Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दुनिया के वो 10 देश जहां 2050 तक ‘बुलेट’ की रफ्तार से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी, जानिए भारत की क्या होगी स्थिति ?
    Featured

    दुनिया के वो 10 देश जहां 2050 तक ‘बुलेट’ की रफ्तार से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी, जानिए भारत की क्या होगी स्थिति ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला इस्लाम धर्म आगे भी आने वाले समय में काफी तेजी से बढ़ेगा. फोर्ब्स की रिपोर्ट में भी साल 2050 तक मुस्लिम आबादी सबसे तेज बढ़ने का अनुमान लगाया गया है.

    जनसंख्या पर रिपोर्ट जारी करने वाली संस्थाओं के मुताबिक साल, 2050 तक दुनियाभर में मुस्लिम आबादी क्रिश्चियन के बराबर हो जाएगी. इस लेख में हम उन 10 देशों की चर्चा करेंगे, जहां पर सबसे तेजी से मुस्लिम आबादी बढ़ने वाली है.

    10-इंडोनेशिया

    मौजूदा समय में इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, जहां वर्तमान में करीब 229 मिलियन मुस्लिम हैं, जो देश की आबादी का 87.2% हैं. इंडोनेशिया आर्थिक महाशक्ति भी है, साल 2050 तक दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का अनुमान है. 12 प्रतिशत वृद्धि के साथ साल 2050 में इंडोनिशिया की मुस्लिम जनसंख्या 256.82 मिलियन होने का अनुमान है.

    9-यमन

    इस समय यमन में 99 फीसदी से अधिक आबादी मुस्लिम है. आने वाले दशकों में भी यह हिस्सेदारी बरकरार रहने की संभावना है, क्योंकि मुस्लिम आबादी 2050 तक 90 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. देश की सीमा सऊदी अरब से लगती है और यह देश 2014 से युद्ध की वजह से तबाह हो गया है. 90 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यमन में साल 2050 तक 61.05 मिलियन मुस्लिम आबादी हो सकती है.

    8- मिस्र (Egypt)

    मिस्र मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है. यह देश अपनी समृद्ध परंपरा और इतिहास के लिए जाना जाता है. मिस्र की 95 फीसदी आबादी मुस्लिम है, जबकि 4 प्रतिशत ईसाई हैं. साल 2050 तक ईसाई आबादी में एक प्रतिशत की गिरावट होने की संभावना है और मुसलमानों की हिस्सेदारी उसी स्तर तक बढ़ने की संभावना है. 32 फीसदी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक मुस्लिम जनसंख्या 119.53 मिलियन होने का अनुमान है.

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित....₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    7- बांग्लादेश

    बांग्लादेश में दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है. ढाका सरकार ने पिछले कुछ दशकों में जन्म दर को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं, जिसकी वजह से जनसंख्या वृद्धि दर धीमी हो गई है. इसके बावजूद बांग्लादेश उन देशों में शामिल है जहां 2050 तक मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा बढ़ेगी. बांग्लादेश में 19 फीसदी वृद्धि के साथ साल 2050 तक 182.36 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान है.

    6- अफगानिस्तान

    इस्लामिक कंट्री बांग्लादेश में भी तेजी से मुसलमानों की संख्या बढ़ने वाली है. इस देश में मौजूदा समय में 99.6 फीसदी आबादी मुस्लिम है. अशरफ गनी की सरकार के पतन के बाद 2021 से देश में कट्टर धार्मिक सरकार है. 2050 तक देश में मुस्लिम आबादी 78 फीसदी बढ़ने की संभावना है. जिसके बाद इस देश में मुसलमानों की आबादी 72.19 मिलियन हो जाएगी.

    5- नाइजर

    मौजूदा समय में नाइजर में 21 मिलियन मुस्लिम हैं, जो देश की कुल आबादी का 98 फीसदी से अधिक है. अगले तीन दशकों में मुस्लिम समुदाय का आकार तेजी से बढ़ने का अनुमान है. साल 2050 तक 148 फीसदी की वृद्धि के साथ 53.66 मिलियन मुसलमानों की संख्या होने का अनुमान है.

    4- इराक

    इराक में साल 2020 से 2050 के बीच मुस्लिम आबादी लगभग दोगुनी होने का अनुमान है. इस देश में प्रति महिला जन्म दर 3.55 है. देश की 99 फीसदी आबादी मुस्लिम है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा इस्लाम के शिया संप्रदाय से संबंधित है. इस देश में 94 फीसदी वृद्धि के साथ साल 2050 तक 80.19 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान है.

    यह भी पढ़ें :  वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के 'माइनिंग किंग', यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    3- पाकिस्तान

    पाकिस्तान की 96.5 फीसदी आबादी मुस्लिम है. यह अपनी बड़ी आबादी, मजबूत सैन्य और अपने विशाल बाजार आकार से उपजी आर्थिक क्षमता के कारण दुनिया के सबसे शक्तिशाली इस्लामी देशों में से एक है. देश की आबादी में हिंदुओं की संख्या 1.9 फीसदी है, जबकि ईसाइयों की संख्या 1.6 फीसदी है. साल 2050 तक पाकिस्तान में 36 प्रतिशत वृद्धि के साथ मुस्लिमों की आबादी 273.11 मिलियन होने का अनुमान है.

    2- भारत

    मुस्लिम आबादी की वृद्धि के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. भारत में 46 फीसदी मुस्लिम आबादी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक 310.66 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान है. ऐसी स्थिति में भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा. मौजूदा समय में भारत में मुस्लिम आबादी 15.4 फीसदी है.

    1. नाइजीरिया

    मौजूदा समय में नाइजीरिया में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है, जिसके 100 मिलियन से ज़्यादा नागरिक मुस्लिम हैं. दुनिया के सभी देशों में 2050 तक नाइजीरिया में मुस्लिम आबादी में सबसे ज़्यादा वृद्धि होगी. 120 फीसदी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक नाइजीरिया में 230.7 मिलियन आबादी मुस्लिमों की होने वाली है.

    यह भी पढ़ें: 18 छक्के! युवराज सिंह ने 28 गेंदों में मचाया हाहाकार, ये ऑस्ट्रेलिया की हार नहीं, पाकिस्तान की तबाही का ट्रेलर है!

    यह भी पढ़ें: रातोंरात बंद हुआ FIITJEE कोचिंग सेंटर, लाखों फीस जमाकर ठगे गए बच्चों के अभिभावक, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: चुनौती पूर्ण अंधेकत्ल को कोरबा पुलिस ने दो दिन के भीतर सुलझाया, प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पूर्व प्रेमी की हत्या, 17 टुकड़ों में मिली थी लाश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने…

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.