Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»निर्वाचन शाखा की घोर लापरवाही, मतदाता सूची से विलोपित कर दिया गया छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष का नाम, कलेक्टर से की गई शिकायत
    Featured

    निर्वाचन शाखा की घोर लापरवाही, मतदाता सूची से विलोपित कर दिया गया छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष का नाम, कलेक्टर से की गई शिकायत

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: निर्वाचन शाखा कोरबा के विभागीय गलतियों एवं इस कार्य में लगे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की गलती के कारण छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया गया है।
    श्री प्रधान ने कोरबा कलेक्टर श्री अजित वसंत को लिखित में शिकायत करते हुए कहा कि यह एक अति गंभीर मामला है जिसमें वर्तमान में होने वाले लोकसभा चुनाव में जो मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया उसमें से मेरे नाम को काट दिया गया है जबकि मेरे पूरे आश्रितों का नाम जिनका मैं अभिभावक हूं उन सभी परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में उपलब्ध है।

    यह जानकर आश्चर्य हो रहा है कि किस आधार पर मेरा नाम मतदाता सूची से बाहर किया गया है और इसमें शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों की क्या मंशा है,, और इस तरह की गलती वास्तव में एक गंभीर अपराध एवं सिविल सेवा आचार संहिता का सरासर उल्लंघन है ।
    निर्वाचन शाखा कोरबा में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के इस किए गए गलती के कारण मुझे लोकसभा चुनाव में अपना मताधिकार प्रयोग के लिए वंचित होना पड़ेगा । उपरोक्त संदर्भ में मुझे बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा दिनाँक 18/4/2924 को जानकारी मिली कि आपका नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया गया है । मैं विगत 36 वर्षों से नगर निगम चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जब-जब चुनाव का आव्हान सरकार के द्वारा की गई तब तब मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग विगत कई वर्षों से एक ही स्थान पर रहकर करते आ रहा हूं और न हीं मेरा स्थान परिवर्तन हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    IMG 20240422 WA0026

    उपरोक्त संदर्भ में सारे दस्तावेज जो निर्वाचन आयोग या निर्वाचन अधिकारियों को मताधिकार के प्रयोग के लिए मांगी जाती है वह सभी दस्तावेज मेरे पास उपलब्ध है लेकिन पूछे जाने पर निर्वाचन शाखा कोरबा में उपरोक्त कार्य के लिए लगाए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों का सही जवाब नहीं मिल पाने की स्थिति में और इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करने हेतु इनके कहने के आधार पर मैंने जिला कलेक्टर कोरबा मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त निर्वाचन आयोग रायपुर, मुख्य निर्वाचन आयोग भारत सरकार नई दिल्ली ,को भी उपरोक्त संदर्भ में अपना नाम जुड़वाने हेतु दिनांक 19/4/2024 को आवेदन प्रेषित किया है एवं मताधिकार से वंचित न हो पाऊं इसलिए माननीय जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया है कि उपरोक्त संदर्भ में पूर्व में प्रकाशित मतदाता सूची की कॉपी जिसमें मेरा सरल क्रमांक सहित पूरी जानकारी मतदाता फोटो परिचय पत्र आधार कार्ड सहित कई जानकारियां माननीय कलेक्टर महोदय को आवेदन के माध्यम से संलग्न कर प्रेषित किया है।

    IMG 20240422 WA0023 IMG 20240422 WA0024 IMG 20240422 WA0025

    श्री प्रधान ने मांग की है कि जो भी अधिकारी कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं और उनके तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की स्थिति में मजबूरन पत्राचार करना पड़ रहा है इस तरह के कृत्य जो किसी भी कर्मचारी के लिए किसी आम नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित करने की स्थिति में जो भी संविधान सम्मत कार्यवाही संबंधित लोगों के ऊपर की जाए ताकि इतने बड़े गंभीर विषय को हल्के में ना लेकर अन्य नागरिकों के साथ ऐसा आचरण ना करें जबकि मैं स्वयं प्रदेश स्तर सहित कई सामाजिक संगठनों का छत्तीसगढ़ एवं जिले में पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूं।
    लगातार निर्वाचन संबंधी एवं प्रत्याशियों के नामांकन एवं नाम वापसी के तिथि तक माननीय जिला कलेक्टर महोदय से मुलाकात नहीं हो पाई है इसलिए मैंने अपनी भौतिक उपस्थित उनके समक्ष दर्ज नहीं कर पाया हूं तत्काल प्रत्याशियों के नाम वापस की तिथि समाप्त होने के बाद माननीय कलेक्टर महोदय से भी उपरोक्त संदर्भ में स्वयं मुलाकात कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराऊंगा। और यही मांग रखूंगा की किसी भी हाल में या होने वाले लोकसभा चुनाव में मुझे मताधिकार से वंचित न होना पड़े इसलिए पूर्व की भांति मेरा नाम मतदाता सूची में जोड़कर मुझे एक बेहतर जिम्मेदार नागरिक की तरह अपना मताधिकार के प्रयोग के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई कर आदेशित करें।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    यह भी पढ़ें: खेत की गहरी जुताई के लिए सरकार इस मशीन के लिए दे रही सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

    यह भी पढ़ें: पत्नी के प्रेमी को बहाने से बुलाया, फिर बीच बाजार चला दी गोली

    यह भी पढ़ें: पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का आदेश हो रहा बेअसर, खनिज एवं स्थानीय प्रशासन रेत के अवैध उत्खनन व आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने में असफल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ का सफल आयोजन

    October 3, 2026

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,977 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,400 Views
    Don't Miss

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    October 3, 2026

    ● थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ● बरामद वाहनों के…

    Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    October 3, 2026

    सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    October 3, 2026

    12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.