Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बड़ी शॉकिंग थी बाप बेटे की रईसी, जेब में लेकर चलते थे 500-500 के नोट, हर जगह करते थे कैश पेमेन्ट
    Featured

    बड़ी शॉकिंग थी बाप बेटे की रईसी, जेब में लेकर चलते थे 500-500 के नोट, हर जगह करते थे कैश पेमेन्ट

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Sitapur news 2024 10 e72518532924adb9d004f9cf7f4f7319
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    यूपी में बाप-बेटे की जोड़ी का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने पुलिस को हैरान कर दिया. बाप-बेटा हर जगह सिर्फ कैश में ही पेमेंट करते थे और लग्जरी लाइफ जिंदगी जी रहे थे. पुलिस ने जब दोनों को गिरफ्तार किया तो रईसी की असली कहानी सामने आ गई.

    सीतापुर/स्वराज टुडे: यूपी के सीतापुर में जालसाजी करके एटीम मशीन से रुपया निकालने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से एटीएम से निकाली गई 3500 रुपयों की नगदी सहित प्लास्टिक की पटरी भी बरामद की है. दोनों लखनऊ के रहने वाले है. जालसाज उस समय पकड़े गए जब रुपये निकालने आए युवक का एटीएम में फंसा रुपया निकाल रहे थे. आरोपी एटीम मशीन में प्लास्टिक की पटरी लगाकर रुपया निकाल लेते थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया. दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं. हाल ही में जेल से छूटकर आए थे. जालसाजी का यह मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है.

    महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट फौजी रेस्टोरेंट के समीप एटीएम लगा हुआ है. महमूदाबाद कस्बे के रहने वाले रियाज एटीम से पैसे निकालने गए और कार्ड लगाकर पांच हजार की राशि एंटर कर दी. लेनदेन सफल होने का मैसेज एटीएम की स्क्रीन पर दिखा. साथ ही पांच हजार रियाज के खाते से कटने का मैसेज भी मोबाइल पर आ गया लेकिन एटीम मशीन से पैसे नहीं निकले. परेशान रियाज थोड़ा इंतजार करने के बाद बाहर आ गया.

    कोतवाली पुलिस ने दोनों बाप बेटे को हिरासत में लिया

    रियाज एटीएम के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने लगा. इसी दौरान एटीएम मशीन के बाहर पहले से खड़े उमाकांत मिश्रा और उनका बेटा उदय मिश्रा एटीएम के अंदर पहुंच गए और मशीन में जहां से पैसा निकलता है, वहां लगी एक पटरी को हटाकर रुपए निकालने की कोशिश करने लगे. यह देखकर रुपया निकालने आए रियाज ने जब विरोध किया तो दोनों में विवाद होने लगा. रियाज के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया.

    यह भी पढ़ें :  काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि रियाज की तहरीर पर लखनऊ के गुडंबा के मिश्रपुर निवासी उमाकांत और उनके बेटे उदय मिश्रा के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

    बड़े शातिराना अंदाज में एटीएम से चुराते थे पैसा

    आरोपियों ने कहा कि यह कारनाम उन्होंने किया है. एटीएम से 3500 रुपये निकाले थे. इससे पहले 1800 रुपये निकाले थे. पिता-पुत्र के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी. दोनों आदतन आरोपी हैं. एटीएम से छेड़छाड़ करके लोगों के पैसे निकालते थे और लग्जरी जिंदगी जीते थे. हर समय कैश में ही पेमेंट करते थे.

    सीओ ने आगे बताया, ‘एटीएम से पैसे चुराने वाले दो शातिरों को महमूदाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जानकारी में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ में पहले से ही केस दर्ज हैं. दोनों आरोपी एटीएम में जाते थे. जहां से पैसा निकलता है, वहां पर पटरी लगा देते थे. जब कोई जाता था तो उसे आभाष होता था कि उसका पैसा मशीन में फंस गया है. जब पीड़ित बाहर निकल जाता था तो दोनों आरोपी मशीन से पैसा निकाल लेते थे.’

    यह भी पढ़ें: मोमोज खाने से 33 साल की महिला की हुई मौत, जांच में हुआ हैरान करने वाला खुलासा, जानकर घिन आ जाएगी

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थी महिला, बेहोशी का इंजेक्शन दे किया ऐसा काम, मामला पुलिस के पास पहुंचा, फिर…

    यह भी पढ़ें: रईस महिलाओं को नशीला प्रोटीन शेक देकर करता था ब्लैकमेल, जिम ट्रेनर के संपर्क में थीं 10 से ज्यादा महिलाएं, पढ़िए रंगीन मिजाज जिम ट्रेनर की पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    August 23, 2026

    Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: जयपुर के परकोटा क्षेत्र में हिंदू परिवारों के कथित पलायन और धर्मांतरण…

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.