Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देश के पहले ही चुनाव में दूध बेचने वाले से हार गए थे संविधान निर्माता अंबेडकर, सदमे में हो गई थी मौत; जानें क्या हुआ था खेला
    Featured

    देश के पहले ही चुनाव में दूध बेचने वाले से हार गए थे संविधान निर्माता अंबेडकर, सदमे में हो गई थी मौत; जानें क्या हुआ था खेला

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में चुनाव के दौरान धांधली की बात कोई नई नहीं है. देश के पहले ही आम चुनाव में जीत और हार का फैसला धांधली से होने का दाग लगा. यह दाग किसी और ने नहीं, बल्कि संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर ने लगाया था.

    इस चुनाव में वह उत्तर बंबई से चुनाव लड़े थे और महज 14 हजार वोटों से हार गए थे. बड़ी बात यह कि उन्हें कांग्रेस के टिकट पर एक दूध बेचने वाले व्यक्ति नारायण कजरोलकर ने हराया था.

    इस चुनाव में अंबेडकर का विरोध कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख श्रीपद अमृत दांगे तो कर ही रहे थे, खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु भी अंबेडकर के खिलाफ चुनाव प्रचार करने दो बार बंबई पहुंचे. बावजूद इसके, अंबेडकर के आगे कांग्रेस प्रत्याशी नारायण कजरोलकर बढ़त हासिल नहीं कर सके. आखिरकार मतदान की तिथि आई और जमकर वोटिंग हुई. इस समय तक अंबेडकर अपनी जीत को लेकर अश्वस्त थे, लेकिन मतगणना शुरू हुई तो उन्हें बताया गया कि उनकी लोकसभा सीट पर 78 हजार वोट अवैध पाए गए हैं.

    14 हजार वोटों से हार गए थे अंबेडकर

    वहीं मतगणना पूरी होने के बाद सूचना दी गई कि वह 14 हजार वोटों से यह चुनाव हार चुके हैं. इस चुनाव का विस्तार से वर्णन पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लेखक धनंजय कीर ने अपनी किताब ‘डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर – जीवन-चरित’ में किया है. इस किताब में उन्होंने लिखा है कि अपनी हार से अंबेडकर हैरान थे. उन्होंने चुनाव आयोग से इसकी जांच कराने का आग्रह किया था. उन्होंने इस हार के लिए कम्युनिस्ट नेता श्रीपद अमृत दांगे के षड़यंत्रों को जिम्मेदार बताया था.

    यह भी पढ़ें :  Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    धांधली का आरोप लगाकर गए थे कोर्ट

    अंबेडकर की हार की जानकारी होने पर समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने भी चुनाव प्रक्रिया पर हैरानी जाहिर की थी. वह लिखते हैं कि चुनाव आयोग ने अंबेडकर के आग्रह पर कोई एक्शन नहीं लिया तो वह कोर्ट भी गए. उन्होंने बंबई की कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझ कर हराया गया है. इस चुनाव में हार के बाद डॉ. अंबेडकर बीमार रहने लगे थे. उनकी पत्नी सावित्री बाई अंबेडकर ने अपने पति के करीबी मित्र कमलकांत चित्रे को भेजे पत्र में इसका उल्लेख किया है.

    उपचुनाव में भी हुई थी अंबेडकर की हार

    इसमें उन्होंने लिखा है कि डॉ. अंबेडकर की यह बीमारी शारीरिक नहीं, बल्कि चुनाव में हार के बाद मानसिक है. वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे. यहां तक कि उन्होंने पहले से ही लिस्ट तैयार कर लिया था कि संसद पहुंचने के बाद उन्हें कौन कौन से काम प्राथमिकता से करने हैं. इस चिट्ठी को भी लेखक धनंजय कीर ने अपनी किताब में हूबहू स्थान दिया है. 1952 चुनाव में डॉ. अंबेडकर बंबई उत्तरी सीट से हार गए तो कुछ दिन बैठ गए, लेकिन दो साल बाद यानी 1954 में महाराष्ट्र के भंडारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी.

    बीमारी में हो गया अंबेडकर का निधन

    उस समय डॉ. अंबेडकर ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. खूब मजबूती से चुनाव भी लड़े, लेकिन महज 8 हजार वोटों से इस चुनाव में भी हार गए. आजाद भारत में लगातार दो बार हार कर संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर बुरी तरह से टूट चुके थे. उन्हें गहरा सदमा लगा था और इसकी वजह से वह काफी बीमार पड़ गए. फिर इसी बीमारी की वजह से उनका 6 दिसंबर 1956 को निधन हो गया था.

    यह भी पढ़ें :  1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    यह भी पढ़ें: प्‍लेट भर-भरकर मटन खाने लगे बाराती, वेटर के टोकने पर गुस्से से हुए लाल, हत्या कर शव कुएं में फेंका

    यह भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में छपवाया अनोखा कार्ड, रद्दी में नहीं फेंक पायेंगे मेहमान, देखते ही तारीफ करने लगे ससुराली

    यह भी पढ़ें: खेत की गहरी जुताई के लिए सरकार इस मशीन के लिए दे रही सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,944 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्री श्याम अखाड़ा परिवार द्वारा कोरबा शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर…

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.