भी पढ़ें :  संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी

    बाबा नित्यानंद

    खुद को भगवान बताने वाले स्वामी नित्यानंद ने अपने भक्तों के लिए कैलासा नाम के एक देश की स्थापना की है. नित्यानंद 2019 में भारत से भाग गया था. देश में नित्यानंद पर रेप और किडनैपिंग जैसे कई गंभीर आरोप हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत से भागने के बाद नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में जमीन ली और कैलासा को बसा लिया. बाद में नित्यानंद ने इसे एक अलग देश घोषित कर दिया. संयुक्त राष्ट्र (UN) में कैलासा की प्रतिनिधि विजयप्रिया ने दावा किया था कि नित्यानंद के कैलासा में 20 लाख की आबादी है. इसके साथ ही 150 देशों में इसकी एम्बेसी भी है. नित्यानंद ने 2003 में अपना पहला आश्रम बेंगलुरु में खोला था. 2010 में नित्यानंद पर रेप का आरोप लगा था, जिसके बाद वो लाइमलाइट में आ गया था.

    बाबा राम रहीम

    गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा के सिरसा में स्थित डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख है. डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1968 में शाह मस्ताना जी द्वारा की गई थी. राम रहीम इस संस्था के तीसरे प्रमुख हैं. राम रहीम पर मर्डर, रेप, आपराधिक धमकी समेत कई आरोप हैं. दुष्कर्म के आरोप में राम रहीम को 20 साल की जेल हुई है. राम रहीम के कार्यकाल में डेरा का बहुत प्रचार प्रसार हुआ और इनके अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई. सिरसा में डेरा सच्चा सौदा में एक अलग करेंसी चलती थी. डेरा सच्चा सौदा के अंदर जो सिक्के चलते थे उनपर लिखा होता था धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा, डेरा सच्चा सौदा सिरसा. ये करीब एक हजार एकड़ इलाके में फैला है. डेरा सच्चा सौदा के अंदर स्कूल, खेल, गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल भी हैं.

    यह भी पढ़ें :  भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    आसाराम बापू

    देशभर में आसाराम बापू के 400 से ज्यादा आश्रम, 1500 से ज्यादा सेवा समितियां, 17,000 से ज्यादा बाल संस्कार केंद्र, 40 से ज्यादा गुरुकुल हैं. 2013 तक आसाराम बापू का देश में बड़ा नाम था. हालांकि 2013 में यूपी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि जोधपुर के आश्रम में आसाराम ने उसका शारीरिक शोषण किया. इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई और ये बात साबित हो गई. इस मामले के बाद से ही बाबा के साम्राज्य का धीरे-धीरे पतन होने लगा. इस घटना के बाद सूरत की एक महिला ने भी आसाराम बापू और सात अन्य लोगों के खिलाफ 2013 में रेप और किडनैप करने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने जुलाई, 2014 में चार्जशीट दायर की थी. 2018 में जोधपुर अदालत ने आसाराम बापू को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ सूरत की अदालत में एक अलग मुकदमा चल रहा है.

    इच्छाधारी भीमानंद

    इच्छाधारी भीमानंद बाबा के नाम से मशहूर श्रीमूरत द्विवेदी के साईं परम पावन धाम आश्रम- ग्राम साई नगर, चमरौहा, मानिकपुर चित्रकूट, यूपी समेत कई जगह आश्रम हैं. श्रीमूरत ने फाइव स्टार होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़कर 1988 में खुद को बाबा घोषित कर लिया था. हालांकि बाद में पता चला कि भीमानंद एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाता है.

    बाबा रामपाल

    हरियाणा के हिसार के सतलोक आश्रम के संचालक बाबा रामपाल ने भी अपने भक्तों के लिए एक साम्राज्य खड़ा कर रखा था. रामपाल के डेरे का नाम ‘सतगुरु रामपाल जी महाराज’ है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ आंकी गई. रामपाल के डेरे में पांच मंजिला घर, लंबा स्विमिंग पूल और एयरकंडीशन कमरे, मसाज बेड, कमरों में LED टीवी और जिम इक्विपमेंट थे. रामपाल के खिलाफ अवैध गर्भपात सेंटर खोलने, हत्या करने, आश्रम में हथियार रखने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे कई मामले दर्ज हैं.

    यह भी पढ़ें :  युवक बोला- 'मैं एक इच्छाधारी नाग, मुझे नागिन से करनी है शादी'.... बुलानी पड़ी 5 थानों से पुलिस

    यह भी पढ़ें: बचपन में हुई बड़ी बेइज्जती, बेहद दयनीय परिस्थिति के बावजूद आसमान छूने का था जुनून, आज केंद्र की हाई लेवल कमिटी का सदस्य है एक रिक्शेवाला का बेटा

    यह भी पढ़ें: ‘मैं दो बार मर चुकी, बाबा ने दोनों बार जिंदा कर दिया’. भोले बाबा की महिला भक्त का दावा

    यह भी पढ़ें: नींद में ही हृदयगति रुकने से बीएसएफ जवान की मौत, सीमा सुरक्षा बल में शोक की लहर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,248 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर…

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.