Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रेम प्रसंग का व‍िरोध करने पर नाबालिग बेटी ने खेला खूनी खेल, पिता का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, बड़े भाई पर हथौड़े से हमला, पढ़िए दिल दहला देने वाली ख़बर
    Featured

    प्रेम प्रसंग का व‍िरोध करने पर नाबालिग बेटी ने खेला खूनी खेल, पिता का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, बड़े भाई पर हथौड़े से हमला, पढ़िए दिल दहला देने वाली ख़बर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कन्नौज/स्वराज टुडे: कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर नाबालिग बेटी ने खाने में नींद की गोली मिलाकर ग्राम सचिव पिता, मां और दो भाइयों को बेहोश कर दिया।इसके बाद उसने आरी के ब्लेड से पिता की गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया।

    पिता की हत्या के बाद दूसरे कमरे में चारपाई पर लेटे बड़े भाई पर हथौड़े से हमला कर दिया। चोट लगने से चिल्ला उठे भाई की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जब घर में खून मंजर देखा, तो होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी लड़की और गांव में रहने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

    छिबरामऊ कोतवाली के घिसुआपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अजय पाल राजपूत पुत्र मुंशीलाल सौरिख ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय वह गाजियाबाद कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे किनारे करमुल्लापुर गांव में मकान बनाकर पत्नी मोनी देवी, 18 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ राजपूत, 17 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटे अमन के साथ रहते थे।

    पड़ोस में रहने वाले युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

    इंटर में पढ़ने वाली इकलौती नाबालिग बेटी का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चलता था। इसकी जानकारी होने पर भाई सिद्धार्थ और परिवार के अन्य लोगों ने विरोध किया था। इससे आक्रोशित होकर बेटी ने प्रेमी के उकसाने पर पूरे परिवार की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। सोमवार की शाम करीब सात बजे उसने भिंडी की सब्जी और पूड़ी बनाईं। सब्जी में पीसकर नींद की गोली मिलाने के बाद सभी लोगों को खाना परोस दिया। खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने के बाद बेसुध हो गए। इसके बाद रात करीब एक बजे अलग कमरे में सो रहे पिता अजय पाल की आरी में लगने वाले ब्लेड से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

    यह भी पढ़ें :  रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    बड़े भाई को हथौड़ी मारकर क‍िया लहूलुहान

    पिता को मौत के घाट उतारने के बाद दूसरे कमरे में चारपाई पर मच्छरदानी लगा रहे बड़े भाई सिद्धार्थ पर नाबालिग ने हथौड़ी से हमला कर दिया। हाथ में हथौड़ी लगते ही वह जोर-जाेर से चिल्लाने लगा। इसके बाद आरोपित बहन और सिद्धार्थ के बीच हाथपाई शुरू हो गई, तभी शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तो अमन और उसकी मां भी जाग गए।

    पहुंचे पड़ोसियों के साथ जब अमन और मोनी ने खून से लथपथ अजय पाल को देखा, तो होश उड़ गए आनन-फानन अजय पाल और घायल सिद्धार्थ को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपित नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

    प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर बेटी ने रच डाली पूरे परिवार की हत्या की साजिश

    एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर नाबालिग ने परिवार की हत्या की साजिश रची थी। नशीला पदार्थ सब्जी में मिलाकर खाने के बाद पिता की हत्या कर भाई पर भी हमला किया। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: चार धाम से आई बुरी खबर, अब तक 21 लोगों की मौत, वजह जान आप भी हो जाएंगे परेशान

    यह भी पढ़ें:नशे में धुत शख्स ने दिखाई दिलेरी, नहर से अजगर निकाल गले में लपेट लिया, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें:प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026

    Korba: बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2026

    विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    September 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,943 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली में किसानों को कृषि विभागीय योजनाओं, दलहन-तिलहन उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती…

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.